• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

CANNES FILM FESTIVAL में ‘उत्तराखंड का ऐपण’

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
May 28, 2023
in Uttarakhand, स्पेशल
0
CANNES FILM FESTIVAL में ‘उत्तराखंड का ऐपण’
0
SHARES
37
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड का ऐपण बालीवुड अभिनेता अभिलाष थपलियाल के साथ कान फिल्म फेस्ट फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर छा गया। कान के रेड कार्पेट लुक के लिए अभिलाष ने काले रंग के कुर्ते के साथ ऐपण डिजाइन वाला स्टोल पहना, जिसे ऐपण गर्ल मीनाक्षी खाती ने डिजाइन किया था। दरअसल, अभिलाष चाहते थे कि फैशन की राजधानी के नाम से मशहूर कान के रेड कार्पेट पर जब वो पहली बार जाएं तो अपने साथ उत्तराखंड की पहचान को भी ले जाएं। अभिलाष ने अपना यह छोटा-सा प्रयास उत्तराखंड के निवासियों को समर्पित किया है।

जीवन और प्रकृति से प्रेरित है ऐपण कला
स्टोल को डिजाइन करने वाली रामनगर निवासी मीनाक्षी खाती इस बात से काफी खुश हैं कि उनके ऐपण डिजाइन को कान जैसा अंतरराष्ट्रीय मंच मिला है। मीनाक्षी बताती हैं, अभिलाष की टीम ने ऐपण डिजाइन के लिए संपर्क किया था। स्टोल के बार्डर पर हमने लहरिया बेल बनाई है, जो जीवन में निरंतरता, प्रगति, सुगंध और सुंदरता का संदेश देती है। इसके साथ ही मैग्पाई चिड़िया बनी है, जो खुशहाली का प्रतीक है। मीनाक्षी के अनुसार, कुमाऊंनी परंपरा के तहत पक्षियों को ऐपण में प्रेम और जीवन के प्रतीक के रूप में उकेरा जाता है। ऐपण कला प्रकृति से प्रेरित है, इसलिए इसमें हिमालय, पेड़, गार्गी बेल जैसी चीजें बनाई जाती हैं।

ऐपण को मिला है जीआइ टैग
उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल की प्रसिद्ध लोक कला ऐपण को वर्ष 2021 में जीआइ टैग मिल चुका है। पुराने समय से ही पूजा के स्थान और घर के द्वार को खास मौकों पर ऐपण से सजाने की परंपरा रही है। हालांकि, अब ऐपण कला घर तक सीमित न रहकर देश-विदेश तक पहुंच गई है। ऐपण डिजाइन में बनी नेम प्लेट, वाल पेंटिंग, पूजा की चौकी, कप-ट्रे समेत अन्य मिट्टी के बर्तनों की खासी मांग है। इसके साथ ही कपड़ों, खासकर साड़ियों पर बनाए जा रहे ऐपण को काफी पसंद किया जा रहा है।

Previous Post

राष्ट्र को समर्पित नया संसद भवन

Next Post

विकासनगर में हादसा, खाई में गिरी गाड़ी, दो की मौत

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

September 1, 2026
क्या मोदी-शाह के कार्यक्रमों में सरकारी संसाधनों का मनमाना इस्तेमाल हुआ? भुगतान ना होने पर उठे सवाल

क्या मोदी-शाह के कार्यक्रमों में सरकारी संसाधनों का मनमाना इस्तेमाल हुआ? भुगतान ना होने पर उठे सवाल

August 5, 2026
सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
Next Post
विकासनगर में हादसा, खाई में गिरी गाड़ी, दो की मौत

विकासनगर में हादसा, खाई में गिरी गाड़ी, दो की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.