• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

अब उत्तराखंड पर है चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी का फोकस

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
June 7, 2023
in Uttarakhand, देश
0
अब उत्तराखंड पर है चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी का फोकस
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

चीन अपनी आक्रामक गतिविधियों की वजह से खतरा बना हुआ है। सिक्किम, लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश की सीमा से सटे इलाकों में आक्रामकता के बाद चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी का पूरा फोकस अब उत्तराखंड में सैन्य बुनियादी ढांचा बढ़ाने पर है। ये उस तरह के इलाके हैं, जहां अभी तक किसी तरह के तनाव की खबर नहीं थी।

चीन की सेना लंबे समय से भारत से सटे सीमावर्ती इलाकों में विशेष रूप से पूर्वी लद्दाख और सिक्किम एवं अरुणाचल प्रदेश के पास के क्षेत्रों में गांवों का निर्माण कर रही हैं। इंडिया टुडे के पास सैटेलाइट से ली गई तस्वीरें हैं, जिनसे उत्तराखंड के सीमावर्ती इलाकों में चीन द्वारा बनाए जा रहे सैन्य गांवों के निर्माण के दावों की पुष्टि होती हैं।

इन सैटेलाइट तस्वीरों के विश्लेषण से पता चलता है कि चीन बहुत तेजी से सैन्य इन्फ्रास्ट्रक्चर खड़ा कर रहा है। कुछ मामलों में एक महीने के भीतर लगभग 100 स्ट्रक्चर तैयार किए गए। उत्तरकाशी के पुलाम सुमदा से लगभग 40 किलोमीटर दूर इस तरह के सैन्य इन्फ्रास्ट्रक्चर अप्रैल से मई 2022 के बीच बने। पूर्व में बाराहोती के पास भी इसी तरह के बुनियादी ढांचे खड़े किए गए।

बता दें कि बाराहोती में चीन और भारत के जवानों के बीच गतिरोध की खबरें आती रही हैं। लेकिन चीन के ये नए बुनियादी इन्फ्रास्ट्रक्चर अलग-अलग इलाकों में हैं। इससे पता चलता है कि चीन पूरे सेक्टर में अपनी सैन्य उपस्थिति बढ़ा रहा है। चीन ने पिछले कुछ समय से भारत और चीन को अलग करने वाले अग्रिम मोर्चों पर आवासीय परिसरों का निर्माण करने पर जोर दिया है। ये आवासीय कॉम्पलेक्स खेल और मनोरंजन की सुविधाओं से लैस हैं लेकिन फिलहाल ये खाली पड़े हैं। भारत के सैन्य सूत्रों के मुताबिक, इन सीमावर्ती गांवों में माइग्रेशन ना के बराबर है, जिससे भी पुष्टि होती है कि इन्हें चीन ने सैन्य उद्देश्यों के लिए तैयार किया है।

बता दें कि गलवान घटना के बाद से भारत और चीन लगातार सैन्य वार्ताओं पर जोर दे रहे हैं। पिछले महीने पूर्वी लद्दाख सेक्टर में एलएसी पर तनाव कम करने को लेकर दोनों देशों के बीच राजनयिक स्तर की वार्ता हुई थी। दिल्ल में विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव (पूर्वी एशिया) की अगुवाई में वर्किंग मैकेनिज्म फॉर कंसल्टेशन एंड कॉर्डिनेशन ऑन इंडिया चाइना बॉर्डर अफेयर्स (डब्ल्यूएमसीसी) की 27वें दौर की बैठक हुई थी।

Previous Post

उत्तराखंड के कुछ जिलों में फिलहाल बदला रहेगा मौसम, जानिए पूरा अपडेट

Next Post

केदारनाथ धाम में रील्स बनाने वालों पर प्रशासन की नजर, होगी कार्रवाई

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

July 8, 2026
बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

July 4, 2026
Next Post
Chardham Yatra 2023: प्रदेश में कुछ दिन बिगड़ा मौसम का मिजाज, चारधाम यात्रा पर असर, रजिस्ट्रेशन पर रोक

केदारनाथ धाम में रील्स बनाने वालों पर प्रशासन की नजर, होगी कार्रवाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.