• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uncategorized

उम्मीद 2024: उत्तराखंड को 2024 में मिलेंगी कई सौगातें, भर्ती परीक्षाओं पर भी होगा फैसला, पढ़ें

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
January 1, 2024
in Uncategorized
0
उम्मीद 2024: उत्तराखंड को 2024 में मिलेंगी कई सौगातें, भर्ती परीक्षाओं पर भी होगा फैसला, पढ़ें
0
SHARES
16
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नए साल में राज्य में कई बड़ी योजनाएं पूरी होने जा रही हैं। कई पुरानी योजनाएं धरातल पर नजर आने वाली हैं। युवाओं के लिए समूह-ग की भर्तियां फिर अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के पास आएंगी। दोनों ही आयोग नई भर्तियों की तैयारी में भी जुट गए हैं।

समूह-ग भर्तियां : राज्य सरकार ने जो समूह-ग भर्तियां उत्तराखंड लोक सेवा आयोग को सौंपी थी, इस साल वह वापस अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को मिलेंगी। कार्मिक विभाग ने इसका प्रस्ताव बनाकर तैयार कर लिया है। नए साल पर युवाओं के लिए यह खुशखबरी आ सकती है।

नई भर्तियां : राज्य लोक सेवा आयोग और उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग बड़ी संख्या में इस साल नई भर्तियां निकालने की तैयारी में जुटे हुए हैं। साल की शुरुआत से ही भर्तियां निकालने का काम शुरू होगा। वहीं, पुरानी भर्तियां भी इस साल युवाओं के लिए नौकरी की सौगात लेकर आएंगी।

पेयजल : करीब 11 हजार करोड़ की जल जीवन मिशन योजना नए साल में पूरी होने जा रही है। 12 लाख से अधिक घरों में पानी का कनेक्शन देने के साथ ही पेयजल योजनाएं तेजी से पूरी की जा रही हैं। करीब 80 फीसदी काम हो चुका है। पौने दो लाख घरों तक पानी पहुंचाने का काम इस नए साल में पूरा होगा।

पीएम आवास योजना : प्रदेश में पीएम आवास योजना के तहत 20 परियोजनाओं में से पांच तो पूरी हो चुकी है। बाकी 15 प्रोजेक्ट निर्माणाधीन हैं। इनसे 20 हजार से ज्यादा लोगों का अपने घर का सपना पूरा होगा। सरकार ने नए साल में इन्हें पूरा करने का लक्ष्य रखा है।

स्मार्ट बिजली मीटर : राज्य में 16 लाख बिजली उपभोक्ताओं के लिए इस साल करीब 900 करोड़ से स्मार्ट बिजली मीटर लगाने का काम शुरू होगा। इसके लिए टेंडर जारी हो चुका है। ये मीटर लगने के बाद बिजली आपूर्ति की व्यवस्था अत्याधुनिक हो जाएगी।

बिजली लाइन होंगी भूमिगत : राजधानी व आसपास के क्षेत्रों की बिजली लाइनें नए साल से भूमिगत होंगी। इसके लिए भी अनुमति मिल चुकी है। जल्द ही प्रक्रिया आगे बढ़ जाएगी।

Previous Post

उत्तराखंड में बाहरी लोग नहीं खरीद पाएंगे जमीन, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने नए साल पर जारी किया आदेश

Next Post

उत्तराखंड में डराने लगा कोरोना, लगातार दूसरे दिन आया पॉजिटिव केस

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

मुख्य सचिव ने ली आपदा प्रबंधन के दृष्टिगत कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर बैठक,इवेक्यूएशन के लिए सेक्टरवाइज प्लान किया जाए तैयारः मुख्य सचिव

मुख्य सचिव ने ली आपदा प्रबंधन के दृष्टिगत कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर बैठक,इवेक्यूएशन के लिए सेक्टरवाइज प्लान किया जाए तैयारः मुख्य सचिव

August 20, 2026
हरेला पर्व: उत्तराखंड में रोपे जाएंगे 11 लाख पौधे, कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बांटे निःशुल्क फलदार पौधे

हरेला पर्व: उत्तराखंड में रोपे जाएंगे 11 लाख पौधे, कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बांटे निःशुल्क फलदार पौधे

July 15, 2026
टनकपुर में संस्कृति और समरसता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने लिया खिचड़ी प्रसाद,माघ खिचड़ी भोज में मुख्यमंत्री धामी, खड़ी होली की धुनों पर झूम उठा टनकपुर

टनकपुर में संस्कृति और समरसता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने लिया खिचड़ी प्रसाद,माघ खिचड़ी भोज में मुख्यमंत्री धामी, खड़ी होली की धुनों पर झूम उठा टनकपुर

February 7, 2026
शहीद हवलदार गजेंद्र सिंह गढ़िया को नम आंखों से अंतिम विदाई: सरयू-खीरगंगा संगम पर सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

शहीद हवलदार गजेंद्र सिंह गढ़िया को नम आंखों से अंतिम विदाई: सरयू-खीरगंगा संगम पर सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

January 20, 2026
परफ्यूम बनाने वाली फैक्टरी में लगी आग, सिलिंडरों के धमाके की आवाज से गूंजा सेलाकुई

परफ्यूम बनाने वाली फैक्टरी में लगी आग, सिलिंडरों के धमाके की आवाज से गूंजा सेलाकुई

December 15, 2025
परफ्यूम बनाने वाली फैक्टरी में लगी आग, सिलिंडरों के धमाके की आवाज से गूंजा सेलाकुई

परफ्यूम बनाने वाली फैक्टरी में लगी आग, सिलिंडरों के धमाके की आवाज से गूंजा सेलाकुई

December 15, 2025
Next Post
उत्तराखंड में डराने लगा कोरोना, लगातार दूसरे दिन आया पॉजिटिव केस

उत्तराखंड में डराने लगा कोरोना, लगातार दूसरे दिन आया पॉजिटिव केस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.