• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

Badrinath Dham: यात्रा का काउंटडाउन शुरू…लेकिन यात्रा के लिए हाईवे अभी नहीं तैयार! पढ़िए पूरी खबर

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
April 24, 2023
in Uttarakhand
0
Badrinath Dham: यात्रा का काउंटडाउन शुरू…लेकिन यात्रा के लिए हाईवे अभी नहीं तैयार! पढ़िए पूरी खबर
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा को अब सिर्फ तीन दिन का समय बचा है, लेकिन धाम को जाने वाला आस्था पथ अभी तक यात्रा के लिए तैयार नहीं हो पाया है। जोशीमठ के पास सेलंग, बिरही चाड़ा, टैय्या पुल और झड़कुला में हाईवे बेहद तंग हालत में पहुंच गया है।

मई तक होगा काम पूरा

दरअसल, यात्रा शुरू होने के ठीक पहले जोशीमठ बाजार में सीवर लाइन और नाली निर्माण के लिए हाईवे को जगह-जगह खोदा गया है जिससे यात्रा संचालन में दिक्कतें आ सकती हैं। एनएचआईडीसीएल (राष्ट्रीय राजमार्ग एवं ढांचागत विकास) और बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) ने 20 अप्रैल तक हाईवे को पूरी तरह से चाक-चौबंद करने का दावा किया था, लेकिन ग्राउंड रिपोर्ट यह है कि मई माह के अंत तक ही हाईवे वाहनों की आवाजाही के लिए सुगम हो पाएगा।

सड़क संकरी और खतरनाक

चमोली बाजार से बदरीनाथ धाम तक लगभग 98 किलोमीटर बदरीनाथ हाईवे गुजरता है। चमोली से सेलंग तक हाईवे पर ऑलवेदर रोड परियोजना कार्य पूर्ण हो गया है। यहां कुछ जगहों पर एनएच की ओर से डामरीकरण की तैयारी की जा रही है। बिरही चाड़े में चट्टान कटिंग और पुश्ता निर्माण कार्य जारी है। यहां करीब 20 मीटर तक सड़क संकरी और खतरनाक बन गई है।

हाईवे के बीचोबीच चल रही खुदाई

जोशीमठ से करीब पांच किलोमीटर पहले सेलंग, झड़कुला और जोगीधारा में हाईवे पर हिल कटिंग का काम अभी आधा-अधूरा हुआ है। यहां हाईवे किनारे बोल्डर और मलबे का निस्तारण भी नहीं किया गया है। जिससे वाहनों को आवाजाही में दिक्कतें आएंगी। जोशीमठ बाजार में मारवाड़ी चौक पर सीवर लाइन को ठीक करने क लिए हाईवे के बीचोबीच खुदाई चल रही है। जबकि बाजार में डामरीकरण कार्य भी शुरु कर दिया गया है।

अभी तक नहीं हुआ मार्ग निर्माण

छावनी बाजार की ओर हाईवे किनारे नाली निर्माण कार्य चल रहा है। जोशीमठ से मारवाड़ी तक हाईवे डामरीकरण कार्य अब शुरु हो रहा है। बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा जोशीमठ-नृसिंह मंदिर मार्ग पर संचालित होनी है, लेकिन अभी तक यह मार्ग भी तैयार नहीं हुआ है। यहां पुश्ता निर्माण कार्य चल रहा है। मौसम खराब हुआ तो कार्य पिछड़ जाएगा।

Previous Post

ऋषिकेश में हादसा, बेकाबू गाड़ी खाई में गिरी, दो की मौत

Next Post

पौड़ी में बाघ के आतंक से खौफजदा लोग, नौनिहालों की पढ़ाई पर भी असर, फिर स्कूल बंद करने के आदेश

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

July 8, 2026
बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

July 4, 2026
धामी सरकार में ईमानदार अफसरों को सजा, विवादित अफसरों को इनाम? दो फैसलों ने ‘जीरो टॉलरेंस’ की पोल खोल दी!

धामी सरकार में ईमानदार अफसरों को सजा, विवादित अफसरों को इनाम? दो फैसलों ने ‘जीरो टॉलरेंस’ की पोल खोल दी!

July 3, 2026
क्या कांग्रेस की रणनीतिक चुप्पी भाजपा को दिलाएगी एक और जीत?

क्या कांग्रेस की रणनीतिक चुप्पी भाजपा को दिलाएगी एक और जीत?

July 3, 2026
इन्वेस्टिगेशन: ‘डेमोग्राफिक चेंज’ और ‘लैंड जिहाद’—सरकारी फाइलों में कोई अस्तित्व नहीं

इन्वेस्टिगेशन: ‘डेमोग्राफिक चेंज’ और ‘लैंड जिहाद’—सरकारी फाइलों में कोई अस्तित्व नहीं

May 6, 2026
नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

March 24, 2026
Next Post
पौड़ी में बाघ के आतंक से खौफजदा लोग, नौनिहालों की पढ़ाई पर भी असर, फिर स्कूल बंद करने के आदेश

पौड़ी में बाघ के आतंक से खौफजदा लोग, नौनिहालों की पढ़ाई पर भी असर, फिर स्कूल बंद करने के आदेश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.