• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
Advertisement
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

देहरादून में कल रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, गृह मंत्री की जनसभा और पुलिस अलंकरण परेड को लेकर यातायात प्लान जारी

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
November 5, 2026
in उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
0
देहरादून में कल रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, गृह मंत्री की जनसभा और पुलिस अलंकरण परेड को लेकर यातायात प्लान जारी
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून में कल रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, गृह मंत्री की जनसभा और पुलिस अलंकरण परेड को लेकर यातायात प्लान जारी

देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री की 6 नवंबर को देहरादून के परेड ग्राउंड में प्रस्तावित जनसभा और पुलिस लाइन में आयोजित होने वाली अलंकरण परेड को देखते हुए देहरादून यातायात पुलिस ने शहर का विस्तृत ट्रैफिक प्लान जारी किया है। कार्यक्रमों के दौरान शहर के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात डायवर्ट रहेगा, जबकि कुछ स्थानों को जीरो जोन घोषित किया गया है। पुलिस ने आमजन से निर्धारित रूट और पार्किंग व्यवस्था का पालन करने की अपील की है।

परेड ग्राउंड के आसपास रहेगा जीरो जोन

जनसभा के दौरान रोजगार तिराहे से सीजेएम तिराहा होते हुए लैंसडाउन चौक तक सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। सर्वे चौक से ओरियंट चौक और लैंसडाउन चौक की ओर जाने वाले वाहनों को रोजगार तिराहे से कनक चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा। बुद्धा चौक से क्रॉस रोड जाने वाले वाहन एमकेपी के रास्ते भेजे जाएंगे। वहीं आराघर चौक से ईसी रोड जाने वाले वाहनों को सीएमआई चौक, एमकेपी चौक और बुद्धा चौक होते हुए सुभाष रोड की ओर भेजा जाएगा।

अलग-अलग क्षेत्रों से आने वाली बसों के लिए रूट निर्धारित

हरिद्वार और ऋषिकेश से आने वाली बसें रिस्पना पुल, धर्मपुर, आराघर, द्वारका स्टोर और सर्वे चौक होते हुए पानी की टंकी के पास यात्रियों को उतारेंगी। इसके बाद सीजेएम तिराहा, एमकेपी और रेसकोर्स होते हुए बन्नू स्कूल में पार्क होंगी।

रुड़की, भगवानपुर और आईएसबीटी से आने वाली बसें पटेलनगर मंडी, सहारनपुर चौक, प्रिंस चौक, दर्शनलाल चौक, लैंसडाउन चौक और कनक चौक होते हुए दून क्लब के सामने यात्रियों को उतारेंगी। इन बसों की पार्किंग भी बन्नू स्कूल में होगी।

सहस्रधारा और रायपुर से आने वाली बसें सर्वे ऑफ इंडिया गेट के सामने यात्रियों को उतारेंगी और गुरुद्वारा ग्राउंड में पार्क होंगी। वहीं विकासनगर, चकराता और सहसपुर से आने वाली बसें किशननगर चौक, बिंदाल, घंटाघर और ओरियंट चौक होते हुए दून क्लब के सामने यात्रियों को उतारेंगी।

यहां होगी पार्किंग की व्यवस्था

वीआईपी वाहनों के लिए शेड पार्किंग, कनक चौक मल्टीलेवल पार्किंग और तिब्बती मार्केट मल्टीलेवल पार्किंग निर्धारित की गई है। छोटे वाहनों के लिए रेंजर्स ग्राउंड, काबुल हाउस पार्किंग और मंगला देवी इंटर कॉलेज में पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। बसों को बन्नू स्कूल ग्राउंड, गुरुद्वारा ग्राउंड और गुरुनानक ग्राउंड रेसकोर्स में पार्क कराया जाएगा।

