• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
Advertisement
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग: प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने ली आपदा से क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों की समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
October 13, 2025
in उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
0
रुद्रप्रयाग: प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने ली आपदा से क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों की समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

जनपद के प्रभारी मंत्री  सौरभ बहुगुणा ने रविवार, 12 अक्टूबर 2025 को, जिला कार्यालय के सभागार कक्ष में आपदा से क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों और प्रभावित क्षेत्रों की समीक्षा के लिए जनपद स्तरीय अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक ली।

​बैठक के दौरान, प्रभारी मंत्री  बहुगुणा ने बीते मानसून सत्र में हुई क्षति का विभागवार जायजा लिया। उन्होंने आपदा के समय विभागों द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की और अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए।

 बहुगुणा ने प्रभावित सड़कों, सिंचाई नहरों, पेयजल योजनाओं, स्वास्थ्य और अन्य विभागों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों की कार्यकुशलता और तत्परता की प्रशंसा की।

​उन्होंने सुझाव दिया कि जिन योजनाओं के प्रस्ताव शासन को भेजे गए हैं, उनकी स्वीकृति के लिए स्थानीय विधायकों से लगातार संपर्क कर भरसक प्रयास किया जाए। उन्होंने जोर दिया कि आपदा पीड़ितों को मानकों के अनुरूप यथासंभव सहायता उपलब्ध कराने के साथ-साथ मानवता का परिचय देना भी आवश्यक है। उनका ध्येय हर आपदा पीड़ित को आवश्यकतानुसार लाभान्वित करना होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी विभागों के आपसी समन्वय से ही योजनाओं को धरातल पर उतारा जा सकता है।

इससे पूर्व, उन्होंने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि), पीएमजीएसवाई और राष्ट्रीय राजमार्ग की क्षतिग्रस्त सड़कों का जायजा लिया। उन्होंने लोनिवि ऊखीमठ की मयाली-गुप्तकाशी मोटर मार्ग और मक्कू मोटर मार्ग, साथ ही लोनिवि रुद्रप्रयाग की बिजराकोट मोटर मार्ग का कार्य यथाशीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग को लेकर भी जरूरी निर्देश दिए गए।

रुद्रप्रयाग विधायक  भरत सिंह चौधरी ने पीएमजीएसवाई के तहत उन मोटर मार्गों का मुद्दा उठाया जो तैयार हैं, लेकिन ब्रिज एंड रूफ एजेंसी द्वारा पुल निर्माण कार्य पूर्ण न करने के कारण उपयोग में नहीं आ पाए हैं। उन्होंने आगामी यात्रा के मद्देनजर जवाड़ी-बाईपास और सिरोहबगड़ पर जल्द ही सुरक्षित पुनर्निर्माण कार्य किए जाने का सुझाव दिया।

​केदारनाथ विधायक  आशा नौटियाल ने आपदा के बाद क्षतिग्रस्त पेयजल लाइनों के निर्माण और जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाने पर बल दिया।

​

Previous Post

840 राजकीय विद्यालयों में हाइब्रिड मोड में संचालित वर्चुअल एवं स्मार्ट कक्षाओं के केन्द्रीयकृत स्टूडियो का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

Next Post

सहकारिता से समृद्धि की राह पर अग्रसर उत्तराखंड, सहकारिता आंदोलन बनेगा ग्रामीण विकास और महिला सशक्तिकरण का प्रेरक सूत्र,सहकारिता ही सामाजिक एकता और आर्थिक स्वावलंबन की आधारशिला – मुख्यमंत्री

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

दीपावली से पहले FDA का एक्शन, एडीज बेकरी से केक-क्रीम के सैंपल; तमटारा कैफे पर कार्रवाई की तैयारी

दीपावली से पहले FDA का एक्शन, एडीज बेकरी से केक-क्रीम के सैंपल; तमटारा कैफे पर कार्रवाई की तैयारी

October 21, 2026
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प ,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित:मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प ,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित:मुख्य सचिव

October 21, 2026
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

October 21, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

October 20, 2026
टिहरी झील में अब अधिकृत खाते में ही होगा बोटिंग का भुगतान, QR कोड अनिवार्य

टिहरी झील में अब अधिकृत खाते में ही होगा बोटिंग का भुगतान, QR कोड अनिवार्य

October 20, 2026
बदरीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को रात 9:37 बजे होंगे बंद, 12 नवंबर से शुरू होंगी पंच पूजाएं

बदरीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को रात 9:37 बजे होंगे बंद, 12 नवंबर से शुरू होंगी पंच पूजाएं

October 20, 2026
Next Post
सहकारिता से समृद्धि की राह पर अग्रसर उत्तराखंड, सहकारिता आंदोलन बनेगा ग्रामीण विकास और महिला सशक्तिकरण का प्रेरक सूत्र,सहकारिता ही सामाजिक एकता और आर्थिक स्वावलंबन की आधारशिला – मुख्यमंत्री

सहकारिता से समृद्धि की राह पर अग्रसर उत्तराखंड, सहकारिता आंदोलन बनेगा ग्रामीण विकास और महिला सशक्तिकरण का प्रेरक सूत्र,सहकारिता ही सामाजिक एकता और आर्थिक स्वावलंबन की आधारशिला - मुख्यमंत्री

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.