• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

DM सविन बंसल बोले: नंदा की चौकी पुल हाई प्रायोरिटी पर, टेंडर प्रक्रिया एडवांस स्टेज में; जाम से राहत जल्द

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
December 10, 2025
in उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
0
DM सविन बंसल बोले: नंदा की चौकी पुल हाई प्रायोरिटी पर, टेंडर प्रक्रिया एडवांस स्टेज में; जाम से राहत जल्द
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मॉनसून सीजन के दौरान आई भीषण बारिश ने देहरादून को विकासनगर और हिमाचल से जोड़ने वाले मुख्य संपर्क मार्ग पर स्थित नंदा की चौकी के पास बने अहम पुल को भारी नुकसान पहुंचाया था। तेज बहाव और जलभराव के चलते यह पुल क्षतिग्रस्त हो गया था , जिससे इस मार्ग पर आवाजाही ठप हो गई थी स्थिति को संभालने के लिए प्रशासन की ओर से एक अस्थायी पुल का निर्माण कराया गया, ताकि यातायात किसी तरह सुचारु रह सके हालांकि, अब कई महीने बीत जाने के बाद भी अब तक मुख्य स्थायी पुल का निर्माण शुरू नहीं हो सका है, जिसका खामियाजा रोजाना हजारों लोगों को जाम और अव्यवस्था के रूप में भुगतना पड़ रहा है इस मार्ग से रोजाना स्थानीय लोगों के साथ-साथ देहरादून, विकासनगर और राज्य से बाहर जाने वाले वाहनों की भी भारी आवाजाही रहती है अस्थायी पुल की सीमित क्षमता के कारण पीक ऑवर्स में लंबा ट्रैफिक जाम लगना आम बात हो गई है स्कूल जाने वाले बच्चे, दफ्तर पहुंचने वाले कर्मचारी, व्यापारी और मरीज सभी इस अव्यवस्था से परेशान हैं कई बार जाम के कारण एंबुलेंस और जरूरी सेवाओं को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है इस गंभीर समस्या पर जब देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल से सवाल किया गया तो उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासन हर स्तर पर त्वरित कार्रवाई कर रहा है उन्होंने कहा कि पुल के निर्माण से जुड़ी तकनीकी जांच, फिजिबिलिटी डिजाइन और अग्रिम टेंडर की प्रक्रिया अब एडवांस स्टेज में पहुंच चुकी है यह मार्ग न सिर्फ जिले के लिए बल्कि पूरे राज्य और अंतरराज्यीय आवाजाही के लिहाज से भी बेहद महत्वपूर्ण ट्रंक रूट है, जिस पर लगातार भारी ट्रैफिक रहता है जिलाधिकारी ने भरोसा दिलाया कि यह एक हाई प्रायोरिटी प्रोजेक्ट है और संबंधित सभी अधिकारी इस पर पूरी तरह सतर्क और सक्रिय हैं बहुत जल्द मुख्य पुल का निर्माण कार्य पूरा कर दिया जाएगा, जिससे लोगों को लंबे समय से चली आ रही इस परेशानी से स्थायी राहत मिल सकेगी फिलहाल स्थानीय लोग उम्मीद लगाए बैठे हैं कि जल्द ही यह मार्ग फिर से सुरक्षित और सुगम होगा तथा रोजाना लगने वाले जाम से मुक्ति मिलेगी।

Previous Post

पर्यटन बोर्ड में “भ्रष्टाचार” का एडवेंचर स्पोर्टस

Next Post

महाराज ने गुलदार के हमले में कंचन देवी के गंभीर रूप से घायल होने पर चिंता जताई,एयर एंबुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु एम्स पहुंचने के दिये निर्देश

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

देहरादून में 24 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस: ‘मॉडल स्टैंडर्ड्स फॉर इलेक्टोरल ऑब्जर्वर’ पर मंथन करेंगे देश-विदेश के दिग्गज

देहरादून में 24 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस: ‘मॉडल स्टैंडर्ड्स फॉर इलेक्टोरल ऑब्जर्वर’ पर मंथन करेंगे देश-विदेश के दिग्गज

July 22, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने ‘मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना’ के द्वितीय चरण का किया शुभारंभ; 488 महिलाओं को 2.76 करोड़ की राशि हस्तांतरित

मुख्यमंत्री धामी ने ‘मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना’ के द्वितीय चरण का किया शुभारंभ; 488 महिलाओं को 2.76 करोड़ की राशि हस्तांतरित

July 22, 2026
देहरादून-मसूरी मार्ग के क्षतिग्रस्त मार्ग का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, पुनर्निर्माण में तेजी के निर्देश

देहरादून-मसूरी मार्ग के क्षतिग्रस्त मार्ग का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, पुनर्निर्माण में तेजी के निर्देश

July 22, 2026
ध्यान दें कार्डधारक ,31 जुलाई के बाद नहीं मिलेगा जुलाई का राशन, जिला पूर्ति अधिकारी ने दी जानकारी

ध्यान दें कार्डधारक ,31 जुलाई के बाद नहीं मिलेगा जुलाई का राशन, जिला पूर्ति अधिकारी ने दी जानकारी

July 21, 2026
हरिद्वार-ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर,सीएम धामी ने 235 करोड़ की 4 प्रमुख विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास

हरिद्वार-ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर,सीएम धामी ने 235 करोड़ की 4 प्रमुख विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास

July 21, 2026
विदेश में रोजगार उपलब्ध कराने की मुहिम बढ़ी आगे,जापानी प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय एवं दून विश्वविद्यालय का किया भ्रमण

विदेश में रोजगार उपलब्ध कराने की मुहिम बढ़ी आगे,जापानी प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय एवं दून विश्वविद्यालय का किया भ्रमण

July 21, 2026
Next Post
महाराज ने गुलदार के हमले में कंचन देवी के गंभीर रूप से घायल होने पर चिंता जताई,एयर एंबुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु एम्स पहुंचने के दिये निर्देश

महाराज ने गुलदार के हमले में कंचन देवी के गंभीर रूप से घायल होने पर चिंता जताई,एयर एंबुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु एम्स पहुंचने के दिये निर्देश

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.