• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

जेई-एई पेपर लीक: SIT सख्त, पूर्व भाजपा नेता समेत 96 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दर्ज

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
May 2, 2023
in Uttarakhand
0
जेई-एई पेपर लीक: SIT सख्त, पूर्व भाजपा नेता समेत 96 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दर्ज
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड में पेपर लीक मामले में एसआईटी सख्त है। वहीं एई जेई भर्ती प्रकरण में एसआईटी अभी तक 21 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं कार्रवाई आगे बढ़ाते हुए एसआईटी ने पूर्व भाजपा नेता, और अनुभाग अधिकारी समेत 96 आरोपियों के खिलाफ विजिलेंस कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। जेई-एई पेपर लीक प्रकरण में एसआईटी ने इनमें 75 अभ्यर्थी और 21 आरोपी शामिल हैं। पटवारी भर्ती प्रकरण में अभी तक 20 आरोपियों और 40 छात्रों सहित 60 आरोपियों के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है।

 

अनुभाग अधिकारी पेपर लीक का मास्टरमाइंड

बता दें कि एसएसपी अजय सिंह ने जिला पुलिस मुख्यालय पर इस संबंध में जानकारी दी। लोक सेवा आयोग की पटवारी भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद जेई और एई परीक्षा का पेपर लीक होने की बात भी सामने आई थी। एसएसपी अजय सिंह के पर्यवेक्षण और एसपी क्राइम रेखा यादव के नेतृत्व वाली एसआईटी ने दोनों प्रकरण की जांच की। इस दौरान सामने आया कि आयोग के अनुभाग अधिकारी संजीव चतुर्वेदी ही दोनों पेपर लीक मामलों का मास्टरमाइंड था। एसएसपी अजय सिंह ने सोमवार को बताया कि जेई-एई भर्ती परीक्षा में धांधली में एसआईटी ने कुल 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। लीक हुआ पेपर खरीदकर परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के बयान भी दर्ज किए गए थे।

 

75 छात्रों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल

नकल कराने वाले 21 आरोपियों के साथ पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर 75 छात्रों के विरुद्ध भी देहरादून स्थित विजिलेंस कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया गया है। उन्होंने बताया कि विवेचना के दौरान 20 लाख 49 हजार रुपये की रिकवरी भी की गई। एसएसपी ने बताया कि संजीव चतुर्वेदी के भांजे अनुराग के बैंक खाते में 13 लाख 41 हजार रुपये फ्रीज कराए गए। साथ ही चतुर्वेदी को रिमांड पर लेकर करीब 35 लाख रुपये की ज्वैलरी भी बरामद कराई गई थी। प्रेसवार्ता के दौरान एसपी अपराध रेखा यादव, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह मौजूद रहे।

 

यह हैं आरोपी

अनुभाग अधिकारी संजीव चतुर्वेदी, उस की पत्नी रितु, रामकुमार, अंकुश, संजीव कुमार निवासी गागलहेड़ी, सहारनपुर, मनीष निवासी गणेशपुर, रुड़की, संजीव कुमार सहरसा, बिहार, अमित निवासी गागलहेड़ी, सहारनपुर, अभयराम निवासी लक्सर, सोनू निवासी सहारनपुर, दीपेन्द्र पंवार उर्फ सोनू निवासी रुद्रपुर, राजपाल निवासी गागलहेड़ी, नितिन चौहान निवासी रोशनाबाद, सिडकुल, हरिद्वार, पूर्व भाजपा नेता संजय धारीवाल निवासी नारसन, मंगलौर, सुनील सैनी निवासी लक्सर, अनुराग पांडे निवासी बलिया, यूपी, विवेक निवासी भगवानपुर, अवनीश उर्फ अश्वनी मंगलौर, वीशू बेनिवाल निवासी मंगलौर, डेविड निवासी लक्सर, धर्मेंद्र निवासी बुग्गावाला, संदीप निवासी गागलहेड़ी सहारनपुर, सुधीर धारीवाल उर्फ सतीश उर्फ सुशील निवासी नारसन मंगलौर के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल हुई है।

Previous Post

यहां जंगल में एक युवक की लाश मिलने से मचा हड़कंप, शरीर पर चोट के निशान, पुलिस ने शुरू की छानबीन

Next Post

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल से बीच सड़क हाथापाई, जमकर चले लात घूसे, वीडियो वायरल

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

September 1, 2026
क्या मोदी-शाह के कार्यक्रमों में सरकारी संसाधनों का मनमाना इस्तेमाल हुआ? भुगतान ना होने पर उठे सवाल

क्या मोदी-शाह के कार्यक्रमों में सरकारी संसाधनों का मनमाना इस्तेमाल हुआ? भुगतान ना होने पर उठे सवाल

August 5, 2026
सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
Next Post
कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल से बीच सड़क हाथापाई, जमकर चले लात घूसे, वीडियो वायरल

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल से बीच सड़क हाथापाई, जमकर चले लात घूसे, वीडियो वायरल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.