• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

13 अगस्त तक दर्ज कराएं मतदाता सूची पर दावे व आपत्तियां, बैठक में बोले आयुक्त

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
July 18, 2026
in उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
0
13 अगस्त तक दर्ज कराएं मतदाता सूची पर दावे व आपत्तियां, बैठक में बोले आयुक्त
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

आयुक्त गढ़वाल मंडल आनन्द स्वरूप की अध्यक्षता में शनिवार को तहसील सभागार में विधानसभा क्षेत्र 28-भगवानपुर  के विधायक एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के संबंध में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में आयुक्त ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 01 जुलाई 2026 को अर्हता तिथि मानते हुए विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से मतदाता सूची का गंभीरता से परीक्षण करने तथा पात्र मतदाताओं के नाम सूची में शामिल कराने के लिए सहयोग करने का आह्वान किया।

उन्होंने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत 14 जुलाई से 13 अगस्त 2026 तक दावे एवं आपत्तियां दर्ज कराई जा सकती हैं। इसके पश्चात 14 जुलाई से 11 सितम्बर 2026 तक नोटिस जारी करने एवं दावे-आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा तथा 15 सितम्बर 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।

बैठक में बताया गया कि जनपद हरिद्वार की 11 विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची का आलेख प्रकाशन कर दिया गया है। मतदाता सूची बीएलओ, तहसील कार्यालय एवं जिला निर्वाचन कार्यालय में निरीक्षण के लिए उपलब्ध है। जिन पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है, वे निर्धारित प्रपत्र भरकर बीएलओ के माध्यम से अथवा ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं यदि किसी मतदाता की मृत्यु हो चुकी है, वह संबंधित क्षेत्र में निवास नहीं करता अथवा नाम, पता या अन्य विवरण में त्रुटि है, तो उसके संशोधन अथवा विलोपन के लिए भी निर्धारित प्रपत्र के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है।
बैठक में यह भी अवगत कराया गया कि जनपद में कुल 12,46,219 मतदाता हैं, जिनमें 6,64,795 पुरुष, 5,81,323 महिला तथा 101 अन्य मतदाता शामिल हैं।  आयुक्त ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची में दर्ज विसंगतियों एवं ASD (Absent, Shifted, Dead) सूची का भी परीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने राजनीतिक दलों से आग्रह किया कि वे उपलब्ध कराई गई सूचियों का अध्ययन कर आवश्यक सुझाव एवं आपत्तियां समयबद्ध रूप से प्रस्तुत करें, जिससे मतदाता सूची अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाई जा सके।
उप जिलाधिकारी भगवानपुर देवेंद्र सिंह नेगी ने आयुक्त गढ़वाल मंडल को अवगत कराया है कि मतदाता सूची को त्रुटि रहित बनाने के लिए सभी बीएलओ एवं ए ई आर ओ के साथ निरंतर बैठक की जा रही है तथा सभी को मतदाता सूची को त्रुटि रहित बनाने के लिए प्राप्त आपत्तियों पर गंभीरता से जांच कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए जा रहे है ताकि किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे तरह अपात्र व्यक्ति का नाम किसी भी दशा में मतदाता सूची में शामिल न हो सके।
बैठक में जानकारी दी गई कि जनपद में मतदाता सूची से संबंधित शिकायतों के निस्तारण के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय एवं तहसीलों में नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं। अब तक प्राप्त सभी शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण किया जा चुका है। बैठक में संबंधित निर्वाचन अधिकारी एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Previous Post

रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस रेल सेवा का शुभारंभ मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी एवं केंद्रीय रेल मंत्री  अश्विनी वैष्णव ने वर्चुअल माध्यम से किया संयुक्त फ्लैग ऑफ

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस रेल सेवा का शुभारंभ मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी एवं केंद्रीय रेल मंत्री  अश्विनी वैष्णव ने वर्चुअल माध्यम से किया संयुक्त फ्लैग ऑफ

रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस रेल सेवा का शुभारंभ मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी एवं केंद्रीय रेल मंत्री  अश्विनी वैष्णव ने वर्चुअल माध्यम से किया संयुक्त फ्लैग ऑफ

July 18, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुनर्विकसित हर्रावाला रेलवे स्टेशन राष्ट्र को किया समर्पित,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा विकसित भारत के संकल्प को नई गति देंगे आधुनिक रेलवे स्टेशन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुनर्विकसित हर्रावाला रेलवे स्टेशन राष्ट्र को किया समर्पित,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा विकसित भारत के संकल्प को नई गति देंगे आधुनिक रेलवे स्टेशन

July 17, 2026

July 17, 2026
अग्निवीरों के सम्मान और उनके उज्ज्वल भविष्य के प्रति हमारी प्रतिबद्धता अटूट है,उत्तराखंड देश का पहला राज्य बनेगा, जहां अग्निवीरों के लिए विशेष ‘अग्निवीर सेल’ की स्थापना की जाएगी-धामी

अग्निवीरों के सम्मान और उनके उज्ज्वल भविष्य के प्रति हमारी प्रतिबद्धता अटूट है,उत्तराखंड देश का पहला राज्य बनेगा, जहां अग्निवीरों के लिए विशेष ‘अग्निवीर सेल’ की स्थापना की जाएगी-धामी

July 17, 2026
देहरादून: खुद को IPS, रॉ एजेंट और आर्मी अफसर बताने वाला महाठग गिरफ्तार, रसूख दिखाकर ऐंठ चुका था लाखों रुपये

देहरादून: खुद को IPS, रॉ एजेंट और आर्मी अफसर बताने वाला महाठग गिरफ्तार, रसूख दिखाकर ऐंठ चुका था लाखों रुपये

July 16, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरेला पर्व पर किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरेला पर्व पर किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ

July 16, 2026
Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.