• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

उत्तराखंड कैबिनेट री-शफल: सीएम धामी के पास 18 विभाग, मंत्रियों के पोर्टफोलियो में भारी उलटफेर

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
March 22, 2026
in उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
0
उत्तराखंड कैबिनेट री-शफल: सीएम धामी के पास 18 विभाग, मंत्रियों के पोर्टफोलियो में भारी उलटफेर
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड की राजनीति से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने मंत्रिमंडल के विभागों में बड़ा फेरबदल कर सबको चौंका दिया है। इस बदलाव में किसी का कद बढ़ा है तो किसी के पर कतरे गए हैं। सबसे बड़ा उलटफेर स्वास्थ्य विभाग को लेकर हुआ है, जिसने सियासी गलियारों में हलचल तेज कर दी है।
​
देहरादून से जारी नई अधिसूचना ने शासन से लेकर सत्ता के गलियारों तक हड़कंप मचा दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने पास मंत्रिपरिषद, गृह, वित्त, राजस्व और आवास समेत कुल 18 भारी-भरकम विभाग रखकर यह साफ कर दिया है कि सरकार की कमान पूरी तरह उनके हाथ में है। लेकिन इस लिस्ट में जो सबसे चौंकाने वाला नाम है, वो है डॉ. धन सिंह रावत का।

डॉ. धन सिंह रावत से उनका सबसे महत्वपूर्ण ‘स्वास्थ्य विभाग’ छीन लिया गया है। अब उनके पास केवल विद्यालयी शिक्षा, उच्च शिक्षा और सहकारिता जैसे विभाग ही बचे हैं। राजनीतिक जानकार इसे उनके कद में बड़ी कटौती मान रहे हैं।
​
वहीं दूसरी ओर, सुबोध उनियाल का कद इस फेरबदल में काफी ऊंचा हुआ है। उन्हें प्रदेश का नया स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया है। चिकित्सा स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा जैसा महत्वपूर्ण जिम्मा अब उनियाल संभालेंगे। इसके अलावा वन और निर्वाचन विभाग भी उनके पास बने रहेंगे।

मंत्री का नाम मुख्य विभाग (New Portfolio)

1.  पुष्कर सिंह धामी (मुख्यमंत्री) मंत्रिपरिषद, कार्मिक एवं सतर्कता, सचिवालय प्रशासन, नियोजन, राज्य संपत्ति, सूचना, गृह, राजस्व, औद्योगिक विकास (खनन), श्रम, पेयजल, ऊर्जा, आबकारी, न्याय, नागरिक उड्डयन, वित्त, आवास।

2.  सतपाल महाराज लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण निर्माण, संस्कृति, धर्मस्व, पर्यटन, भारत-नेपाल उत्तराखंड नदी परियोजनाएं, सिंचाई, लघु सिंचाई, सामान्य प्रशासन।

3. गणेश जोशी कृषि, कृषि शिक्षा, कृषि विपणन, उद्यान एवं कृषि प्रसंस्करण, उद्यान एवं फलोद्योग, रेशम विकास, सैनिक कल्याण।

4. (डॉ.) धन सिंह रावत विद्यालयी शिक्षा (बेसिक व माध्यमिक), संस्कृत शिक्षा, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, सहकारिता।

5.  सुबोध उनियाल वन, निर्वाचन, विधायी एवं संसदीय कार्य, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा।

6. रेखा आर्य महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, खेल, युवा कल्याण।

7.  सौरभ बहुगुणा पशुपालन, दुग्ध विकास, मत्स्य पालन, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग, प्रोटोकॉल, कौशल विकास एवं सेवायोजन।

8.  खजान दास समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, छात्र कल्याण, भाषा।

9.  भरत सिंह चौधरी ग्राम्य विकास, लघु एवं सूक्ष्म मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग।

10.  मदन कौशिक पंचायतीराज, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास, आयुष एवं आयुष शिक्षा, पुनर्गठन, जनगणना।

11.  प्रदीप बत्रा परिवहन, सूचना प्रौद्योगिकी एवं सुराज, विज्ञान प्रौद्योगिकी, जैव प्रौद्योगिकी।

12.  राम सिंह कैड़ा शहरी विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन, जलागम प्रबन्धन।

​
​

Previous Post

बैसाखी पर प्रेस क्लब भवन का शिलान्यास, मुख्यमंत्री धामी ने दिया भरोसा

Next Post

परेड ग्राउंड से विकास की हुंकार: मुख्यमंत्री ने किया 302 करोड़ का लोकार्पण और 99 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास”

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

‘शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार-2025’: लोक भवन में राज्यपाल और शिक्षा मंत्री ने 19 उत्कृष्ट शिक्षकों को किया सम्मानित

‘शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार-2025’: लोक भवन में राज्यपाल और शिक्षा मंत्री ने 19 उत्कृष्ट शिक्षकों को किया सम्मानित

September 5, 2026
बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार की कार्रवाई जारी, देहरादून और हल्द्वानी में कार्रवाई,प्रदेश में अब तक 20 बिना मान्यता संचालित मदरसों का संचालन कराया गया बंद

बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार की कार्रवाई जारी, देहरादून और हल्द्वानी में कार्रवाई,प्रदेश में अब तक 20 बिना मान्यता संचालित मदरसों का संचालन कराया गया बंद

September 5, 2026
देहरादून: आवारा पशुओं और श्वानों का होगा विस्तृत सर्वेक्षण, पोर्टल पर अपलोड होगा डेटा

देहरादून: आवारा पशुओं और श्वानों का होगा विस्तृत सर्वेक्षण, पोर्टल पर अपलोड होगा डेटा

September 5, 2026
रायपुर में वृद्ध महिला की अंधी हत्या का 12 घंटे में खुलासा, नौकर ही निकला कातिल; कड़ा बरामद

रायपुर में वृद्ध महिला की अंधी हत्या का 12 घंटे में खुलासा, नौकर ही निकला कातिल; कड़ा बरामद

September 4, 2026
मुख्यमंत्री ने वन-क्लिक के माध्यम से 9 लाख 91 हजार 914 लाभार्थियों को जारी की अगस्त माह की सामाजिक सुरक्षा पेंशन,147 करोड़ 5 लाख रुपये की पेंशन धनराशि लाभार्थियों के खातों में भेजी गई

मसूरी-देहरादून मार्ग पर पलटी बस: 2 घंटे ठप रहा यातायात, आपदा प्रबंधन के दावों की खुली पोल

मसूरी-देहरादून मार्ग पर पलटी बस: 2 घंटे ठप रहा यातायात, आपदा प्रबंधन के दावों की खुली पोल

September 3, 2026
Next Post
परेड ग्राउंड से विकास की हुंकार: मुख्यमंत्री ने किया 302 करोड़ का लोकार्पण और 99 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास”

परेड ग्राउंड से विकास की हुंकार: मुख्यमंत्री ने किया 302 करोड़ का लोकार्पण और 99 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास"

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.