• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

शिक्षक को हनीट्रैप में फंसाकर लूटे 40 हजार, पुलिस ने गिरोह का किया पर्दाफाश पति-पत्नी समेत चार गिरफ्तार

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
April 27, 2023
in Uttarakhand
0
शिक्षक को हनीट्रैप में फंसाकर लूटे 40 हजार, पुलिस ने गिरोह का किया पर्दाफाश पति-पत्नी समेत चार गिरफ्तार
0
SHARES
9
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

काशीपुर। काशीपुर में पुलिस ने हनी ट्रैप मामले का खुलासा करते हुए मामले में दम्पत्ति समेत 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। मामले का खुलासा जिले के पुलिस कप्तान ने किया।

दरअसल काशीपुर में रहने वाले पेशे से शिक्षक एक व्यक्ति ने आज आईटीआई थाने में पहुंचकर पुलिस को सूचना दी कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के जरिए उसकी एक युवती से दोस्ती हो गई और उसके बाद दोनों में धीरे-धीरे संबंध गहराते गए। बीती 21 अप्रैल को फेसबुक मित्र के बुलावे पर वह अपनी फेसबुक मित्र का जन्मदिन मनाने के लिए जसपुर खुर्द स्थित रुद्राक्ष गार्डन गया। जहां उसकी फेसबुक मित्र के द्वारा संबंध बनाने के मकसद से कमरे में ले गई तथा इसी दौरान प्लानिंग के तहत युवती के साथी अचानक कमरे में आ गए और दोनों की आपत्तिजनक स्थिति में वीडियो बनाते हुए उसे सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर दो लाख रुपये की मांग करने लगे तथा उनके साथ मारपीट की। इस दौरान उक्त शिक्षक के द्वारा अपने परिचित को बुलाकर 30 रुपए नकद तथा 10 हजार रुपए गूगल पे के माध्यम से दिए। इसके अलावा हनीट्रैप गिरोह ने स्कूटी क्रेडिट कार्ड और मोबाइल फोन लूटा।

वहीं, पुलिस ने पीड़ित शिक्षक की तहरीर पर उक्त लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 386, 325, 342, 506 तथा 120 बी के तहत मुकदमा पंजीकृत कर दिया। जिले के पुलिस कप्तान डॉक्टर मंजूनाथ टिसि के आदेश पर तथा एसपी काशीपुर अभय सिंह के निर्देशन में थाना आईटीआई प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में आईटीआई थाना पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए मुखबिर की सूचना पर अंकित सिंह और उसकी पत्नी तमन्ना समेत चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गिरफ्त में आए अन्य दो अभियुक्तों ने अपने नाम राम सैनी पुत्र कन्हैयालाल निवासी ग्राम बाजपुर व थाना बाजपुर तथा सुमित कुमार पुत्र हर स्वरूप सिंह बताया। पुलिस ने इन चारों के पास से पीड़ित शिक्षक की हीरो स्कूटी मोबाइल फोन क्रेडिट कार्ड और 20 हजार रुपए नगद भी बरामद किए।

Previous Post

UKPSC: उत्तराखंड में पुराने पैटर्न पर ही होगी PCS परीक्षा

Next Post

दून स्कूल समेत पैसेफिक मॉल से नगर निगम ने वसूला तीन लाख रुपये का जुर्माना, पढ़िए पूरा मामला

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

September 1, 2026
क्या मोदी-शाह के कार्यक्रमों में सरकारी संसाधनों का मनमाना इस्तेमाल हुआ? भुगतान ना होने पर उठे सवाल

क्या मोदी-शाह के कार्यक्रमों में सरकारी संसाधनों का मनमाना इस्तेमाल हुआ? भुगतान ना होने पर उठे सवाल

August 5, 2026
सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

सीएम की सिफारिश पर सांसद का कब्जा? GMVN की सरकारी बिल्डिंग में तीन साल से ताला, ₹1 लाख का किराया घटाकर ₹30 हजार, निगम को नहीं मिला एक पैसा 

July 19, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर रोक से सियासत गरम, कांग्रेस ने उठाए लोकतंत्र पर सवाल

July 14, 2026
BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

BKTC जांच रिपोर्ट लीक, हो गया बड़ा खुलासा ! अधूरी जांच में दोषियों का फैसला कैसे?

July 12, 2026
Chardham Yatra 2024: बाबा केदार के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पर

EXclusive -केदारनाथ VIP खर्च मामला: शासन की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, BKTC के तीन तत्कालीन अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

July 11, 2026
Next Post
दून स्कूल समेत पैसेफिक मॉल से नगर निगम ने वसूला तीन लाख रुपये का जुर्माना, पढ़िए पूरा मामला

दून स्कूल समेत पैसेफिक मॉल से नगर निगम ने वसूला तीन लाख रुपये का जुर्माना, पढ़िए पूरा मामला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.