पुलिस लाइन में भी रहेगा जीरो जोन

पुलिस लाइन में अलंकरण परेड के दौरान नेगी तिराहे से पुलिस लाइन पेट्रोल पंप होते हुए बन्नू स्कूल चौक तक सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। नेगी तिराहे से बन्नू स्कूल जाने वाले वाहनों को गुरुनानक चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा। वहीं बन्नू चौक से नेगी तिराहे की ओर आने वाले वाहनों को गुरुनानक चौक और सूरी चौक से भेजा जाएगा।

विक्रम और सिटी बसों के रूट में भी बदलाव

यातायात के दबाव को देखते हुए विक्रम और सिटी बसों के संचालन में भी बदलाव किया गया है। विक्रम संख्या 5 और 8 को रेलवे स्टेशन से वापस किया जाएगा, जबकि विक्रम संख्या 2 को सहस्रधारा क्रॉसिंग से लौटाया जाएगा। विक्रम संख्या 1 केवल ओरियंट चौक तक आएगा। प्रेमनगर और कोलागढ़ रूट के विक्रम बिंदाल कट से वापस होंगे।

राजपुर रोड की सिटी बसों को तहसील चौक, दर्शनलाल चौक और घंटाघर से भेजा जाएगा। रायपुर रोड से घंटाघर जाने वाली बसें सर्वे चौक से बहल चौक होते हुए संचालित होंगी।

नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने पर 1500 रुपये जुर्माना

यातायात पुलिस ने चेतावनी दी है कि नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ा करने पर क्रेन से वाहन टो किया जाएगा और 1500 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। पुलिस ने लोगों से निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करने, दोपहिया वाहनों और सार्वजनिक परिवहन को प्राथमिकता देने तथा अनावश्यक हॉर्न न बजाने की अपील की है।

हालांकि एंबुलेंस, पुलिस और फायर सर्विस जैसी आवश्यक सेवाओं के वाहनों को नहीं रोका जाएगा और न ही डायवर्ट किया जाएगा।

यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की है कि 6 नवंबर को शहर में यातायात का दबाव अधिक रहने की संभावना है। ऐसे में अनावश्यक रूप से निजी वाहनों का इस्तेमाल करने से बचें और पुलिस द्वारा जारी ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन कर व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

Previous Post

मुख्यमंत्री ने परेड ग्राउंड में केन्द्रीय गृह मंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का किया स्थलीय निरीक्षण

Next Post

देहरादून में कल रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, गृह मंत्री की जनसभा और पुलिस अलंकरण परेड को लेकर यातायात प्लान जारी

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री  अमित शाह ने उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस निशान से किया अलंकृत

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री  अमित शाह ने उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस निशान से किया अलंकृत

November 6, 2026
अमित शाह और  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने किया 1475.31 करोड़ की 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास

अमित शाह और  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने किया 1475.31 करोड़ की 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास

November 6, 2026
देहरादून में कल रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, गृह मंत्री की जनसभा और पुलिस अलंकरण परेड को लेकर यातायात प्लान जारी

देहरादून में कल रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, गृह मंत्री की जनसभा और पुलिस अलंकरण परेड को लेकर यातायात प्लान जारी

November 5, 2026
मुख्यमंत्री ने परेड ग्राउंड में केन्द्रीय गृह मंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का किया स्थलीय निरीक्षण

मुख्यमंत्री ने परेड ग्राउंड में केन्द्रीय गृह मंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का किया स्थलीय निरीक्षण

November 5, 2026
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड परिवहन निगम की 59 नई बसों को मुख्यमंत्री आवास से दिखाई हरी झंडी

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड परिवहन निगम की 59 नई बसों को मुख्यमंत्री आवास से दिखाई हरी झंडी

November 5, 2026
मुख्यमंत्री ने खटीमा में 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन

मुख्यमंत्री ने खटीमा में 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन

November 3, 2026
Next Post
अमित शाह और  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने किया 1475.31 करोड़ की 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास

अमित शाह और  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने किया 1475.31 करोड़ की 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.