• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा: तीर्थयात्रियों की बस पलटी, 8 गंभीर रूप से घायल

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
May 23, 2025
in Uttarakhand
0
गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा: तीर्थयात्रियों की बस पलटी, 8 गंभीर रूप से घायल
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

चारधाम यात्रा के अंतर्गत गंगोत्रीधाम की ओर जा रही तीर्थयात्रियों से भरी बस शुक्रवार को उत्तरकाशी जिले में धरासू गंगोत्री नेशनल हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा नालूपानी के पास हुआ, जहां बस संख्या UK13PA-0085 अचानक तेज रफ्तार के चलते सड़क पर पलट गई। बस में कुल 41 तीर्थयात्री सवार थे, जिनमें उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के श्रद्धालु शामिल हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और अन्य रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंचीं और तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। हादसे में 21 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें से 8 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डुंडा में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

उत्तरकाशी के अपर जिलाधिकारी पी.एल. शाह ने चारधाम यात्रा स्टार्ट कंट्रोल रूम पहुंचकर स्थिति की जानकारी ली और रेस्क्यू कार्यों की निगरानी की। उन्होंने बताया कि घायलों को समय रहते अस्पताल पहुंचाया गया और सभी की स्थिति स्थिर है।

गनीमत यह रही कि बस सड़क पर ही पलटी, अगर यह खाई में गिरती तो बड़ी जनहानि हो सकती थी। प्रारंभिक जांच में बस के पलटने का कारण तेज गति बताया जा रहा है।

प्रशासन की अपील:
प्रशासन ने सभी तीर्थयात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान वाहन की गति नियंत्रित रखें और सुरक्षा नियमों का पालन करें, जिससे किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके।

Previous Post

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिये निर्देश, भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए

Next Post

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने 12वीं कक्षा की मेधावी छात्रा हिमाद्रि माहरा को किया सम्मानित

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

March 24, 2026
जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

जिला सहकारी बैंकों में कोई गड़बड़ी नहीं अपर निबंधक ईरा उप्रेती

March 19, 2026
कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

कैग रिपोर्ट ने खोली नमामि गंगे की पोल: उत्तराखंड में 21 STP बिना घर कनेक्शन, घाट श्मशान सूने, कचरा सीधा गंगा में

March 13, 2026
उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ?  यस बॉस ना कहने की सजा ?

उत्तराखंड में तीन IPS अधिकारियों का जबरन डेप्यूटेशन ? यस बॉस ना कहने की सजा ?

March 8, 2026
पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 16 से 28 फरवरी तक निःशुल्क OPD सेवा

February 15, 2026
सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सेलाकुई पुलिस की ‘पनीर’ कार्रवाई पड़ी भारी: आईजी के निर्देश पर SSI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

February 12, 2026
Next Post
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने 12वीं कक्षा की मेधावी छात्रा हिमाद्रि माहरा को किया सम्मानित

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने 12वीं कक्षा की मेधावी छात्रा हिमाद्रि माहरा को किया सम्मानित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.