• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

सहकारी चुनावों की पारदर्शिता पर जोर प्रशिक्षण से मजबूत होगी सहकारी चुनाव प्रक्रिया: हंसा दत्त पांडे

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
February 27, 2026
in उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
0
सहकारी चुनावों की पारदर्शिता पर जोर प्रशिक्षण से मजबूत होगी सहकारी चुनाव प्रक्रिया: हंसा दत्त पांडे
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

दीप नगर स्थित यूसीएफ सदन सभागार में सहकारी निर्वाचन प्राधिकरण द्वारा एक दिवसीय निर्वाचन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए 80 की संख्या में अपर जिला सहकारी अधिकारी (ADO) एवं उप जिला सहकारी अधिकारी (ADCO) ने प्रतिभाग कर निर्वाचन संबंधी प्रक्रियाओं का प्रशिक्षण प्राप्त किया।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम उत्तराखंड प्रादेशिक कोऑपरेटिवयूनयन के तत्वावधान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सहकारी निर्वाचन प्राधिकरण के अध्यक्ष हंसा दत्त पांडे उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में अपर निबंधक सहकारिता  आनंद शुक्ल, प्रबंध निदेशक प्रादेशिक कोऑपरेटिव यूनियन  एम.पी. त्रिपाठी तथा उप निबंधक रमिंद्री मंदरवाल शामिल रहीं।

मुख्य अतिथि हंसा दत्त पांडे ने अपने संबोधन में कहा कि सहकारी चुनावों की पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम अधिकारियों की कार्यकुशलता एवं निर्णय क्षमता को सुदृढ़ करते हैं। साथ ही उन्होंने प्रादेशिक कोऑपरेटिव यूनियन से ऐसे कार्यक्रमों का नियमित आयोजन एवं व्यापक प्रचार-प्रसार करने पर बल दिया।
अपर निबंधक सहकारिता  आनंद शुक्ल ने कहा कि प्रशिक्षण से न केवल ज्ञानवृद्धि होती है, बल्कि पर्यवेक्षण (सुपरविजन) क्षमता भी मजबूत होती है। उन्होंने अपेक्षा व्यक्त की कि प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी एवं दिशा-निर्देशों का प्रभाव आगामी सहकारी चुनावों में स्पष्ट रूप से परिलक्षित होगा।
प्रबंध निदेशक  एम.पी. त्रिपाठी ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक दायित्व है, जिसमें विधिक प्रावधानों एवं निर्धारित दिशा-निर्देशों का समुचित पालन आवश्यक है। प्रशिक्षण का उद्देश्य अधिकारियों को अद्यतन जानकारी प्रदान कर उनकी जिम्मेदारियों के निर्वहन में दक्षता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित करना है।
गौरतलब है कि सहकारी संस्थाओं में निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित बनाने में प्रशिक्षण की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इससे कार्यदक्षता में वृद्धि, प्रक्रियागत त्रुटियों में कमी, बेहतर समन्वय एवं संभावित विवादों की रोकथाम संभव होती है। नियमित प्रशिक्षण से सहकारी चुनावों की विश्वसनीयता और जवाबदेही भी सुदृढ़ होती है।
कार्यक्रम के दौरान निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न तकनीकी एवं व्यवहारिक पहलुओं पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित किए गए ।

Previous Post

काली कुमाऊँ की होली हमारी समृद्ध लोकपरंपरा और सांस्कृतिक पहचान-मुख्यमंत्री,लोहाघाट होली रंग महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री, जनसमुदाय संग साझा की उत्सव की खुशियां

Next Post

मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी में 147 करोड़ 28.56 लाख की 40 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया,हल्द्वानी‑काठगोदाम श्रोत एवं ट्रीटमेन्ट संवर्धन पेयजल योजना का किया गया भूमि पूजन 

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

मुख्यमंत्री धामी बोले, हिमालयी राज्य आपसी सहयोग और अनुभवों से करें नीति निर्माण,मुख्यमंत्री आवास में हिमालयी राज्यों से समन्वय और नीति निर्धारण परिषद की बैठक सम्पन्न

मुख्यमंत्री धामी बोले, हिमालयी राज्य आपसी सहयोग और अनुभवों से करें नीति निर्माण,मुख्यमंत्री आवास में हिमालयी राज्यों से समन्वय और नीति निर्धारण परिषद की बैठक सम्पन्न

April 24, 2026
देहरादून में शक्ति प्रदर्शन: परेड ग्राउंड से घंटाघर तक सीएम धामी ने महिलाओं संग की पदयात्रा, गूंजा जन आक्रोश

देहरादून में शक्ति प्रदर्शन: परेड ग्राउंड से घंटाघर तक सीएम धामी ने महिलाओं संग की पदयात्रा, गूंजा जन आक्रोश

April 24, 2026
चंबा-कोटी रोड पर भीषण हादसा, अंतिम संस्कार से लौट रहे ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिरी, 8 की मौत

चंबा-कोटी रोड पर भीषण हादसा, अंतिम संस्कार से लौट रहे ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिरी, 8 की मौत

April 23, 2026
चार धाम यात्रा पर अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं: सोशल मीडिया पर पैनी नजर, रुद्रप्रयाग में पहली FIR दर्ज

चार धाम यात्रा पर अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं: सोशल मीडिया पर पैनी नजर, रुद्रप्रयाग में पहली FIR दर्ज

April 23, 2026
सीएम धामी के चेहरे पर लड़ा जाएगा 2027 का चुनाव,भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की सीएम धामी की सराहना,बोले, सीएम धामी ने गुड गर्वनेंस से जीता लोगों का दिल, उम्मीदों पर उतरे खरे

सीएम धामी के चेहरे पर लड़ा जाएगा 2027 का चुनाव,भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की सीएम धामी की सराहना,बोले, सीएम धामी ने गुड गर्वनेंस से जीता लोगों का दिल, उम्मीदों पर उतरे खरे

April 23, 2026
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले भगवान श्री बद्रीनाथ के कपाट, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले भगवान श्री बद्रीनाथ के कपाट, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम

April 23, 2026
Next Post

मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी में 147 करोड़ 28.56 लाख की 40 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया,हल्द्वानी‑काठगोदाम श्रोत एवं ट्रीटमेन्ट संवर्धन पेयजल योजना का किया गया भूमि पूजन 

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.