• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर ओला-उबर के प्रवेश से स्थानीय टैक्सी ऑपरेटरों में आक्रोश, मुख्यमंत्री से की हस्तक्षेप की मांग

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
February 19, 2026
in उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
0
जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर ओला-उबर के प्रवेश से स्थानीय टैक्सी ऑपरेटरों में आक्रोश, मुख्यमंत्री से की हस्तक्षेप की मांग
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून: जौलीग्रांट  एयरपोर्ट पर ऑनलाइन कैब सेवाओं (ओला-उबर) को काउंटर दिए जाने और स्थानीय टैक्सी व्यवसायियों के हितों की अनदेखी के विरोध में आज प्रदेश के परिवहन महासंघ ने मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। सुंदर सिंह पंवार (प्रदेश अध्यक्ष) के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर स्थानीय युवाओं के रोजगार और सुरक्षा की रक्षा हेतु तत्काल हस्तक्षेप की अपील की।

​प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर दशकों से स्थानीय टैक्सी-मैक्सी व्यवसायी सेवाएं दे रहे हैं। 16 जनवरी 2026 से ओला-उबर जैसी बाहरी कंपनियों को ऑनलाइन काउंटर आवंटित किए जाने से स्थानीय चालकों की रोजी-रोटी पर गंभीर संकट खड़ा हो गया है। महासंघ ने स्पष्ट किया कि वे ‘भारत टैक्सी’ के संचालन का समर्थन करते हैं और मांग की कि बाहरी कंपनियों के बजाय स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता दी जाए।

​

​ज्ञापन में मुख्य रूप से तीन गंभीर समस्याओं को उठाया गया:

​अत्यधिक पार्किंग शुल्क: एयरपोर्ट पर वसूला जा रहा पार्किंग शुल्क देश के अन्य हवाई अड्डों की तुलना में काफी अधिक और असंगत है, जो स्थानीय चालकों पर आर्थिक बोझ डाल रहा है।

​बाहरी राज्यों का हस्तक्षेप: आरोप लगाया गया कि बाहरी राज्यों से आने वाले लोग स्थानीय चालकों के साथ मारपीट, गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार कर रहे हैं।

​सुरक्षा की कमी: स्थानीय व्यवसायियों ने अपने सम्मान और सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है।
​प्रतिनिधिमंडल में ये रहे शामिल

​मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान सुंदर सिंह पंवार के साथ  भगवान सिंह पंवार, दीपक भट्ट, यशवीर सिंह, सचिव चंद्र किशोर उनियाल, मदन सिंह मियां, विजय सिंदवाल, गुलाब सिंह, महेंद्र प्रसाद भारती, कीर्ति सिंह नेगी, ईश्वर सिंह रौथान, मुकेश गॉड, बालम सिंह रावत, लल्लन यादव और सुनील कुमार सहित कई पदाधिकारी एवं चालक उपस्थित रहे।

​मुख्यमंत्री का आश्वासन:

मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को इस मामले का उचित समाधान निकालने तथा स्थानीय टैक्सी व्यवसायियों के हितों को सुरक्षित रखने के निर्देश देने का आश्वासन दिया।

Previous Post

देर रात दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय पहुंचे मुख्यमंत्री, व्यवस्थाओं का लिया जायजा,मरीजों और तीमारदारो से सीधे संवाद कर जाना हाल-चाल, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने हेतु दिए निर्देश

Next Post

ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने चम्पावत सरस कॉर्बेट महोत्सव–2026’ में किया प्रतिभाग,लोकल से ग्लोबल की ओर बढ़ावा दे रहा चम्पावत सरस कॉर्बेट महोत्सव – ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 7 मार्च को हरिद्वार में विकास एवं न्याय संहिता प्रदर्शनी का करेंगे अवलोकन, जनसभा को भी करेंगे संबोधित

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 7 मार्च को हरिद्वार में विकास एवं न्याय संहिता प्रदर्शनी का करेंगे अवलोकन, जनसभा को भी करेंगे संबोधित

March 5, 2026
होली पर दून मेडिकल कॉलेज अलर्ट: 24 घंटे में आए 610 मरीज, 47 सड़क हादसों का शिकार

होली पर दून मेडिकल कॉलेज अलर्ट: 24 घंटे में आए 610 मरीज, 47 सड़क हादसों का शिकार

March 5, 2026
होली पर आपात स्थिति से निपटने को ‘108’ और ‘खुशियों की सवारी’ अलर्ट पर, कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

होली पर हुड़दंग और हादसों के बीच ‘108’ आपातकालीन सेवा रही मुस्तैद, तीन दिनों में 1229 लोगों को मिली मदद

March 5, 2026
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री  अमित शाह का 7 मार्च, 2026 को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री  अमित शाह का 7 मार्च, 2026 को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण

March 3, 2026
होली पर आपात स्थिति से निपटने को ‘108’ और ‘खुशियों की सवारी’ अलर्ट पर, कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

होली पर आपात स्थिति से निपटने को ‘108’ और ‘खुशियों की सवारी’ अलर्ट पर, कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

March 2, 2026
मुख्यमंत्री आवास में पारंपरिक उल्लास के साथ आयोजित हुआ होली मिलन समारोह

मुख्यमंत्री आवास में पारंपरिक उल्लास के साथ आयोजित हुआ होली मिलन समारोह

March 2, 2026
Next Post
ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने चम्पावत सरस कॉर्बेट महोत्सव–2026’ में किया प्रतिभाग,लोकल से ग्लोबल की ओर बढ़ावा दे रहा चम्पावत सरस कॉर्बेट महोत्सव – ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी

ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने चम्पावत सरस कॉर्बेट महोत्सव–2026’ में किया प्रतिभाग,लोकल से ग्लोबल की ओर बढ़ावा दे रहा चम्पावत सरस कॉर्बेट महोत्सव - ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.