• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
Advertisement
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

सड़क पर खड़ी कार का चालान कर रही महिला ट्रैफिक पुलिस से भिड़ा दिल्ली का युवक, खुद को बताया दिल्ली यातायात पुलिस का सिपाही

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
June 6, 2023
in Uttarakhand
0
सड़क पर खड़ी कार का चालान कर रही महिला ट्रैफिक पुलिस से भिड़ा दिल्ली का युवक, खुद को बताया दिल्ली यातायात पुलिस का सिपाही
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

हरिद्वार। चारधाम यात्रा और गर्मी की छुट्टियों के चलते इन दिनों हरिद्वार में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। ऐसे में जगह-जगह जाम की स्थिति बनी हुई है। लोग कई घंटे जाम में फंस रहे हैं। वहीं जाम को देखते हुए यातायात पुलिस भी मुस्तैद है। लेकिन बावजूद इसके हरिद्वार में गंगा स्नान को आ रहे लोग यातायात नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां दिल्ली से अपने परिवार के साथ गंगा स्नान करने आए एक युवक ने अपनी कार सड़क पर खड़ी कर दी और परिवार के साथ गंगा नहाने चला गया।
वहीं मौके पर पहुंची यातायात पुलिस ने इस कार का चालान काटना चाहा तो इस युवक ने खुद को दिल्ली की यातायात पुलिस का सिपाही बताते हुए जमकर बवाल किया। हंगामा बढ़ते देख मौके पर अन्य पुलिसकर्मी भी पहुंच गए। इस दौरान खुद को दिल्ली पुलिस का कांस्टेबल बताते हुए अमित कुमार नाम के इस युवक ने महिला कांस्टेबल के साथ खूब बहस की। आखिरकार यातायात पुलिस के आगे इसकी एक ना चली और यातायात पुलिस ने गाड़ी का चालान कर दिया। यही नहीं यातायात पुलिस की महिला सिपाही की ओर से मामले की लिखित शिकायत दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की भी तैयारी की जा रही है।
हरिद्वार की एसपी ट्रैफिक रेखा यादव के अनुसार दिल्ली पुलिस के आलाधिकारियों से भी इसकी शिकायत की जायेगी। रेखा यादव ने कहा कि वीडियो में युवक द्वारा अपने आपको दिल्ली पुलिस का कॉन्स्टेबल बताया जा रहा है, जिसके लिए वेरिफिकेशन किया जा रहा है। यदि यह सही साबित होता है, तो हमारे द्वारा पत्र भेजकर इसकी शिकायत की जाएगी। साथ ही महिला पुलिसकर्मी से भी पूरी वार्तालाप की जानकारी ली जा रही है। इसी के साथ रेखा यादव ने हरिद्वार आने वाले अन्य श्रद्धालुओं से भी अपील की कि वह गाड़ी पार्किंग में ही खड़ी करें। इधर उधर गाड़ी पार्क ना करें। इससे जाम की स्थिति बन जाती है। इससे आमजन को काफी समस्या होती है।

Previous Post

उत्तरकाशी की दुकानों के बाहर लगे पोस्टर, बढ़ा तनाव, मुकदमा दर्ज

Next Post

Sarkari Naukri: सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ा मौका, जल्द इन पदों पर होगी भर्ती

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव सख्त, समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव सख्त, समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

October 8, 2026
TET परीक्षा में मुन्ना भाई का खुलासा, उत्तराखंड बेरोजगार संघ की शिकायत पर कार्रवाई

TET परीक्षा में मुन्ना भाई का खुलासा, उत्तराखंड बेरोजगार संघ की शिकायत पर कार्रवाई

September 29, 2026
7 हजार बीघा जमीन के आरोपों पर UIIDB का जवाब, बोले- दावा काल्पनिक

7 हजार बीघा जमीन के आरोपों पर UIIDB का जवाब, बोले- दावा काल्पनिक

September 14, 2026
कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए भूमि घोटाले और कॉरपोरेट हितों को बढ़ावा देने के आरोप

कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए भूमि घोटाले और कॉरपोरेट हितों को बढ़ावा देने के आरोप

September 12, 2026
400 करोड़ खर्च के बाद भी खेत सूखे, PMKSY की ड्रिप सिंचाई पर उठे सवाल

400 करोड़ खर्च के बाद भी खेत सूखे, PMKSY की ड्रिप सिंचाई पर उठे सवाल

September 12, 2026
बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

September 1, 2026
Next Post
Sarkari Naukri: सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ा मौका, जल्द इन पदों पर होगी भर्ती

Sarkari Naukri: सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ा मौका, जल्द इन पदों पर होगी भर्ती

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.