• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

Gangotri Highway पर भूस्खलन के मलबे में दबे तीन वाहन, चार लोगों की मौत

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
July 11, 2023
in Uttarakhand
0
Gangotri Highway पर भूस्खलन के मलबे में दबे तीन वाहन, चार लोगों की मौत
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड में आसमानी आफत बरस रही है। पहाड़ों में बारिश ने सबसे ज्यादा तांडव मचाया है। जगह-जगह भूस्खलन से तबाही के मंजर सामने आ रहे हैं। गंगोत्री हाईवे पर अचानक पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा एक टेम्पो ट्रेवल्स सहित तीन वाहनों पर गिर गया। मलबे में तीन वाहन दब गए। जिसमें एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। सभी यात्री मध्य प्रदेश के बताए जा रहे हैं। वहीं, अभी तक सात घायलों को अस्पताल भेजा गया है।

बता दें कि देर रात गंगोत्री हाईवे पर मलबा आने के बाद बंद होने के कारण यात्रियों के वाहन गंगनानी के पास खड़े थे। तभी अचानक भूस्खलन हो गया और पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा एक टेम्पो ट्रेवल्स सहित तीन वाहनों पर गिर गया। आपदा स्वयं सेवी राजेश रावत ने देर अकेले ही घटना में घायल लोगों का रेस्क्यू किया।

वहीं, मंगलवार सुबह हाईवे खुलने पर एसडीआरएफ की टीम पर भी मौके पर पहुंची। बीआरओ के अधिकारी मेजर वीएस वीनू ने बताया की भटवाड़ी से गंगनानी के बीच 20 किमी के क्षेत्र में गंगोत्री हाईवे पर सात स्थानों पर भूस्खलन हुआ था। जिसे पूरी रात तेज बारिश के बीच कड़ी मशक्कत के बाद खोला गया।

भटवाड़ी एसडीएम चत्तर सिंह चौहान ने बताया कि घटना में एक टेम्पो ट्रैवलर, एक टवेरा और एक स्विफ्ट डिजायर मलबे में दबे हैं। मृतकों में एक महिला भी शामिल है। सात घायलों में दो गंभीर हैं और पांच सामान्य घायल हैं। एसडीआरएफ की टीम मौके पर तैनात है। कोशिश है कि जल्द ही वाहनों को मलबे से निकाला जा सके। हाईवे पर लगातार पत्थर गिर रहे है। वहीं, बारिश के कारण बीच-बीच में रेस्क्यू रोकना पड़ रहा है। यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में भी लगातार बारिश के चलते यमुना नदी समेत सहायक नदी और नाले उफान पर हैं। जिससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।

Previous Post

आफत की बारिश: एम्स के इमरजेंसी वार्ड में भरा पानी, तैरता मिला सामान

Next Post

Uttarakhand Weather: मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, नदियां उफान पर, कई मार्ग बाधित, पीएम ने ली हालातों की जानकारी

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

July 8, 2026
बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

July 4, 2026
Next Post
Uttarakhand Weather: मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, नदियां उफान पर, कई मार्ग बाधित, पीएम ने ली हालातों की जानकारी

Uttarakhand Weather: मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, नदियां उफान पर, कई मार्ग बाधित, पीएम ने ली हालातों की जानकारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.