• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

अल्मोड़ा, भिकियासैंण में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में वाहन गिरने से तीन लोगों की मौत।

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
May 7, 2026
in उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
0
अल्मोड़ा, भिकियासैंण में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में वाहन गिरने से तीन लोगों की मौत।
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
अल्मोड़ा जनपद के भिकियासैंण क्षेत्र में आज दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। भिकियासैंण के भाटिया ग्राम के पास एक वाहन गहरी खाई में गिर गया, जिसमें सवार तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस, एसडीआरएफ और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया । जानकारी के अनुसार वाहन संख्या UK04F6683 की नंबर प्लेट सड़क पर पड़ी मिली, जबकि एक व्यक्ति घायल अवस्था में सड़क किनारे मिला। आसपास वाहन दिखाई नहीं देने पर वाहन के खाई में गिरने की आशंका जताई गई। सूचना तत्काल थाना भतरौजखान पुलिस, 108 सेवा, आपदा कंट्रोल और एसडीआरएफ को दी गई। मौके पर पहुंची राहत बचाव टीमों ने देखा कि वाहन करीब 150 मीटर गहरी खाई में गिरा हुआ था। रेस्क्यू अभियान के दौरान वाहन में सवार तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई। मृतकों की पहचान भुवन पुत्र दीवान राम निवासी ग्राम सगनेटी तहसील रानीखेत और कैलाश चंद्र पुत्र बहादुर राम निवासी ग्राम ड्योड़ाखाल तहसील रानीखेत, उम्र 32 वर्ष, के रूप में हुई है। जबकि तीसरे मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि तीनों व्यक्ति जागरी का कार्य करते थे ,और  चमोली के पुसैला गांव में पूजा कार्यक्रम संपन्न कराने के बाद देर रात अपने घर लौट रहे थे। पुलिस ने तीनों शवों को रेस्क्यू कर मोर्चरी रानीखेत भेज दिया है ।और आगे की कार्रवाई जारी है।
 अपर पुलिसअधीक्षक अल्मोड़ा हरवंश सिंह ने दुर्घटना के बारे में बताया, वह घटना स्थल पर पहुंचे,उन्होंने  दुर्घटना में मृतकों के परिजनों से वार्ता की। अपर पुलिसअधीक्षक ने कहा कि संभवतः यह दुर्घटना नीद की झपकी आने के कारण हुई है।पहाड़ों में अधिकांश दुर्घटनाएं नीद की झपकी आने, और नशे में वाहन चलाने के कारण होती हैं। अपर पुलिसअधीक्षक ने लोगों से अनुरोध किया है कि सावधानी वाहन  चलाएं नशे की हालत में वाहन न चलाएं।
Previous Post

देहरादून को जाम से राहत का ‘डबल पार्किंग’ ब्लूप्रिंट, परेड ग्राउंड–गांधी पार्क के बीच बनेगी 390 वाहनों की अंडरग्राउंड पार्किंग,सचिवालय क्षेत्र में भी बनेगी 189 वाहनों की अंडरग्राउंड पार्किंग, 68 करोड़ की योजना पर मंथन

Next Post

मुख्य सचिव ने ली वन स्टेट वन ग्लोबल डेस्टिनेशन को लेकर बैठक,टिहरी क्षेत्र को ग्लोबल डेस्टिनेशन के रूप में किया जाए विकसित: मुख्य सचिव

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

बागवाला में प्रधानमंत्री आवास योजना में बने 1872 आवासों का मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण

बागवाला में प्रधानमंत्री आवास योजना में बने 1872 आवासों का मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण

June 28, 2026
युवा शक्ति ही विकसित भारत और विकसित उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

युवा शक्ति ही विकसित भारत और विकसित उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

June 28, 2026
देवसंस्कृति विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी: अंगदान मानव सेवा का सर्वोच्च कार्य, सीएम धामी और केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने की शिरकत

देवसंस्कृति विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी: अंगदान मानव सेवा का सर्वोच्च कार्य, सीएम धामी और केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने की शिरकत

June 27, 2026
पेट्रोल पंपों से देशभर तक पहुंचेगा पहाड़ का स्वाद, रीप परियोजना से स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को मिलेगा बड़ा बाजार, डोईवाला पेट्रोल पंप में खुलेगा प्रदेश का पहला ‘हिलान्स आउटलेट’

पेट्रोल पंपों से देशभर तक पहुंचेगा पहाड़ का स्वाद, रीप परियोजना से स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को मिलेगा बड़ा बाजार, डोईवाला पेट्रोल पंप में खुलेगा प्रदेश का पहला ‘हिलान्स आउटलेट’

June 27, 2026
​पंतनगर विश्वविद्यालय में ‘ब्रेन 3.0’ पूर्व छात्र सम्मेलन का भव्य आगाज; केंद्रीय कृषि मंत्री, मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री ने किया शुभारंभ

​पंतनगर विश्वविद्यालय में ‘ब्रेन 3.0’ पूर्व छात्र सम्मेलन का भव्य आगाज; केंद्रीय कृषि मंत्री, मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री ने किया शुभारंभ

June 26, 2026
पंजाब से उत्तराखंड आ रहे निहंग सिखों के चलते अलर्ट: बॉर्डर पर पहुंचे DM और SSP, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

पंजाब से उत्तराखंड आ रहे निहंग सिखों के चलते अलर्ट: बॉर्डर पर पहुंचे DM और SSP, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

June 26, 2026
Next Post
मुख्य सचिव ने ली वन स्टेट वन ग्लोबल डेस्टिनेशन को लेकर बैठक,टिहरी क्षेत्र को ग्लोबल डेस्टिनेशन के रूप में किया जाए विकसित: मुख्य सचिव

मुख्य सचिव ने ली वन स्टेट वन ग्लोबल डेस्टिनेशन को लेकर बैठक,टिहरी क्षेत्र को ग्लोबल डेस्टिनेशन के रूप में किया जाए विकसित: मुख्य सचिव

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.