• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
Advertisement
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

कच्छ सड़क हादसा: मंत्री गणेश जोशी ने कोटद्वार पहुंचकर दिवंगत सैनिकों के परिजनों से की मुलाकात, हरसंभव मदद का दिया भरोसा

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
November 25, 2026
in उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
0
कच्छ सड़क हादसा: मंत्री गणेश जोशी ने कोटद्वार पहुंचकर दिवंगत सैनिकों के परिजनों से की मुलाकात, हरसंभव मदद का दिया भरोसा
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कोटद्वार। गुजरात के कच्छ में हुए भीषण सड़क हादसे में उत्तराखंड के दो वीर सैनिकों और उनके परिवारों के सदस्यों की असमय मौत से प्रदेश में शोक की लहर है। हादसे में जान गंवाने वाले द्वितीय गढ़वाल राइफल्स के नायक राजेश सिंह रावत और नायक सौरभ सिंह नेगी के परिजनों से मिलने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी आज कोटद्वार पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवारों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने नायक नितिन गुसाईं से भी मुलाकात कर उनके परिवार के सदस्यों के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।

उल्लेखनीय है कि गुजरात के कच्छ में हुए इस दर्दनाक सड़क हादसे में कोटद्वार के ध्रुव विहार निवासी नायक सौरभ नेगी (31), उनकी पत्नी सविता (30) और तीन माह की मासूम बेटी शिविका की मौत हो गई थी। वहीं, नायक नितिन गुसाईं की पत्नी रिंकी गुसाईं (32) और उनकी चार वर्षीय बेटी वमिका तथा नायक राजेश रावत और उनकी सात वर्षीय बेटी रक्षिता भी इस हादसे में जान गंवा बैठे।

मंत्री गणेश जोशी ने पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि यह हादसा अत्यंत हृदयविदारक है। विशेषकर मासूम बच्चों और परिवार के सदस्यों का असमय दुनिया से चले जाना बेहद पीड़ादायक है। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में राज्य सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सैनिकों और उनके आश्रितों के सम्मान, कल्याण एवं हितों के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। सैनिकों के परिवारों की देखभाल और उनकी समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

इस अवसर पर कोटद्वार के मेयर शैलेंद्र रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष राज गौरव नौटियाल, सैनिक कल्याण निदेशक ब्रिगेडियर डीएस बसेड़ा और जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Previous Post

मुख्यमंत्री ने 36 नवनियुक्त नायब तहसीलदारों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

मुख्यमंत्री ने 36 नवनियुक्त नायब तहसीलदारों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री ने 36 नवनियुक्त नायब तहसीलदारों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

November 25, 2026
पावणी अग्निकांड को लेकर मुख्यमंत्री से मिले पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल, पीड़ितों को उचित सहायता का मिला आश्वासन

पावणी अग्निकांड को लेकर मुख्यमंत्री से मिले पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल, पीड़ितों को उचित सहायता का मिला आश्वासन

November 24, 2026
मुख्यमंत्री ने झनकईया गंगा स्नान मेले का किया शुभारंभ, दो स्थानों पर स्नान घाट निर्माण की घोषणा

मुख्यमंत्री ने झनकईया गंगा स्नान मेले का किया शुभारंभ, दो स्थानों पर स्नान घाट निर्माण की घोषणा

November 24, 2026
बिपिन कैन्थोला को केंद्र सरकार की बड़ी जिम्मेदारी, CBFC के दिल्ली क्षेत्रीय सलाहकार पैनल में बने सदस्य

बिपिन कैन्थोला को केंद्र सरकार की बड़ी जिम्मेदारी, CBFC के दिल्ली क्षेत्रीय सलाहकार पैनल में बने सदस्य

November 23, 2026
उत्तराखंड की खनन नीति का देशभर में बजा डंका, छत्तीसगढ़ के अधिकारी पहुंचे अध्ययन करने; ई-चेक गेट प्रणाली को बताया आदर्श मॉडल

उत्तराखंड की खनन नीति का देशभर में बजा डंका, छत्तीसगढ़ के अधिकारी पहुंचे अध्ययन करने; ई-चेक गेट प्रणाली को बताया आदर्श मॉडल

November 23, 2026
आपदा प्रबंधन में उत्तराखण्ड ने स्थापित किए नए मानक, आधुनिक तकनीक और त्वरित प्रतिक्रिया से मजबूत हुई आपदा प्रबंधन व्यवस्था

आपदा प्रबंधन में उत्तराखण्ड ने स्थापित किए नए मानक, आधुनिक तकनीक और त्वरित प्रतिक्रिया से मजबूत हुई आपदा प्रबंधन व्यवस्था

November 23, 2026
Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.