• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
Advertisement
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

नए साल में उत्तराखण्ड के लगभग 123250 नए मतदाता होंगे वोटर लिस्ट में शामिल

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
December 27, 2024
in Uttarakhand
0
नए साल में उत्तराखण्ड के लगभग 123250 नए मतदाता होंगे वोटर लिस्ट में शामिल
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून । उत्तराखण्ड में आगामी जनवरी माह में एक लाख 23 हजार से अधिक नए मतदाता शामिल होंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 के तहत 1 जनवरी 2025 की आर्हता तिथि के आधार तैयार की गई अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन की सभी तैयारियां पूरी कर दी गई हैं। प्रदेश में तहत इस वर्ष 123250 नए मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट में जोड़े गए हैं जिसका अंतिम प्रकाशन 6 जनवरी 2025 को किया जाएगा। नई वोटर लिस्ट में कुल 123250 मतदाताओं में से 58917 पुरुष, 64322 महिला एवं 11 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने स्पष्ट निर्देश दिए थे कि प्रदेश के सभी जनपदों में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत डोर टू डोर अभियान युद्ध स्तर पर चलाया जाए। इसी क्रम में मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों को जनपदवार सुपर चेकिंग के लिए भी विभिन्न जनपदों का दौरा करने के लिए निर्देशित किया गया था।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रतिवर्ष विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तरगत वोटर लिस्ट को अपडेट करने की प्रक्रिया संचालित की जाती है। उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा अब वोटर लिस्ट में नाम दर्ज कराने हेतु साल भर में 4 अर्हता तिथियां नियत की गई हैं, जिसमें 1 जनवरी,1 अप्रैल, 1 जुलाई और 1 अक्टूबर की तिथियों में 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले नागरिक फॉर्म 6 भरकर मतदाता सूची में अपने नाम दर्ज करने की प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।
उन्होंने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी के दिशा निर्देशों के क्रम में सभी अधिकारियों को अलग-अलग जनपदों में सुपर चेकिंग अभियान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सुपर चेकिंग अभियान में नियमित रुप से अधिकारियों द्वारा स्वयं पोलिंग बूथ पर सुपर चेकिंग करते हुए मतदाताओं से फीडबैक लिया गाय। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 के अंतर्गत प्रदेश में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 6 जनवरी 2025 को किया जाएगा।

*5 साल में लगभग 11 लाख नाम मतदाता सूची में शामिल*

बीते 5 सालों में प्रदेश में 1 जनवरी की अर्हता तिथि के आधार पर 1135590 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज किए गए हैं। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 533007,महिला मतदाताओं की संख्या 602418 व थर्ड जेंडर 165 शामिल रहे। 1 जनवरी के आधार पर वर्ष 2020 में 118732, वर्ष 2021 में 140528 मतदाता, वर्ष 2022 में 360686 मतदाता, वर्ष 2023 में 134461 मतदाता एवं वर्ष 2024 में 257933 मतदाता शामिल किए गए।

Previous Post

हल्द्वानी पहुंचते ही मुख्यमंत्री ने सबसे पहले सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचकर घायलों का जाना हाल

Next Post

राष्ट्रीय खेलः खिलाड़ियों के लिए खुले ओपन ट्रायल के द्वार हैंडबाॅल-वाॅलीबाॅल का ओपन ट्रायल एक जनवरी को रूद्रपुर में कराने का निर्णय

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव सख्त, समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव सख्त, समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

October 8, 2026
TET परीक्षा में मुन्ना भाई का खुलासा, उत्तराखंड बेरोजगार संघ की शिकायत पर कार्रवाई

TET परीक्षा में मुन्ना भाई का खुलासा, उत्तराखंड बेरोजगार संघ की शिकायत पर कार्रवाई

September 29, 2026
7 हजार बीघा जमीन के आरोपों पर UIIDB का जवाब, बोले- दावा काल्पनिक

7 हजार बीघा जमीन के आरोपों पर UIIDB का जवाब, बोले- दावा काल्पनिक

September 14, 2026
कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए भूमि घोटाले और कॉरपोरेट हितों को बढ़ावा देने के आरोप

कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए भूमि घोटाले और कॉरपोरेट हितों को बढ़ावा देने के आरोप

September 12, 2026
400 करोड़ खर्च के बाद भी खेत सूखे, PMKSY की ड्रिप सिंचाई पर उठे सवाल

400 करोड़ खर्च के बाद भी खेत सूखे, PMKSY की ड्रिप सिंचाई पर उठे सवाल

September 12, 2026
बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

बिक रहा है उत्तराखण्ड बोलो खरीदोगे ? उत्तराखंड नीलामी को तैयार है: सरकारी जमीनों की बोली, सवालों के घेरे में पूरा मॉडल

September 1, 2026
Next Post
राष्ट्रीय खेल के शुभंकर, एंथम और लोगो की भव्य लॉन्चिंग स्पोर्ट्स कॉलेज के आइस स्केटिंग ऑडिटोरियम में हुआ कार्यक्रम

राष्ट्रीय खेलः खिलाड़ियों के लिए खुले ओपन ट्रायल के द्वार हैंडबाॅल-वाॅलीबाॅल का ओपन ट्रायल एक जनवरी को रूद्रपुर में कराने का निर्णय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.