• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

6 महीने बाद हरीश रावत की वापसी, देहरादून में शक्ति प्रदर्शन

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
September 22, 2026
in उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
0
6 महीने बाद हरीश रावत की वापसी, देहरादून में शक्ति प्रदर्शन

Oplus_16908288

0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

लंबे समय से स्वास्थ्य कारणों के चलते सक्रिय राजनीति से दूर रहे पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत करीब छह महीने बाद उत्तराखंड लौटे हैं। दिल्ली से वापसी के साथ ही रावत की सियासी सक्रियता बढ़ती दिखाई दे रही है। 20 सितंबर को उत्तराखंड पहुंचने के बाद उनका जगह-जगह कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसके बाद आज देहरादून में भी रावत अपने समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच नजर आए। घंटाघर स्थित भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा और उत्तराखंड आंदोलन के प्रणेता इंद्रमणि बडोनी की प्रतिमा पर उन्होंने माल्यार्पण किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। रावत ने अपने चिर-परिचित अंदाज में कहा कि वे आज भी वैसे ही हैं, जैसे चार साल पहले थे। उन्होंने कहा कि वे न टाइगर हैं, न चूहा और न भीगी बिल्ली—वह हरीश रावत हैं और हरीश रावत ही रहेंगे।
हरीश रावत ने कहा कि लंबे समय में कई परिस्थितियां उनके सामने आईं, लेकिन उनके व्यवहार में कभी बदलाव नहीं आया। उन्होंने इस कार्यक्रम को शक्ति प्रदर्शन मानने से इनकार करते हुए कहा कि यह कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देने का कार्यक्रम है। दिल्ली से लौटने के बाद रावत ने सोमवार को देहरादून के चार सिद्धपीठों के दर्शन भी किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी जो निर्णय करेगी, उसके अनुरूप वह काम करेंगे। करीब छह महीने बाद उत्तराखंड लौटे हरीश रावत की लगातार बढ़ती सक्रियता ने प्रदेश की सियासत में चर्चाओं को जरूर तेज कर दिया है। हालांकि रावत अपने कार्यक्रमों को कार्यकर्ताओं से संवाद और उन्हें धन्यवाद देने का हिस्सा बता रहे हैं, लेकिन कांग्रेस के भीतर संगठन और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उनकी भूमिका पर भी नजरें टिकी हैं।

Previous Post

SC-ST अत्याचार निवारण अधिनियम के मामलों का समयबद्ध निस्तारण हो: CM धामी

Next Post

लंपी बीमारी की रोकथाम को लेकर सरकार गंभीर, 2.10 लाख पशुओं का हुआ टीकाकरण

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

लंपी बीमारी की रोकथाम को लेकर सरकार गंभीर, 2.10 लाख पशुओं का हुआ टीकाकरण

लंपी बीमारी की रोकथाम को लेकर सरकार गंभीर, 2.10 लाख पशुओं का हुआ टीकाकरण

September 22, 2026
SC-ST अत्याचार निवारण अधिनियम के मामलों का समयबद्ध निस्तारण हो: CM धामी

SC-ST अत्याचार निवारण अधिनियम के मामलों का समयबद्ध निस्तारण हो: CM धामी

September 22, 2026
मजबूत एम-पैक्स से गांव मजबूत होंगे और मजबूत गांवों से समृद्ध उत्तराखण्ड बनेगा : मुख्यमंत्री

मजबूत एम-पैक्स से गांव मजबूत होंगे और मजबूत गांवों से समृद्ध उत्तराखण्ड बनेगा : मुख्यमंत्री

September 21, 2026
क्लेमेनटाउन में महिला की गोली मारकर हत्या, पति पर मुकदमा दर्ज

क्लेमेनटाउन में महिला की गोली मारकर हत्या, पति पर मुकदमा दर्ज

September 21, 2026
श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा,भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा,भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

September 20, 2026
फर्जी प्रमाणपत्र मामले में सीएम पुष्कर सिंह धामी का सख्त एक्शन सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई

फर्जी प्रमाणपत्र मामले में सीएम पुष्कर सिंह धामी का सख्त एक्शन सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई

September 20, 2026
Next Post
लंपी बीमारी की रोकथाम को लेकर सरकार गंभीर, 2.10 लाख पशुओं का हुआ टीकाकरण

लंपी बीमारी की रोकथाम को लेकर सरकार गंभीर, 2.10 लाख पशुओं का हुआ टीकाकरण

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.