• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

उत्तराखंड योग नीति 2025 को मिली मंजूरी, बनेंगे पांच नए योग केंद्र

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
May 29, 2025
in Uttarakhand
0
उत्तराखंड योग नीति 2025 को मिली मंजूरी, बनेंगे पांच नए योग केंद्र
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट की इस बैठक में 11 प्रस्तावों पर मुहर लगी है। इनमें सबसे महत्वपूर्ण योग नीति को मंजूरी मिलना है। बता दें कि, ये देश की पहली योग नीति है। इस योग नीति के जरिए प्रदेश के पांच क्षेत्र को योग हब के रूप में विकसित किया जाएगा। इस नीति में योग एवं ध्यान केंद्र विकसित करने के लिए प्रदेश सरकार पर्वतीय क्षेत्रों में 50 प्रतिशत या अधिकतम 20 लाख, मैदानी क्षेत्रों में 25 प्रतिशत या अधिकतम 10 लाख रुपये की सब्सिडी मिलेगी। इसके अलावा प्रदेश में 13 हजार से अधिक लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। योग को सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक व पर्यटन आधारित मॉडल के रूप में विकसित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले मंत्रिमंडल ने उत्तराखंड योग नीति को मंजूरी दे दी है।

इस योग नीति के तहत सरकार का उद्देश्य कई स्तरों पर काम करना है। सबसे पहले तो राज्य में योग पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा ताकि उत्तराखंड को अंतरराष्ट्रीय योग और आध्यात्मिकता के केंद्र के रूप में स्थापित किया जा सके। इसके साथ ही गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए योग संस्थानों के लिए नियम और दिशा-निर्देश बनाए जाएंगे। जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से योग को जन-जन तक पहुँचाया जाएगा और इसे स्कूलों तथा कॉलेजों के पाठ्यक्रमों में शामिल किया जाएगा। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के साथ सहयोग कर के योग के क्षेत्र में क्षमता निर्माण किया जाएगा। साथ ही, विश्वस्तरीय योग केंद्रों की स्थापना को प्रोत्साहित किया जाएगा। नीति के तहत कुछ विशिष्ट लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं। जैसे कि वर्ष 2030 तक उत्तराखंड में कम से कम पांच नए योग हब स्थापित किए जाएंगे। मार्च 2026 तक राज्य के सभी आयुष हेल्थ और वेलनेस सेंटर्स में योग सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। समुदाय-आधारित माइंडफुलनेस कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे, जो अलग-अलग आयु, लिंग और वर्ग की ज़रूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किए जाएंगे।

Previous Post

हेली टिकट बुकिंग से संबंधित साइबर धोखाधड़ी की रोकथाम में उत्तराखण्ड पुलिस की अहम कार्यवाही

Next Post

मुख्यमंत्री ने शुरु किया विकसित कृषि संकल्प अभियान ,12 जून तक गांव गांव जाएंगे कृषि वैज्ञानिक और अधिकारी

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

मुख्यमंत्री ने शुरु किया विकसित कृषि संकल्प अभियान ,12 जून तक गांव गांव जाएंगे कृषि वैज्ञानिक और अधिकारी

मुख्यमंत्री ने शुरु किया विकसित कृषि संकल्प अभियान ,12 जून तक गांव गांव जाएंगे कृषि वैज्ञानिक और अधिकारी

May 30, 2025
हेली टिकट बुकिंग से संबंधित साइबर धोखाधड़ी की रोकथाम में उत्तराखण्ड पुलिस की अहम कार्यवाही

हेली टिकट बुकिंग से संबंधित साइबर धोखाधड़ी की रोकथाम में उत्तराखण्ड पुलिस की अहम कार्यवाही

May 29, 2025
मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना से जुड़ी महिलाओं को सौर सखी नाम दिया जायेगा, सौर प्लांटों के रख-रखाव के लिए प्रत्येक जनपद में लोगों को प्रशिक्षण दिया जायेगा

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना से जुड़ी महिलाओं को सौर सखी नाम दिया जायेगा, सौर प्लांटों के रख-रखाव के लिए प्रत्येक जनपद में लोगों को प्रशिक्षण दिया जायेगा

May 29, 2025
देहरादून में FDA की बड़ी कार्रवाई, 500 किलो मिलावटी पनीर जब्त

देहरादून में FDA की बड़ी कार्रवाई, 500 किलो मिलावटी पनीर जब्त

May 28, 2025
संस्कृत अकादमी समिति की 10वी बैठक,युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में होंगे विशेष प्रयास

उत्तराखंड कैबिनेट बैठक खत्म 11 बिंदुओं पर हुई चर्चा

May 28, 2025
संस्कृत अकादमी समिति की 10वी बैठक,युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में होंगे विशेष प्रयास

21 जून को भराड़ीसैंण में होगा योग दिवस का मुख्य आयोजन ,सीएम के साथ 10 देशों के राजदूत सहित एक हजार प्रतिभागी होंगे शामिल

May 28, 2025
Next Post
मुख्यमंत्री ने शुरु किया विकसित कृषि संकल्प अभियान ,12 जून तक गांव गांव जाएंगे कृषि वैज्ञानिक और अधिकारी

मुख्यमंत्री ने शुरु किया विकसित कृषि संकल्प अभियान ,12 जून तक गांव गांव जाएंगे कृषि वैज्ञानिक और अधिकारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.