• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

पीएम मोदी के आह्वान पर कृषि मंत्री गणेश जोशी की नई पहल, दोपहिया वाहन से पहुंचे कैंप कार्यालय।

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
May 11, 2026
in उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
0
पीएम मोदी के आह्वान पर कृषि मंत्री गणेश जोशी की नई पहल, दोपहिया वाहन से पहुंचे कैंप कार्यालय।
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज गढ़ी कैंट में आयोजित एक कार्यक्रम के उपरांत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पश्चिमी एशिया में जारी युद्ध एवं वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए पेट्रोल-डीजल की बचत का संदेश दिया।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अपने शासकीय वाहन का उपयोग न करते हुए दो पहिया वाहन स्कूटी से अपने कैंप कार्यालय पहुंचकर आमजन को ईंधन संरक्षण के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह संसाधनों का संयमित उपयोग करे और अनावश्यक ईंधन खपत से बचे।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि छोटी दूरी के लिए यथासंभव दो पहिया वाहन, सार्वजनिक परिवहन अथवा साझा वाहन का उपयोग करें, जिससे पेट्रोल-डीजल की बचत के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दिया जा सके। उन्होंने आगे कहा कि स्थानीय कार्यक्रमों एवं निकट दूरी के दौरों के लिए वह स्वयं भी अधिकतम दो पहिया वाहन का उपयोग करेंगे, ताकि आमजन के बीच ईंधन बचत और सादगी का सकारात्मक संदेश पहुंचे।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग का जो संदेश दिया गया है, वह केवल आर्थिक दृष्टि से ही नहीं बल्कि पर्यावरण और भविष्य की पीढ़ियों के हित में भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।

Previous Post

राष्ट्रहित सर्वोपरि: मुख्यमंत्री धामी ने की ऊर्जा बचत और स्वदेशी अपनाने की अपील

Next Post

कैबिनेट मंत्री खजान दास ने केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू से की भेंट, उत्तराखंड की अल्पसंख्यक कल्याण योजनाओं पर हुई चर्चा

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

‘शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार-2025’: लोक भवन में राज्यपाल और शिक्षा मंत्री ने 19 उत्कृष्ट शिक्षकों को किया सम्मानित

‘शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार-2025’: लोक भवन में राज्यपाल और शिक्षा मंत्री ने 19 उत्कृष्ट शिक्षकों को किया सम्मानित

September 5, 2026
बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार की कार्रवाई जारी, देहरादून और हल्द्वानी में कार्रवाई,प्रदेश में अब तक 20 बिना मान्यता संचालित मदरसों का संचालन कराया गया बंद

बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार की कार्रवाई जारी, देहरादून और हल्द्वानी में कार्रवाई,प्रदेश में अब तक 20 बिना मान्यता संचालित मदरसों का संचालन कराया गया बंद

September 5, 2026
देहरादून: आवारा पशुओं और श्वानों का होगा विस्तृत सर्वेक्षण, पोर्टल पर अपलोड होगा डेटा

देहरादून: आवारा पशुओं और श्वानों का होगा विस्तृत सर्वेक्षण, पोर्टल पर अपलोड होगा डेटा

September 5, 2026
रायपुर में वृद्ध महिला की अंधी हत्या का 12 घंटे में खुलासा, नौकर ही निकला कातिल; कड़ा बरामद

रायपुर में वृद्ध महिला की अंधी हत्या का 12 घंटे में खुलासा, नौकर ही निकला कातिल; कड़ा बरामद

September 4, 2026
मुख्यमंत्री ने वन-क्लिक के माध्यम से 9 लाख 91 हजार 914 लाभार्थियों को जारी की अगस्त माह की सामाजिक सुरक्षा पेंशन,147 करोड़ 5 लाख रुपये की पेंशन धनराशि लाभार्थियों के खातों में भेजी गई

मसूरी-देहरादून मार्ग पर पलटी बस: 2 घंटे ठप रहा यातायात, आपदा प्रबंधन के दावों की खुली पोल

मसूरी-देहरादून मार्ग पर पलटी बस: 2 घंटे ठप रहा यातायात, आपदा प्रबंधन के दावों की खुली पोल

September 3, 2026
Next Post
कैबिनेट मंत्री खजान दास ने केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू से की भेंट, उत्तराखंड की अल्पसंख्यक कल्याण योजनाओं पर हुई चर्चा

कैबिनेट मंत्री खजान दास ने केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू से की भेंट, उत्तराखंड की अल्पसंख्यक कल्याण योजनाओं पर हुई चर्चा

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.