• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की मुख्य धारा से जु़ड़े 53 अफसर, निभाएंगे अहम जिम्मेदारियां

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
April 26, 2024
in Uttarakhand
0
भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की मुख्य धारा से जु़ड़े 53 अफसर, निभाएंगे अहम जिम्मेदारियां
0
SHARES
13
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

भारत तिब्बत सीमा पुलिस अकादमी में 25 सप्ताह के कठिन प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद 52 चिकित्सा अधिकारी और 01 उप सेनानी / जैग अधिकारी कुल 53 अधिकारी बल की मुख्य धारा में शामिल हुए। इन अधिकारियों को कठोर एवं लम्बे प्रशिक्षण के दौरान युद्ध कौशल, शस्त्र चालन, शारीरिक प्रशिक्षण, आसूचना, मानचित्र अध्ययन, सैन्य प्रशासन, कानून व मानव अधिकार जैसे सैन्य व पुलिस संबंधी विषयों का गहन प्रशिक्षण दिया गया।

पास आउट होने वाले इन अधिकारियों में 54वें गोस कॉम्बैटाइजेशन कोर्स के प्रशिक्षणार्थी देश के विभिन्न राज्यों से हैं, जिनमें केरल एवं राजस्थान से 08-08, तमिलनाडु से-05, उत्तरप्रदेश-04, आन्ध्रप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, मणिपुर से 03-03, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, तेलंगाना, पांडीचेरी से 02-02 एवं बिहार, असम, कर्नाटका, मध्यप्रदेश एवं उत्तराखण्ड से 01-01 प्रशिक्षणार्थी है। आज प्रशिक्षण के उपरान्त आयोजित भव्य दीक्षांत एवं शपथ ग्रहण समारोह में इन युवा अधिकारियों ने संविधान एवं बल के प्रति निष्ठा एवं समर्पण की शपथ ली।

पासिंग आउट परेड में बतौर मुख्य अतिथि राहुल रसगोत्रा, भारतीय पुलिस सेवा, महानिदेशक, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल ने अपने संबोधन में पास आउट होने वाले सभी अधिकारियों को बल की मुख्य धारा में शामिल होने पर बधाई देते हुए इस बल में उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। रसगोत्रा 1989 बैच के मणिपुर कैडर के आईपीएस अधिकारी है। विशिष्ट सेवा के लिए उन्हें राष्ट्रपति पुलिस पदक, सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक और असाधारण आसूचना कुशलता पदक से भी अलंकृत किया गया है।

भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल 19 हजार फीट तक की उंचाई पर स्थित अग्रिम चौकियों में माइनस 45 डिग्री तापमान में भी मुश्किल हालातों में मुस्तैदी से काम करने वाला एक अनुशासित और अति प्रशिक्षित बल है, जो कि देश के अलावा विदेशों में भी महत्वपूर्ण सस्थानों को सुरक्षा प्रदान कर रही है। आंतरिक सुरक्षा हो, देश की सीमा की सुरक्षा हो, वीआईपी सुरक्षा प्रतिष्ठित संस्थान, आपदा प्रबंधन या फिर कोई अन्य विशेष कार्य देश को आवश्यकता पड़ने पर अग्रणी रहते हुए अपने कार्य का निवर्हन करता हैं।

मुख्य अतिथि ने नव नियुक्त अधिकारियों का आहवान करते हुए कहा कि भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल का इतिहास बहुत गौरवशाली रहा है। बल को आप लोगों से बहुत अपेक्षाएं है, इसलिए बल की परंपराओं को आगे बढाते हुए बल का नाम रोशन करना है।

Previous Post

World Malaria Day 2024: मलेरिया का वक्त रहते पहचान ही है वरदान, इन लक्षणों से लगाएं इसका पता

Next Post

इस बार चारधाम यात्रा के प्रचार-प्रसार करते पोस्टर बैनर्स पर नहीं दिखेंगे सीएम, मिनिस्टर, जानें क्यों

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

February 12, 2026
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

February 7, 2026
जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

January 3, 2026
उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

January 3, 2026
Next Post
इस बार चारधाम यात्रा के प्रचार-प्रसार करते पोस्टर बैनर्स पर नहीं दिखेंगे सीएम, मिनिस्टर, जानें क्यों

इस बार चारधाम यात्रा के प्रचार-प्रसार करते पोस्टर बैनर्स पर नहीं दिखेंगे सीएम, मिनिस्टर, जानें क्यों

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.