• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

भारतीय सेना का हिस्सा बने 41 अग्निवीर, देश रक्षा की खाई कसम

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
October 4, 2023
in Uttarakhand, देश, सेना
0
भारतीय सेना का हिस्सा बने 41 अग्निवीर, देश रक्षा की खाई कसम
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

लैंसडौन।  गढ़वाल राइफल्स रेजीमेंट सेंटर में आयोजित कसम परेड़ समारोह में 41 अग्निवीर सेना की ट्रेनिंग का अंतिम पग पार करके थल सेना में शामिल हो गए। समीक्षा अधिकारी कर्नल प्रणव श्रीकृष्णा जोशी ने मंगलवार को परेड का निरीक्षण कर परेड की सलामी ली। इस मौके पर अग्निवीरों ने कदम कदम बढ़ाए जा, खुशी के गीत गाए जा, ये जिंदगी है कौम की तू कौम पे लुटाए जा… गीत गुनगुनाते हुए देश की आन बान शान बनाए रखने का संकल्प लिया।

अग्निवीरों का दूसरा बैच 

मंगलवार को गढ़वाल राइफल्स रेजीमेंट सेंटर के भवानी दत्त परेड़ ग्राउंड में कसम परेड़ समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान अग्निवीरों ने 31 सप्ताह की ट्रेनिंग का अंतिम पग पार करके शानदार ड्रिल का प्रदर्शन किया। परेड के समीक्षा अधिकारी प्रशिक्षक बटालियन कमांडर गढ़वाल राइफल्स कर्नल प्रणव श्रीकृष्ण जोशी ने परेड की सलामी ली। बता दें कि अग्निवीरों का यह दूसरा बैच है।

कर्नल जोशी ने जवानों में भरा जोश 

समीक्षा अधिकारी कर्नल जोशी ने सेना में शामिल हुए अग्निवीरों से देश की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहते हुए कर्तव्य का निर्वहन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सेना में शामिल हुए अग्निवीरों के लिए यह गौरव और सम्मान की बात है कि उन्हें द्वितीय अग्निवीर कोर्स में प्रशिक्षण प्राप्त कर भारतीय सेना की प्रतिष्ठित पैदल सेना गढ़वाल राइफल्स के माध्यम से देश सेवा करने का सौभाग्य मिला है।

अग्निवीरों के स्वजनों को किया सम्मानित

कर्नल प्रणव श्रीकृष्ण जोशी ने अग्निवीरों से गढ़वाल राइफल्स के पूर्वजों की ओर से अर्जित की गई ख्याति को विलक्षण पराक्रम के बलवूते विश्व पटल पर और विख्यात करने का आह्वान किया है। इस मौके पर समीक्षा अधिकारी ने प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न गतिविधियों में सर्वश्रेष्ठ रहे अग्निवीरों और अन्य सभी अग्निवीरों के माता-पिता और अभिभावकों को गौरव पदक प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया।

Previous Post

भूकंप के तंज झटकों से दहला उत्तराखंड, इतनी रही तीव्रता

Next Post

इस जिले में डेंगू से हाहाकार, 472 एक्टिव मरीज

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

March 24, 2026
जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

March 19, 2026
कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

March 13, 2026
उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ?  यस बॉस ना कहने की सजा ?

उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ? यस बॉस ना कहने की सजा ?

March 8, 2026
पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
Next Post
इस जिले में डेंगू से हाहाकार, 472 एक्टिव मरीज

इस जिले में डेंगू से हाहाकार, 472 एक्टिव मरीज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.