• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

Uttarakhand Politics: लोकसभा चुनाव से पहले सीएम धामी कैबिनेट में कर सकते हैं बड़ा बदलाव, पढ़ें

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
December 2, 2023
in Uttarakhand, राजनीति
0
Uttarakhand Politics: लोकसभा चुनाव से पहले सीएम धामी कैबिनेट में कर सकते हैं बड़ा बदलाव, पढ़ें
0
SHARES
31
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

लोकसभा चुनाव से पहले  उत्तराखंड मंत्रिमंडल में खाली चल रहे चार मंत्रियों के पद भरे जा सकते हैं। ऑपरेशन सिलक्यारा की चुनौती से निपटने के बाद सियासी हलकों में इसकी चर्चा तेज हो गई है। सिर्फ मंत्री पद ही नहीं कुछ और भाजपा नेताओं को इसी महीने दायित्व दिए जाने की संभावना है। बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को नई दिल्ली पहुंचे। उनके इस दौरे को भी इन दोनों संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि मुख्यमंत्री निवेशक सम्मेलन का न्योता देने के लिए नई दिल्ली गए हैं। पार्टी सूत्रों का कहना है कि इस दौरान वह कैबिनेट विस्तार समेत कुछ और दायित्व बांटे जाने पर चर्चा कर सकते हैं। सीएम राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम समेत कई अन्य केंद्रीय नेताओं से मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं।

मंत्री को कुमाऊं लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाने की संभावना 

उधर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पूछे जाने पर कैबिनेट विस्तार और दायित्व आवंटन की संभावना से इंकार नहीं किया है। हालांकि उनका कहना है कि इन दोनों फैसलों को लेने का विशेषाधिकार मुख्यमंत्री को है। इन दोनों मुद्दों पर हाल ही में चर्चा हुई है। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी की भी इच्छा है कि लोकसभा चुनाव में जाने से पहले प्रदेश मंत्रिमंडल में खाली पदों को भर दिया जाए। इसकी एक वजह सरकार में एक मंत्री को कुमाऊं की एक लोकसभा सीट से चुनाव में प्रत्याशी बनाए जाने की संभावना से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

अब तक दायित्व की दो सूचियां हो चुकीं हैं जारी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश सरकार में विभिन्न बोर्डों, निगमों और आयोगों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सदस्यों के खाली पदों पर पार्टी कई नेताओं की ताजपोशी कर चुके है। अब तक दायित्वों की दो सूचियां जारी हो चुकी हैं। प्रदेश अध्यक्ष भी पूर्व में दायित्व की चार सूचियां जारी होने के संकेत दे चुके हैं।

सिलक्यारा संकट से उबरने के बाद उम्मीदें बढ़ीं
सिलक्यारा टनल संकट से उबरने के बाद अब दायित्व मिलने की राह देख रहे भाजपा नेताओं की निगाहें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर लगी हैं। अभी भी प्रदेश सकार के निगमों, बोर्डों और कुछ आयोगों में अध्यक्षों, उपाध्यक्षों व सदस्यों के पद खाली हैं। इन खाली पदों पर कई पार्टी नेताओं की नजरें हैं। इसके लिए वे अपनी-अपनी पहुंच के हिसाब से मुख्यमंत्री से लेकर मंत्रियों, सांसदों के चक्कर लगा रहे हैं।

Previous Post

एक और सुरंग बना उत्तरकाशी के लिए परेशानी का सबब, करोड़ों रुपए खर्च के बाद भी इस प्रोजेक्ट से खतरा

Next Post

CM धामी ने बताई सिलक्यारा सुरंग की इनसाइड स्टोरी, कहा- मजदूरों के लिए पीएम मोदी बने ‘संकटमोचक’

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बनबसा की सीमा चौकी पर एस.एस.बी. अधिकारियों व जवानों से की मुलाकात  सीमाओं की सुरक्षा में तैनात हमारे जवान देश की शान: सीएम धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बनबसा की सीमा चौकी पर एस.एस.बी. अधिकारियों व जवानों से की मुलाकात सीमाओं की सुरक्षा में तैनात हमारे जवान देश की शान: सीएम धामी

May 11, 2025
मुख्यमंत्री ने ₹ 12.51 करोड़ की लागत से हरबंश कपूर मेमोरियल कम्युनिटी हॉल का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने ₹ 12.51 करोड़ की लागत से हरबंश कपूर मेमोरियल कम्युनिटी हॉल का किया लोकार्पण

May 11, 2025
सड़क निर्माण योजनाओं को प्राथमिकता से पूरा करें: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

सड़क निर्माण योजनाओं को प्राथमिकता से पूरा करें: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

May 10, 2025
भारत की आतंकवाद के विरुद्ध सख़्त कार्रवाई के मद्देनज़र सचिवालय में उच्चस्तरीय बैठक, सीमावर्ती क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाई गई

भारत की आतंकवाद के विरुद्ध सख़्त कार्रवाई के मद्देनज़र सचिवालय में उच्चस्तरीय बैठक, सीमावर्ती क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाई गई

May 9, 2025
श्री केदारनाथ धाम में आपरेशन सिंदूर के उपलक्ष्य तथा भारती सेना के लिए विशेष पूजा रूद्राभिषेक, श्रीकेदारनाथ यात्रा सरलता-सुगमता से चल रही: हेमंत द्विवेदी

श्री केदारनाथ धाम में आपरेशन सिंदूर के उपलक्ष्य तथा भारती सेना के लिए विशेष पूजा रूद्राभिषेक, श्रीकेदारनाथ यात्रा सरलता-सुगमता से चल रही: हेमंत द्विवेदी

May 9, 2025
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले मुख्यमंत्री धामी, सड़क परियोजनाओं की स्वीकृति दिए जाने का किया अनुरोध

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले मुख्यमंत्री धामी, सड़क परियोजनाओं की स्वीकृति दिए जाने का किया अनुरोध

May 9, 2025
Next Post
CM धामी ने बताई सिलक्यारा सुरंग की इनसाइड स्टोरी, कहा- मजदूरों के लिए पीएम मोदी बने ‘संकटमोचक’

CM धामी ने बताई सिलक्यारा सुरंग की इनसाइड स्टोरी, कहा- मजदूरों के लिए पीएम मोदी बने 'संकटमोचक'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.