• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

गदेरे के तेज बहाव में बहा सात वर्षीय बालक, एक किमी दूर मिला शव

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
September 16, 2026
in उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
0
गदेरे के तेज बहाव में बहा सात वर्षीय बालक, एक किमी दूर मिला शव

Oplus_16908288

0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

टिहरी। जनपद टिहरी के घनसाली तहसील क्षेत्र के ग्राम दोणी में मंगलवार देर शाम मूसलाधार बारिश के बाद दर्दनाक हादसा हो गया। गांव के पास गदेरे में खेल रहा सात वर्षीय बालक तेज पानी के बहाव में बह गया। घटना के बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने तत्काल खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया।
जानकारी के अनुसार, आरव पुत्र अरविंद, उम्र सात वर्ष, निवासी ग्राम दोणी, घनसाली मंगलवार देर शाम गांव के पास गदेरे में खेल रहा था। इसी दौरान अचानक पानी का बहाव तेज हो गया और बालक उसकी चपेट में आकर बह गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।
सूचना पर थाना घनसाली पुलिस और एसडीआरएफ घनसाली की टीम मौके पर पहुंची और बालक की तलाश शुरू की। देर रात तक खोज अभियान चलाया गया। बुधवार सुबह भी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने तलाश जारी रखी।
प्रभारी थानाध्यक्ष दिनेश बल्लव ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे घटनास्थल से लगभग एक किलोमीटर दूर नदी से बालक का शव बरामद कर लिया गया। शव मिलने के बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
पुलिस के अनुसार, शव को सीएचसी बेलेश्वर ले जाया गया, जहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। हादसे के बाद ग्राम दोणी में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Previous Post

दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी

Next Post

मंत्री सुबोध उनियाल ने दून अस्पताल पहुंचकर पीजी, एसआर और जेआर डॉक्टरों को दिया स्टाइपेंड बढ़ाने का भरोसा, धरना स्थगित

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के टॉपर विद्यार्थियों ने मुख्य सचिव से की मुलाकात

देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के टॉपर विद्यार्थियों ने मुख्य सचिव से की मुलाकात

September 17, 2026
मंत्री सुबोध उनियाल ने दून अस्पताल पहुंचकर पीजी, एसआर और जेआर डॉक्टरों को दिया स्टाइपेंड बढ़ाने का भरोसा, धरना स्थगित

मंत्री सुबोध उनियाल ने दून अस्पताल पहुंचकर पीजी, एसआर और जेआर डॉक्टरों को दिया स्टाइपेंड बढ़ाने का भरोसा, धरना स्थगित

September 16, 2026
दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी

दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी

September 16, 2026
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डीजीपी दीपम सेठ ने दिए सख्त निर्देश

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डीजीपी दीपम सेठ ने दिए सख्त निर्देश

September 15, 2026
प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 8 दशक पुरानी किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति

प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 8 दशक पुरानी किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति

September 15, 2026

September 15, 2026
Next Post
मंत्री सुबोध उनियाल ने दून अस्पताल पहुंचकर पीजी, एसआर और जेआर डॉक्टरों को दिया स्टाइपेंड बढ़ाने का भरोसा, धरना स्थगित

मंत्री सुबोध उनियाल ने दून अस्पताल पहुंचकर पीजी, एसआर और जेआर डॉक्टरों को दिया स्टाइपेंड बढ़ाने का भरोसा, धरना स्थगित

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.