• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए राजस्व वसूली बढाने के निर्देश,राजस्व प्राप्ति की स्थिति की समीक्षा कर कहा समय से तय लक्ष्य पूरा करें

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
December 18, 2025
in उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
0
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए राजस्व वसूली बढाने के निर्देश,राजस्व प्राप्ति की स्थिति की समीक्षा कर कहा समय से तय लक्ष्य पूरा करें
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में वित्तीय वर्ष 2025-26 की राजस्व प्राप्ति की स्थिति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि राजस्व वसूली बढ़ाने पर विशेष ध्यान देते हुए तय लक्ष्य समय पर पूरे किये जाएं। संबंधित विभागों के उच्चाधिकारी एवं जिलाधिकारियों द्वारा जनपदों में इसकी नियमित निगरानी की जाए। कर चोरी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए एआई आधारित तकनीक का अधिकतम इस्तेमाल किया जाए। निबंधन एवं रजिस्ट्रेशन से संबंधित सभी कार्यों का डिजिटाइजेशन किया जाए। सब रजिस्ट्रार कार्यालयों का जिलाधिकारियों एवं संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा नियमित रूप से निरीक्षण किया जाए। रजिस्ट्री के दौरान संपति का उचित मूल्य दर्ज हो इसकी जाँच के लिए संपतियों का स्थलीय निरीक्षण भी किया जा जाए।

प्रदेश से बाहर के वाहनों से ग्रीन सेस लेने की कार्यवाही में लेटलतीफी पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने परिवहन विभाग को ग्रीन सेस की वसूली जल्द शुरू करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि पर्यावरण संरक्षण का ध्यान रखते हुए राज्य के हित में वन संपदा का सही उपयोग किया जाए। तराई क्षेत्रों में कमर्शियल प्लांटेशन तथा जड़ी-बूटियों के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए ठोस योजना बनाई जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के समग्र विकास के लिए राजस्व में बढोतरी करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के “इस दशक को उत्तराखंड का दशक” बनाने के संकल्प को साकार करने के लिए संसाधन वृद्धि को मिशन मोड में लागू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विशेष श्रेणी के राज्यों में उत्तराखंड को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है। साथ ही, खनन सुधारों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राज्य को ₹200 करोड़ की केंद्रीय प्रोत्साहन राशि प्राप्त हुई है, जो राज्य के सही दिशा में बढ़ने का परिचायक है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए ₹24,015 करोड़ का कर राजस्व लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसमें अब तक 62 प्रतिशत से अधिक प्राप्ति हो चुकी है। उन्होंने संबंधित विभागों से आगामी अवधि में लक्ष्य की शत-प्रतिशत पूर्ति के लिए समन्वित और सक्रिय प्रयास किए जाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार दीर्घकालिक आर्थिक सुदृढ़ता के लिए पूंजीगत निवेश पर विशेष बल दे रही है। पूंजीगत व्यय में 34 प्रतिशत की वृद्धि की गई है, जिससे राज्य में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को नई गति मिलेगी और स्थायी परिसंपत्तियों का निर्माण होगा। उन्होंने कहा कि वित्तीय प्रबंधन को आधुनिक और उत्तरदायी बनाने के लिए नीति सुधार, नवाचार तथा नई तकनीकों पर निरंतर ध्यान दिया जाना जरूरी है। पारदर्शिता, जवाबदेह और जनहित में ठोस परिणाम देने वाला प्रशासन हमारा उद्देश्य है। जिसके लिए सभी अधिकारियों को कड़े वित्तीय अनुशासन, बेहतर प्रबंधन और सामूहिक उत्तरदायित्व के साथ कार्य में जुटे रहना होगा।

Previous Post

भयानक सड़क हादसा: नीम करौली धाम जा रही स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, 3 महिलाओं की मौत, 6 घायल

Next Post

देहरादून: चलती बस में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से बची तमिलनाडु के छात्रों की जान

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

SIR की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को BLO घर-घर बांटेंगे गणना फार्म 8 जून से घर-घर जाकर गणना फार्म बांटेंगे BLO

SIR की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को BLO घर-घर बांटेंगे गणना फार्म 8 जून से घर-घर जाकर गणना फार्म बांटेंगे BLO

June 7, 2026
उत्तरकाशी: दयारा बुग्याल में लापता ट्रेकर की खोज में जुटीं 6 एजेंसियां, हेलीकॉप्टर से भी हवाई सर्वेक्षण शुरू

उत्तरकाशी: दयारा बुग्याल में लापता ट्रेकर की खोज में जुटीं 6 एजेंसियां, हेलीकॉप्टर से भी हवाई सर्वेक्षण शुरू

June 7, 2026
ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर बड़ा हादसा: 39 यात्रियों से भरी बस पलटी, सभी सुरक्षित

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर बड़ा हादसा: 39 यात्रियों से भरी बस पलटी, सभी सुरक्षित

June 7, 2026
उत्तराखण्ड में BLO को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान ,SIR के दौरान बूथ लेवल ऑफिसर “BLO ऐप” से करेंगे गणना फॉर्म को डिजिटलाइज

उत्तराखण्ड में BLO को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान ,SIR के दौरान बूथ लेवल ऑफिसर “BLO ऐप” से करेंगे गणना फॉर्म को डिजिटलाइज

June 6, 2026
उच्च व तकनीकी शिक्षा में सभी अटैचमेंट होंगे समाप्त, प्रतिनियुक्ति पर गये कार्मिकों की भी होगी वापसी,अधिकारियों को दिये निर्देश: डॉ. धन सिंह रावत

उच्च व तकनीकी शिक्षा में सभी अटैचमेंट होंगे समाप्त, प्रतिनियुक्ति पर गये कार्मिकों की भी होगी वापसी,अधिकारियों को दिये निर्देश: डॉ. धन सिंह रावत

June 6, 2026
​सीएम धामी ने लोहियाहेड में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश; पर्यावरण दिवस पर किया पौधारोपण

​सीएम धामी ने लोहियाहेड में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश; पर्यावरण दिवस पर किया पौधारोपण

June 5, 2026
Next Post
देहरादून: चलती बस में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से बची तमिलनाडु के छात्रों की जान

देहरादून: चलती बस में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से बची तमिलनाडु के छात्रों की जान

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.