• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
Advertisement
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

उत्तराखण्ड@2047 विजन: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन से मिले विश्व बैंक के एमडी पास्कल डोनोहोई, जल संरक्षण व आपदा प्रबंधन पर बनी सहमति

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
August 27, 2026
in उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
0
उत्तराखण्ड@2047 विजन: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन से मिले विश्व बैंक के एमडी पास्कल डोनोहोई, जल संरक्षण व आपदा प्रबंधन पर बनी सहमति
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मुख्य सचिव  आनन्द बर्द्धन के साथ विश्व बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं चीफ नॉलेज ऑफिसर  पास्कल डोनोहोई एवं उनकी टीम ने गुरुवार को सचिवालय में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उत्तराखण्ड के समग्र एवं दीर्घकालिक विकास, शहरीकरण, जलवायु परिवर्तन, जल प्रबंधन, आपदा प्रबंधन तथा राज्य की उत्तराखण्ड@2047 की विकास रणनीति सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।

मुख्य सचिव ने कहा कि उत्तराखण्ड को वर्ष 2047 तक एक सशक्त, समृद्ध, टिकाऊ और आपदा- प्रतिरोधी राज्य के रूप में विकसित करने के लिए दीर्घकालिक दृष्टिकोण के साथ, विभिन्न क्षेत्रों में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जिले में नदियों के पुनर्जीवन एवं जल स्रोतों के संरक्षण की दिशा में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने इस क्षेत्र में विश्व बैंक से वित्तीय एवं तकनीकी सहयोग का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के भविष्य के विकास के लिए जल, जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण संरक्षण महत्वपूर्ण क्षेत्र हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जल वैश्विक स्तर पर एक महत्वपूर्ण चुनौती बनने जा रहा है, इसलिए राज्य में वर्षा जल के संरक्षण एवं अधिक से अधिक रेन वाटर हार्वेस्टिंग को बढ़ावा देने की दिशा में विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस दिशा में विश्व बैंक के साथ वित्तीय एवं तकनीकी सहयोग को और मजबूत किया जा सकता है।

मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य में स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं आजीविका के पर्याप्त अवसर सृजित कर पलायन को नियंत्रित करने तथा आवश्यकतानुसार रिवर्स माइग्रेशन को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया जा रहा है। स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और युवाओं के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के दृष्टिगत राज्य के दीर्घकालिक विकास पर फोकस किया जा रहा है।

शिक्षा क्षेत्र में भी विश्व बैंक के सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा करते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि स्कूली शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा में सुधार तथा आधुनिक आवश्यकताओं के अनुरूप शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ ही आजीविका एवं पलायन के क्षेत्र में भी विश्व बैंक से वित्तीय एवं तकनीकी सहयोग की आवश्यकता है। बैठक में विभागीय अधिकारियों द्वारा राज्य के ऊर्जा, वित्त एवं पेयजल के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों एवं परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

विश्व बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं चीफ नॉलेज ऑफिसर  पास्कल डोनोहोई ने राज्य की विकास प्राथमिकताओं को समझते हुए भविष्य में रणनीतिक एवं फ्लैगशिप परियोजनाओं के माध्यम से सहयोग की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श किया। विश्व बैंक की ओर से उत्तराखंड के विकास के लिए दीर्घकालिक सहयोग एवं तकनीकी सहायता उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई। बैठक में ‘विजन उत्तराखंड@2047’ के तहत राज्य की रणनीतिक विकास प्राथमिकताओं पर विशेष रूप से विचार-विमर्श किया गया। राज्य में तेजी से हो रहे शहरीकरण को ध्यान में रखते हुए भविष्य की शहरी आवश्यकताओं, आधारभूत सुविधाओं तथा सतत एवं सुनियोजित शहरी विकास पर भी चर्चा हुई। विश्व बैंक के सहयोग से राज्य की प्राथमिकताओं के अनुरूप भविष्य की विकास परियोजनाओं को आगे बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की गई।

Previous Post

टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी,मुख्यमंत्री ने पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

Next Post

ग्लेशियर झीलों की निगरानी के लिए अत्याधुनिक सिस्टम होंगे स्थापित,ग्लेशियर झीलों की सुरक्षा को लेकर  मुख्यमंत्री के निर्देश

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

उत्तराखंड: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने पति गिरधारी लाल साहू पर दर्ज कराया गंभीर धाराओं में मुकदमा, जान से मारने की साजिश का लगाया आरोप

उत्तराखंड: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने पति गिरधारी लाल साहू पर दर्ज कराया गंभीर धाराओं में मुकदमा, जान से मारने की साजिश का लगाया आरोप

October 15, 2026
राजाजी और फूलों की घाटी नेशनल पार्क के ईको-सेंसेटिव जोन पर मंथन, प्रमुख सचिव ने दिए अहम निर्देश

राजाजी और फूलों की घाटी नेशनल पार्क के ईको-सेंसेटिव जोन पर मंथन, प्रमुख सचिव ने दिए अहम निर्देश

October 15, 2026
अंकिता भंडारी हत्याकांड: 88 दिन में जांच पूरी, तीनों दोषियों को आजीवन कारावास की सजा

अंकिता भंडारी हत्याकांड: 88 दिन में जांच पूरी, तीनों दोषियों को आजीवन कारावास की सजा

October 15, 2026
देवप्रयाग के पास दर्दनाक सड़क हादसा: नदी किनारे 150 मीटर नीचे गिरी कार, दो की मौत, तीन घायल

देवप्रयाग के पास दर्दनाक सड़क हादसा: नदी किनारे 150 मीटर नीचे गिरी कार, दो की मौत, तीन घायल

October 15, 2026
मुख्यमंत्री धामी की घोषणा, ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को मिलेगी अतिरिक्त राहत

मुख्यमंत्री धामी की घोषणा, ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को मिलेगी अतिरिक्त राहत

October 14, 2026
मुख्यमंत्री धामी की घोषणा, ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को मिलेगी अतिरिक्त राहत

मुख्यमंत्री धामी की घोषणा, ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को मिलेगी अतिरिक्त राहत

October 14, 2026
Next Post
ग्लेशियर झीलों की निगरानी के लिए अत्याधुनिक सिस्टम होंगे स्थापित,ग्लेशियर झीलों की सुरक्षा को लेकर  मुख्यमंत्री के निर्देश

ग्लेशियर झीलों की निगरानी के लिए अत्याधुनिक सिस्टम होंगे स्थापित,ग्लेशियर झीलों की सुरक्षा को लेकर  मुख्यमंत्री के निर्देश

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.