• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

केंद्र सरकार ने कहा खनन सुधारों में उत्तराखंड का बेहतर प्रदर्शन

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
October 17, 2025
in उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
0
केंद्र सरकार ने कहा खनन सुधारों में उत्तराखंड का बेहतर प्रदर्शन
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून। केंद्रीय खनन मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी राज्य खनन तत्परता सूचकांक (State Mining Readiness Index – SMRI) में उत्तराखंड ने ‘सी’ कैटेगरी में अग्रणी स्थान प्राप्त किया है।

यह उपलब्धि राज्य सरकार के खनन क्षेत्र में पारदर्शिता, दक्षता, सतत विकास और तकनीकी उन्नयन के प्रति किए जा रहे सतत प्रयासों का परिणाम है।

केंद्रीय बजट 2025–26 में की गई घोषणा के अनुरूप तैयार किया गया यह सूचकांक देश के विभिन्न राज्यों का मूल्यांकन खनन सुधारों, नीतिगत पारदर्शिता, पर्यावरणीय संतुलन, खनिज अन्वेषण क्षमता और प्रशासनिक दक्षता जैसे अनेक मापदंडों के आधार पर करता है।

इस सूचकांक में मध्य प्रदेश, गुजरात और राजस्थान को ‘ए’ कैटेगरी में, गोवा, उत्तर प्रदेश और असम को ‘बी’ कैटेगरी में तथा उत्तराखंड को पंजाब और त्रिपुरा के साथ ‘सी’ कैटेगरी में अग्रणी स्थान प्रदान किया गया है।

खनन मंत्रालय के अनुसार, यह सूचकांक राज्यों में खनन क्षेत्र में बेंचमार्किंग और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहित करने का कार्य करेगा, जिससे देशभर में खनन सुधारों की गति और पर्यावरण-अनुकूल नीतियों के क्रियान्वयन को और बल मिलेगा।

*उत्तराखंड के खनन क्षेत्र में उल्लेखनीय सुधार*

राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में खनन क्षेत्र में पारदर्शिता और जवाबदेही को सुनिश्चित करने के लिए कई महत्त्वपूर्ण कदम उठाए हैं। ई-नीलामी प्रणाली को और अधिक सशक्त किया गया है, जिससे खनन पट्टों के आवंटन में पारदर्शिता आई है। खनन से संबंधित प्रक्रियाओं को डिजिटाइज कर जनता और उद्यमियों के लिए प्रक्रिया को सुगम बनाया गया है। अवैध खनन पर नियंत्रण के लिए सैटेलाइट आधारित निगरानी प्रणाली लागू की गई है। खनिज परिवहन के लिए ई-रवन्ना प्रणाली को सख्ती से लागू कर राजस्व हानि पर प्रभावी रोक लगाई गई है। पर्यावरणीय दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों में सस्टेनेबल माइनिंग प्रैक्टिसेस को अपनाने के लिए ठोस कदम उठाए गए हैं।

Previous Post

मुख्यमंत्री ने खटीमा में किया 215 ऊँचे तिरंगे का लोकार्पण

Next Post

उत्तराखण्ङ में पीएमश्री योजना की तर्ज पर बनेगी स्कूलों के लिए योजनाः मुख्य सचिव

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

चंबा-कोटी रोड पर भीषण हादसा, अंतिम संस्कार से लौट रहे ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिरी, 8 की मौत

चंबा-कोटी रोड पर भीषण हादसा, अंतिम संस्कार से लौट रहे ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिरी, 8 की मौत

April 23, 2026
चार धाम यात्रा पर अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं: सोशल मीडिया पर पैनी नजर, रुद्रप्रयाग में पहली FIR दर्ज

चार धाम यात्रा पर अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं: सोशल मीडिया पर पैनी नजर, रुद्रप्रयाग में पहली FIR दर्ज

April 23, 2026
सीएम धामी के चेहरे पर लड़ा जाएगा 2027 का चुनाव,भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की सीएम धामी की सराहना,बोले, सीएम धामी ने गुड गर्वनेंस से जीता लोगों का दिल, उम्मीदों पर उतरे खरे

सीएम धामी के चेहरे पर लड़ा जाएगा 2027 का चुनाव,भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की सीएम धामी की सराहना,बोले, सीएम धामी ने गुड गर्वनेंस से जीता लोगों का दिल, उम्मीदों पर उतरे खरे

April 23, 2026
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले भगवान श्री बद्रीनाथ के कपाट, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले भगवान श्री बद्रीनाथ के कपाट, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम

April 23, 2026
उत्तराखंड: 28 अप्रैल से शुरू होगा विधानसभा का विशेष सत्र, शासन ने नोडल अधिकारियों की तैनाती के दिए सख्त आदेश

उत्तराखंड: 28 अप्रैल से शुरू होगा विधानसभा का विशेष सत्र, शासन ने नोडल अधिकारियों की तैनाती के दिए सख्त आदेश

April 22, 2026
देश के प्रथम गांव माणा पहुंचे CM धामी; महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल को सराहा

देश के प्रथम गांव माणा पहुंचे CM धामी; महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल को सराहा

April 22, 2026
Next Post
उत्तराखण्ङ में पीएमश्री योजना की तर्ज पर बनेगी स्कूलों के लिए योजनाः मुख्य सचिव

उत्तराखण्ङ में पीएमश्री योजना की तर्ज पर बनेगी स्कूलों के लिए योजनाः मुख्य सचिव

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.