• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

सीएम धामी का बड़ा फैसला, अब डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के नाम से संचालित होंगे उत्तराखंड के मॉडर्न मदरसे

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
December 19, 2023
in Uttarakhand, शिक्षा
0
सीएम धामी का बड़ा फैसला, अब डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के नाम से संचालित होंगे उत्तराखंड के मॉडर्न मदरसे
0
SHARES
35
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अंतर्गत चिन्हित किए गए प्रदेश के 117 मॉडर्न मदरसों को पूर्व राष्ट्रपति डा. एपीजे अब्दुल कलाम के नाम से संचालित किया जाएगा। इसको लेकर वक्फ बोर्ड से प्रस्ताव मांगा गया है। उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष डा. आरके जैन ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भारूवाला स्थित मदरसे में पढ़ने वाले छात्रों के लिए छात्रावास की मांग की। इसके अलावा अल्पसंख्यक विभाग के अधिकारियों को मुख्यालय में तैनात करने के बजाय जिले में नियुक्त करने की मांग की। इस पर मुख्यमंत्री ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।

117 मॉडर्न मदरसों का होगा संचालन

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नए वर्ष से उत्तराखंड वक्फ बोर्ड की ओर से प्रदेश में 117 मॉडर्न मदरसों का संचालन किया जाना है। वक्फ बोर्ड की ओर से मॉडर्न मदरसों को पूर्व राष्ट्रपति डा. एपीजे अब्दुल कलाम के नाम से संचालित करने का प्रस्ताव रखा गया है। इसके अलावा जल्द समान नागरिकता संहिता कानून लागू किया जाएगा। किसी वर्ग विशेष का उत्पीड़न करना सरकार का उद्देश्य नहीं है।

अल्पसंख्यकों के हितों की सुरक्षा सरकार का मकसद

सीएम धामी ने कहा कि अल्पसंख्यकों के हितों की सुरक्षा के लिए सरकार प्रयासरत है। अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए मुख्यमंत्री हुनर विकास योजना चलाई जा रही है। कमजोर वर्ग को इस योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण देने के साथ ही स्वरोजगार उपलब्ध कराए जा रहे हैं। मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति, स्वरोजगार के लिए ब्याज मुक्त ऋण की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने कहा कि अप्रैल से मॉडर्न मदरसों का संचालन किया जाना है।

अल्पसंख्यक दिवस पर किया जागरूक

उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष डा. आरके जैन ने कहा राज्य में 11वां अल्पसंख्यक दिवस मनाया जा रहा है। अल्पसंख्यक वर्ग के अधिकारों की जानकारी को लेकर जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस मौके पर अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष सरदार इकबाल सिंह, मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष मुफ्ती शूमन कासमी, कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार, सचिव जेएस रावत, सदस्य सीमा जावेद, दीपा रावत आदि मौजूद रहे।

Previous Post

कौन बनेगा करोड़पति में पहुंचे उत्तराखंड के ललित, जीते 1250000 रुपये

Next Post

उत्तराखंड में पाला जमने से बड़ी दुश्वारियां, दून में छह डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

एमपीजी कॉलेज मसूरी: प्रबंधन समिति के गठन में भारी अनियमितताएं

February 12, 2026
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारीयों ने किया राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत,राज्यसभा में उठाया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के बेटे दीपक को न्याय दिलाने का मामला

February 7, 2026
जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

जंगली जानवरों से कृषि फसलों की सुरक्षा के लिए दिया जाए बजट: कृषि मंत्री गणेश जोशी

January 3, 2026
उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

उत्तराखंड में जश्न की शाम रिकॉर्ड तोड़ छलके जाम, 600 से ज्यादा वन-डे बार लाइसेंस हुए जारी

January 3, 2026
Next Post
उत्तराखंड में पाला जमने से बड़ी दुश्वारियां, दून में छह डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

उत्तराखंड में पाला जमने से बड़ी दुश्वारियां, दून में छह डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.