• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

उत्तराखंडकेदारनाथ रूट पर अबतक 90 खच्चर और घोड़ों की मौत

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
June 29, 2023
in Uttarakhand
0
उत्तराखंडकेदारनाथ रूट पर अबतक 90 खच्चर और घोड़ों की मौत
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

घोड़े-खच्चरों को केदारनाथ यात्रा की रीढ़ माना जाता है। धाम पहुंचने वाले अधिकांश यात्री घोड़े-खच्चरों से ही आवाजाही करते हैं, जबकि सामान भी धाम तक इन्ही से पहुंचाया जाता है। लेकिन ज्यादा काम, वजन ढोने, समय पर उपचार न मिलने की वजह से यात्रा मार्ग पर घोड़े-खच्चरों की मौत के मामले भी सामने आते हैं। इस बार पिछले वर्ष की तुलना में इस बार घोड़े-खच्चरों की मौतें कम हुई हैं। 64 दिन की यात्रा में अभी तक 90 घोड़े-खच्चरों की मौत हुई है, जबकि 2022 में 60 दिन की यात्रा में 194 घोड़े-खच्चरों की मौत हुई थी।

पिछले साल की यात्रा से सबक लेते हुए इस बार प्रशासन स्तर पर बेहतर सुविधाएं प्रदान की गई हैं। निरंतर घोड़े-खच्चरों का ट्रीटमेंट किया जा रहा है, जबकि जगह-जगह पशु चिकित्सक भी तैनात किए गए हैंं।

गौरतलब है कि घोड़े-खच्चरों के संचालन के लिये इस वर्ष शासन ने एसओपी निर्धारित की है, जिसका पूर्ण रूप से पालन किया जा रहा है। इसमें यात्रा ट्रैक की अधिकतम क्षमता भी निर्धारित की गई है। पशुपालन विभाग की ओर से केदारनाथ यात्रा मार्ग पर सोनप्रयाग गौरीकुंड, लिनचोली एवं केदारनाथ में अस्थाई पशु चिकित्सालय संचालित किए जा रहे हैं, जिनके माध्यम से यात्रा मार्ग पर चलने वाले घोड़े-खच्चरों को पशुचिकित्सा सुविधाएं दी जा रही हैं। साथ ही प्रतिदिन मार्ग पर चलने वाले घोड़े-खच्चरों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जा रहा है। घोड़े-खच्चरों के लिए गत वर्ष मात्र 4 पशुचिकित्सकों को नियुक्त किया था, जबकि इस वर्ष विभाग ने कुल 7 पशु चिकित्सक एवं 5 सहायक कर्मी यात्रा मार्ग पर नियुक्त किए हैं. सोनप्रयाग, केदारनाथ एवं लिनचोली में एक-एक पशुचिकित्सक तथा यात्रा के मुख्य पड़ाव गौरीकुंड में 4 पशुचिकित्सक तैनात किए गए हैं, जिनके द्वारा 24 घंटे पशु चिकित्सा सुविधा उपलबध करवाने के साथ ही पशु क्रूरता निवारण अधिनियम का भी अनुपालन करवाया जा रहा है।

Previous Post

दिल्ली-देहरादून हाईवे होगा वनवे, सामान्य वाहनों की आवाजाही भी होगी बंद

Next Post

Uttarakhand Weather Update : प्रदेश में अगले चार दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

March 24, 2026
जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

March 19, 2026
कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

March 13, 2026
उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ?  यस बॉस ना कहने की सजा ?

उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ? यस बॉस ना कहने की सजा ?

March 8, 2026
पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
Next Post
Uttarakhand Weather Update : प्रदेश में अगले चार दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी

Uttarakhand Weather Update : प्रदेश में अगले चार दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.