• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
Advertisement
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

भूस्खलन प्रबंधन के क्षेत्र में उत्तराखण्ड और ओडिशा मिलकर करेंगे कार्य,यूएसडीएमए-ओएसडीएमए के बीच जल्द होगा एमओयू

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
November 18, 2026
in उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
0
भूस्खलन प्रबंधन के क्षेत्र में उत्तराखण्ड और ओडिशा मिलकर करेंगे कार्य,यूएसडीएमए-ओएसडीएमए के बीच जल्द होगा एमओयू
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड और ओडिशा भूस्खलन  न्यूनीकरण एवं प्रबंधन के क्षेत्र में आपसी सहयोग और विशेषज्ञता के आदान-प्रदान के लिए मिलकर कार्य करेंगे। इस दिशा में जल्द ही उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और ओडिशा राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मध्य एमओयू किया जाएगा। बुधवार को सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन तथा ओएसडीएमए के सलाहकार एवं वरिष्ठ आईएएस अधिकारी  कमल लोचन मिश्रा के बीच इस संबंध में सहमति बनी। इस अवसर पर राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष विनय रुहेला तथा ले. कर्नल रघुवीर सिंह भण्डारी ;सेनिद्ध भी उपस्थित रहे।
बुधवार को डाॅ. कमल लोचन मिश्रा के नेतृत्व में ओएसडीएमए के विशेषज्ञ अधिकारियों के दल ने यूएसडीएमए का भ्रमण किया। इस दौरान दल को उत्तराखण्ड में आपदा प्रबंधन, विशेष रूप से भूस्खलन न्यूनीकरण, जोखिम आकलन, निगरानी, पूर्व चेतावनी, तकनीकी हस्तक्षेप तथा आपदा प्रबंधन में आधुनिक तकनीक के उपयोग के संबंध में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी गई।
डाॅ. कमल लोचन मिश्रा ने बताया कि हाल ही में चक्रवात अर्नब के बाद आई बाढ़ से ओडिशा के गंजाम, गजपति, कंधमाल और रायगड़ा जनपदों में व्यापक प्रभाव पड़ा। इसके साथ ही इन क्षेत्रों में भूस्खलन की एक नई चुनौती भी सामने आई है। उन्होंने कहा कि ओडिशा में भूस्खलन की इस नई चुनौती के प्रभावी प्रबंधन के लिए उत्तराखण्ड द्वारा अपनाई जा रही व्यवस्थाएं और नवाचार उपयोगी साबित हो सकते हैं।
उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड ने भूस्खलन न्यूनीकरण एवं प्रबंधन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। उत्तराखण्ड द्वारा विकसित किए गए अनुभव, तकनीकी विशेषज्ञता और नवाचार से ओडिशा को अपनी भूस्खलन प्रबंधन व्यवस्था को और मजबूत करने में मदद मिलेगी। इसी उद्देश्य से ओएसडीएमए द्वारा अपने अधिकारियों एवं विशेषज्ञों के दल को उत्तराखण्ड भेजकर यहां की व्यवस्थाओं का अध्ययन एवं अनुभव साझा करने की पहल की गई है। डाॅ. मिश्रा ने कहा कि ओएसडीएमए की टीम उत्तराखण्ड में अपनाई जा रही भूस्खलन न्यूनीकरण की प्रभावी पहलों का अध्ययन करेगी तथा आवश्यकता के अनुरूप उन्हें ओडिशा में लागू करने की संभावनाओं पर कार्य करेगी।
सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास  विनोद कुमार सुमन ने कहा कि आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए राज्यों के बीच ज्ञान, अनुभव और तकनीक का निरंतर आदान-प्रदान आवश्यक है। उत्तराखण्ड और ओडिशा दोनों ही राज्य विभिन्न प्रकार की प्राकृतिक आपदाओं के प्रति संवेदनशील हैं। ऐसे में दोनों राज्यों के बीच विशेषज्ञता और अनुभव साझा करने से आपदा प्रबंधन की क्षमताओं को और मजबूत किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में भूस्खलन के जोखिम को कम करने के लिए वैज्ञानिक अध्ययन, तकनीकी संस्थानों के साथ समन्वय, संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान, निगरानी, पूर्व चेतावनी प्रणाली, जोखिम मानचित्रण तथा स्थानीय स्तर पर क्षमता विकास पर लगातार कार्य किया जा रहा है। उत्तराखण्ड में भूस्खलन न्यूनीकरण और प्रबंधन के लिए सेंटर आॅफ एक्सीलेंस के तौर पर यूएलएमएमसी की स्थापना की गई है। भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों की जमीन के भीतर की स्थिति और संरचना को समझने के लिए आधुनिक वैज्ञानिक तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है। भूस्खलन संभावित क्षेत्रों की पहचान और मानचित्रण के लिए उपग्रह एवं भौगोलिक सूचना तकनीक का व्यापक उपयोग किया जा रहा है। इसके साथ ही भूस्खलन के मलबे से उत्पन्न संभावित खतरे का आकलन भी शुरू किया गया है।
उन्होंने कहा कि ओडिशा के साथ प्रस्तावित सहयोग के माध्यम से इन अनुभवों को साझा करने के साथ-साथ दोनों राज्यों की आवश्यकताओं के अनुरूप नए समाधानों पर भी कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के  उपाध्यक्ष  विनय रुहेला एवं ले. कर्नल रघुवीर सिंह भण्डारी ;सेनिद्ध ने भी ओएसडीएमए के विशेषज्ञ दल के साथ आपदा प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। दोनों राज्यों के अधिकारियों ने भूस्खलन सहित अन्य प्राकृतिक आपदाओं के जोखिम को कम करने के लिए आपसी सहयोग को और व्यापक बनाने पर सहमति व्यक्त की।

