• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

विजिलेंस टीम की बड़ी कार्रवाई: देहरादून नगर निगम का सफाई नायक 3,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
May 25, 2026
in उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
0
विजिलेंस टीम की बड़ी कार्रवाई: देहरादून नगर निगम का सफाई नायक 3,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
0
SHARES
9
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून:उत्तराखंड सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) की टीम ने सोमवार को देहरादून में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर निगम के एक सुपरवाइजर/सफाई नायक को ₹3,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी ने चालान की रकम को रफा-दफा करने के एवज में यह अवैध डिमांड की थी।

​क्या है पूरा मामला?

​शिकायतकर्ता की चांदचक रोड, बंजारावाला में ऑटो पार्ट्स की एक दुकान है। दुकान के पास पानी फैला होने के कारण नगर निगम देहरादून के सुपरवाइजर/सफाई नायक अंकुश कुमार द्वारा उत्तराखंड कूड़ा फेंकना एवं थूकना प्रतिषेध अधिनियम, 2016 के तहत ₹10,000 का चालान काटा गया था।

​आरोप है कि इस चालान को रफा-दफा करने और मामले को निपटाने के एवज में सफाई नायक अंकुश कुमार द्वारा शिकायतकर्ता से ₹3,000 की अवैध रिश्वत मांगी जा रही थी।

​

​रिश्वत मांगे जाने से परेशान होकर शिकायतकर्ता ने विजिलेंस के टोल फ्री नंबर-1064 पर अपनी शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने पर सतर्कता सेक्टर देहरादून द्वारा प्राथमिक जांच की गई, जिसमें शिकायतकर्ता के आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए। इसके बाद थाना सतर्कता सेक्टर देहरादून में आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया।

​विजिलेंस की ट्रैप टीम ने ऐसे दबोचा

​पुलिस अधीक्षक, सतर्कता सेक्टर देहरादून के निर्देशन में तत्काल एक विशेष ट्रैप टीम का गठन किया गया। योजना के मुताबिक, आज दिनांक 25 मई 2026 को जैसे ही शिकायतकर्ता ने आरोपी सुपरवाइजर अंकुश कुमार को रिश्वत के ₹3,000 दिए, वैसे ही घात लगाए बैठी विजिलेंस की टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया।

​सतर्कता अधिष्ठान की अपील: यदि कोई भी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी किसी काम के एवज में रिश्वत की मांग करता है, तो तुरंत विजिलेंस के टोल फ्री नंबर 1064 या भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन पर इसकी सूचना दें। आपकी पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।

Previous Post

मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक,सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश

Next Post

देहरादून के नए DM आशीष चौहान एक्शन मोड में, पहली बैठक में अफसरों को दिए कड़े निर्देश; ‘लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही’

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

पौड़ी-मृत बकरी का मांस खाने से सिरोला गांव में हड़कंप, 25 से अधिक लोग बीमार; कई बच्चे और महिलाएं श्रीनगर बेस अस्पताल में भर्ती

पौड़ी-मृत बकरी का मांस खाने से सिरोला गांव में हड़कंप, 25 से अधिक लोग बीमार; कई बच्चे और महिलाएं श्रीनगर बेस अस्पताल में भर्ती

September 6, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की भव्य एग्जीबिशन का किया अवलोकन,पारंपरिक आभूषणों को ‘लोकल टू ग्लोबल’ पहचान दिलाने पर दिया जोर

मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की भव्य एग्जीबिशन का किया अवलोकन,पारंपरिक आभूषणों को ‘लोकल टू ग्लोबल’ पहचान दिलाने पर दिया जोर

September 6, 2026
‘शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार-2025’: लोक भवन में राज्यपाल और शिक्षा मंत्री ने 19 उत्कृष्ट शिक्षकों को किया सम्मानित

‘शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार-2025’: लोक भवन में राज्यपाल और शिक्षा मंत्री ने 19 उत्कृष्ट शिक्षकों को किया सम्मानित

September 5, 2026
बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार की कार्रवाई जारी, देहरादून और हल्द्वानी में कार्रवाई,प्रदेश में अब तक 20 बिना मान्यता संचालित मदरसों का संचालन कराया गया बंद

बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार की कार्रवाई जारी, देहरादून और हल्द्वानी में कार्रवाई,प्रदेश में अब तक 20 बिना मान्यता संचालित मदरसों का संचालन कराया गया बंद

September 5, 2026
देहरादून: आवारा पशुओं और श्वानों का होगा विस्तृत सर्वेक्षण, पोर्टल पर अपलोड होगा डेटा

देहरादून: आवारा पशुओं और श्वानों का होगा विस्तृत सर्वेक्षण, पोर्टल पर अपलोड होगा डेटा

September 5, 2026
रायपुर में वृद्ध महिला की अंधी हत्या का 12 घंटे में खुलासा, नौकर ही निकला कातिल; कड़ा बरामद

रायपुर में वृद्ध महिला की अंधी हत्या का 12 घंटे में खुलासा, नौकर ही निकला कातिल; कड़ा बरामद

September 4, 2026
Next Post
देहरादून के नए DM  आशीष चौहान एक्शन मोड में, पहली बैठक में अफसरों को दिए कड़े निर्देश; ‘लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही’

देहरादून के नए DM आशीष चौहान एक्शन मोड में, पहली बैठक में अफसरों को दिए कड़े निर्देश; 'लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही'

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.