• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने धामी के अनुरोध पर दी 3 अहम परियोजनाओं को हरी झंडी; देहरादून-हरिद्वार होंगे आदर्श स्टेशन।

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
October 8, 2025
in उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
0
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने धामी के अनुरोध पर दी 3 अहम परियोजनाओं को हरी झंडी; देहरादून-हरिद्वार होंगे आदर्श स्टेशन।
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय रेल मंत्री  अश्विनी वैष्णव से भेंट कर उत्तराखण्ड में रेल अवसंरचना के विकास पर चर्चा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने देहरादून एवं हरिद्वार रेलवे स्टेशनों को आदर्श रेलवे स्टेशन के रूप में विकसित किए जाने के लिए दोनों रेलवे स्टेशनों के विस्तार/सुदृढ़ीकरण के साथ ही हरिद्वार-देहरादून रेल लाइन दोहरीकरण का कार्य केन्द्र सरकार द्वारा पूर्ण व्ययभार वहन करते हुए पूर्ण कराने का अनुरोध किया। केंद्रीय मंत्री ने हरिद्वार व देहरादून रेलवे स्टेशनों को आदर्श रेलवे स्टेशन के रूप में विकसित किये जाने पर सहमति देते हुए कहा कि
हरिद्वार-देहरादून रेल लाइन दोहरीकरण के कार्य का पूर्ण व्ययभार केन्द्र सरकार द्वारा किये जाने के संबंध में परीक्षण कर उचित निर्णय लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने टनकपुर-बागेश्वर रेल परियोजना में संरेखण में अल्मोड़ा और सोमेश्वर क्षेत्रों को भी जोड़ने की संभावनाओं पर विचार करने और टनल के साथ-साथ सड़क का प्रावधान करने का अनुरोध केन्द्रीय रेल मंत्री से किया। रेल मंत्री ने कहा कि इस पर विचार किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश के पुराने रेलवे स्टेशन को पूर्णतः बंद करते हुए इस भूमि के सभी अधिकार राज्य सरकार को हस्तांतरित किए जाने के लिए भी केन्द्रीय रेल मंत्री से अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुराने रेलवे स्टेशन के बंद होने के कारण यदि योग नगरी रेलवे स्टेशन पर सुव्यवस्थित संचालन के लिए अतिरिक्त भूमि की आवश्यकता होगी तो राज्य सरकार इस पर सकारात्मक विचार एवं सहयोग करेगी। रेल मंत्री ने इस पर अपनी सैद्धांतिक सहमति दी।

केन्द्रीय रेल मंत्री ने मुख्यमंत्री के अनुरोध पर देहरादून-टनकपुर वीकली ट्रैन को सप्ताह में तीन बार किये जाने पर भी सहमति दी।

Previous Post

उत्तराखंड में 7 जल विद्युत परियोजनाओं और हल्द्वानी खेल विश्वविद्यालय पर सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री यादव से की मुलाकात।

Next Post

आपदा प्रभावितों से मिले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, कहा- राज्य सरकार हर संभव मदद के लिए प्रतिबद्ध

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना

July 4, 2026
इंस्टाग्राम पर हीरे का हार चमकाना घरेलू सहायिका को पड़ा भारी, 10 लाख के चोरी के जेवरातों के साथ देहरादून पुलिस ने किया गिरफ्तार

इंस्टाग्राम पर हीरे का हार चमकाना घरेलू सहायिका को पड़ा भारी, 10 लाख के चोरी के जेवरातों के साथ देहरादून पुलिस ने किया गिरफ्तार

July 3, 2026
मुख्यमंत्री ने पीसीएस मुख्य परीक्षा-2024 के 182 तथा कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग के 5 अभ्यर्थियों सहित 187 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए

मुख्यमंत्री ने पीसीएस मुख्य परीक्षा-2024 के 182 तथा कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग के 5 अभ्यर्थियों सहित 187 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए

July 3, 2026
धामी सरकार में ईमानदार अफसरों को सजा, विवादित अफसरों को इनाम? दो फैसलों ने ‘जीरो टॉलरेंस’ की पोल खोल दी!

धामी सरकार में ईमानदार अफसरों को सजा, विवादित अफसरों को इनाम? दो फैसलों ने ‘जीरो टॉलरेंस’ की पोल खोल दी!

July 3, 2026
क्या कांग्रेस की रणनीतिक चुप्पी भाजपा को दिलाएगी एक और जीत?

क्या कांग्रेस की रणनीतिक चुप्पी भाजपा को दिलाएगी एक और जीत?

July 3, 2026
पदक विजेता खिलाड़ियों को तय समय के अंदर सरकारी सेवा में समायोजित करें,राष्ट्रीय खेल नीति 2025 के अनुरूप ही राज्य में लाई जाए नई खेल नीति: मुख्यमंत्री

पदक विजेता खिलाड़ियों को तय समय के अंदर सरकारी सेवा में समायोजित करें,राष्ट्रीय खेल नीति 2025 के अनुरूप ही राज्य में लाई जाए नई खेल नीति: मुख्यमंत्री

July 2, 2026
Next Post
आपदा प्रभावितों से मिले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, कहा- राज्य सरकार हर संभव मदद के लिए प्रतिबद्ध

आपदा प्रभावितों से मिले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, कहा- राज्य सरकार हर संभव मदद के लिए प्रतिबद्ध

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.