• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

Uttarakhand Weather: आज यहां होगी भारी बारिश! गैरसैंण में बही सड़क; बदरीनाथ हाईवे बंद

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
July 21, 2023
in Uttarakhand
0
Uttarakhand Weather: आज यहां होगी भारी बारिश! गैरसैंण में बही सड़क; बदरीनाथ हाईवे बंद
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बाते रोज से उत्तराखंड में भारी वर्षा से कुछ राहत मिली है। गुरुवार को दून समेत आसपास के क्षेत्रों में चटख धूप खिली और पारा चढ़ने से चिलचिलाती गर्मी महसूस की गई। इस दौरान पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल मंडराते रहे। मौसम विभाग के अनुसार दून में आज शुक्रवार को कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है।

बदरीनाथ हाईवे समेत 313 सड़कें अवरुद्ध

वहीं, प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश से तबाही मची हुई है  बारिश के बाद मलबा आने से जगह-जगह मार्ग बंद हो गए हैं। बता दें कि राज्यभर में 313 मार्ग बंद हुए हैं। चमोली जिले में बदरीनाथ हाईवे कई जगहों पर मलबा आने से बंद पड़ा हुआ है। जिससे मार्ग पर लगभग 1500 तीर्थयात्री और स्थानीय लोग विभिन्‍न पड़ावों पर रुके हुए हैं और मार्ग खुलने का इंतजार कर रहे हैं। कर्णप्रयाग गैरसैंण के पास काली माटी में कर्णप्रयाग-रानीखेत हाईवे सड़क धंसने से बंद हो गया है। यहां पर सड़क के नीचे भूस्खलन होने से करीब 15 मीटर सड़क धंस गई है। जिससे कर्णप्रयाग व गैरसैंण की ओर जाने वाले वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है। हाईवे के दोनों ओर कई वाहन फंसे हैं। चमोली पुलिस और स्थानीय लोगों की ओर से कार्यदाई संस्था को अवगत करा दिया गया है। एनएच के एई अंकित सागवान ने कहा कि कालीमाटी में सड़क का निरीक्षण करने के लिए मौके पर जेई को भेज दिया गया है। उधर, रुद्रप्रयाग-गौरीकुण्ड राष्ट्रीय राजमार्ग में भी मलबा आ गया है। विभाग की ओर से मार्ग को खोलने का प्रयास किया जा रहा है। टिहरी में लक्ष्मोली हिसरियाखाल जामणीखाल, तुणगी भटकोट मोटर मार्ग एवं गौमुख डोम मोटर मार्ग सहित कई मार्गों में मलबा आया है।

Tags: #monsoon #heavyrainfall #orangealert #redalert #yellowalert #flood #disaster#nationalhighway #block #jalbharav #haridwar #roofcollasped#rain #yellowalert #monsoon #uttarakhand #uttarakhandnews #devbhoomi #baarish #landslide
Previous Post

चमोली में घटना स्थल पर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री, राहत व बचाव कार्य का सम्भाला मोर्चा

Next Post

Chamoli Accident: सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में हुए हादसे की वजह आई सामने! ऐसे गई 16 लोगों की जाने

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

February 12, 2026
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

February 7, 2026
जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

January 3, 2026
उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

January 3, 2026
Next Post
Chamoli Accident: सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में हुए हादसे की वजह आई सामने! ऐसे गई 16 लोगों की जाने

Chamoli Accident: सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में हुए हादसे की वजह आई सामने! ऐसे गई 16 लोगों की जाने

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.