Previous Post

चारधाम परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण के लंबित प्रकरणों का 15 दिन में हो निस्तारण: मुख्य सचिव

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

चारधाम परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण के लंबित प्रकरणों का 15 दिन में हो निस्तारण: मुख्य सचिव

चारधाम परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण के लंबित प्रकरणों का 15 दिन में हो निस्तारण: मुख्य सचिव

November 18, 2026
शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने दी थलीसैंण क्षेत्र को करोड़ों की सौगात

शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने दी थलीसैंण क्षेत्र को करोड़ों की सौगात

November 18, 2026
मुख्यमंत्री ने एम्स ऋषिकेश पहुंचकर गूलर घाटी बस दुर्घटना के घायलों का जाना हालचाल,घायलों के बेहतर उपचार के लिए चिकित्सकों को दिए आवश्यक निर्देश

मुख्यमंत्री ने एम्स ऋषिकेश पहुंचकर गूलर घाटी बस दुर्घटना के घायलों का जाना हालचाल,घायलों के बेहतर उपचार के लिए चिकित्सकों को दिए आवश्यक निर्देश

November 17, 2026
गूलर के पास बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरी बद्रीनाथ जा रही बस, पुलिस और SDRF का रेस्क्यू अभियान शुरू

गूलर के पास बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरी बद्रीनाथ जा रही बस, पुलिस और SDRF का रेस्क्यू अभियान शुरू

November 17, 2026
शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक एलटी में पदोन्नत शिक्षकों को बड़ी राहत,चयन एवं प्रोन्नत वेतनमान को प्राथमिक शिक्षा की सेवाओं की होगी गणना

शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक एलटी में पदोन्नत शिक्षकों को बड़ी राहत,चयन एवं प्रोन्नत वेतनमान को प्राथमिक शिक्षा की सेवाओं की होगी गणना

November 16, 2026
शीतलहर को लेकर आपदा प्रबंधन विभाग एलर्ट,आपदा प्रबंधन विभाग ने जनपदों को जारी किए दिशा-निर्देश

शीतलहर को लेकर आपदा प्रबंधन विभाग एलर्ट,आपदा प्रबंधन विभाग ने जनपदों को जारी किए दिशा-निर्देश

November 16, 2026
Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.