• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home स्पेशल

इस सरकारी वेबसाइट से ब्लॉक करें चोरी हुआ मोबाइल फोन, जानें तरीका

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
April 21, 2023
in स्पेशल
0
इस सरकारी वेबसाइट से ब्लॉक करें चोरी हुआ मोबाइल फोन, जानें तरीका
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

अब मोबाइल खोने पर लीक नहीं होगा आपका डाटा, इस वेबसाइट से कर सकेंगे मोबाइल ब्लॉक, जानिए कैसे

मोबाइल चोरी होने या खाने पर सबसे ज्यादा डर डाटा लीक होने की होती है। साथ ही, कहीं कोई फोन का गलत उपयोग न कर ले। ऐसी स्थिति में अब घबराने की जरूरत नहीं है। भारत सरकार ने इसके लिए एक खास पोर्टल www.ceir.gov.in तैयार किया है। इसके जरिए खोए या गुम हुए मोबाइल को कुछ मिनट में ब्लॉक कर सकेंगे। यही नहीं, मोबाइल मिलने पर वापस अनब्लॉक करने का भी विकल्प रहेगा।

संचार मंत्रालय ने केंद्रीय उपकरण पहचान रजिस्टर (सीईआईआर) पोर्टल लांच किया है। यहां खोए या चोरी हुए मोबाइल को ब्लॉक किया जाता है। ऐसा करने से फोन के डाटा का उपयोग कोई नहीं कर पाएगा। अगर कोई उस फोन पर नया सिम कार्ड डालकर चलाने की कोशिश करेगा तो यह जानकारी मोबाइल मालिक के साथ पुलिस को मिल जाएगी। इस मोबाइल पर नया सिम लगाने के बाद भी कॉल नहीं हो पाएगी। क्योंकि पोर्टल पर शिकायत के बाद मोबाइल ही ब्लॉक कर दिया जाता है।

सीईआईआर पोर्टल पर ऐसे लॉक कर सकते हैं मोबाइल

मोबाइल चोरी या गुम होने पर पोर्टल पर ब्लॉक/खोया मोबाइल लिंक पर क्लिक कर फोन में लगा मोबाइल नंबर, आईएमईआई नंबर, फोन का ब्रांड, मॉडल, उसकी खरीदारी का बिल, पुलिस शिकायत की कॉपी, शिकायत दर्ज कराने वाले का फोटो पहचान पत्र एवं नजदीक थाने की जानकारी समेत कुछ कॉलम भरने होंगे। अगर मोबाइल वापस मिलता है तो पोर्टल पर अनब्लॉक लिंक पर अपडेट कराना होगा। चोरी या खोए मोबाइल का स्टेटस जानना है तो चेक स्टेटस लिंक पर जाएं।

मोबाइल चोरी होने पर दुख होता ही है साथ में एक टेंशन भी होती है। टेंशन इस बात की होती है कि हमारे मोबाइल में पड़े डेटा का गलत इस्तेमाल ना कर ले कोई। ऐसे में इस चुनौती से निपटने और टेंशन को कम करने के लिए एक वेबसाइट का सहारा लिया जा सकता है। ऊपर दी गई वेबसाइट पर जाकर मोबाइल को ब्लॉक किया जा सकता है। इसमें सबसे अच्छी बात यह है कि मोबाइल मिल जाने पर उसे अनब्लॉक भी किया जा सकता है।

Previous Post

चारधाम यात्रा से पहले बर्फबारी ने बढ़ाई दुश्वारियां, जगह-जगह रास्ते बंद, हाईवे का सफर जोखिम भरा

Next Post

भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली धाम को रवाना, आशीर्वाद लेने उमड़ा भक्तों का सैलाब

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

July 8, 2026
बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

July 4, 2026
धामी सरकार में ईमानदार अफसरों को सजा, विवादित अफसरों को इनाम? दो फैसलों ने ‘जीरो टॉलरेंस’ की पोल खोल दी!

धामी सरकार में ईमानदार अफसरों को सजा, विवादित अफसरों को इनाम? दो फैसलों ने ‘जीरो टॉलरेंस’ की पोल खोल दी!

July 3, 2026
Next Post
भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली धाम को रवाना, आशीर्वाद लेने उमड़ा भक्तों का सैलाब

भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली धाम को रवाना, आशीर्वाद लेने उमड़ा भक्तों का सैलाब

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.