• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
Advertisement
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

खेलों से अनुशासन, स्वास्थ्य और तनावमुक्त जीवन ,अन्तर्विभागीय बैडमिंटन प्रतियोगिता आगे भी निरंतर आयोजित होती रहेगी: मुख्यमंत्री

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
December 20, 2025
in उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
0
खेलों से अनुशासन, स्वास्थ्य और तनावमुक्त जीवन ,अन्तर्विभागीय बैडमिंटन प्रतियोगिता आगे भी निरंतर आयोजित होती रहेगी: मुख्यमंत्री
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शासकीय कार्यों की व्यस्तता के बीच कार्मिको द्वारा खेल गतिविधियों को अपनाना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि खेल जीवन में अनुशासन लाने के साथ-साथ तनाव को दूर करता है और शरीर को स्वस्थ रखता है। उन्होंने कहा कि निरोगी रहना मनुष्य की सबसे बड़ी पूंजी है और खेल इस दिशा में सबसे प्रभावी माध्यम है। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि अन्तर्विभागीय बैडमिंटन प्रतियोगिता भविष्य में भी अनवरत रूप से आगे बढ़ती रहेगी और कर्मचारियों-अधिकारियों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगी।

इन विचारों के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल, परेड ग्राउंड, देहरादून में उत्तराखण्ड सचिवालय बैडमिंटन क्लब द्वारा आयोजित 10वीं अन्तर्विभागीय बैडमिंटन प्रतियोगिता–2025 का शुभारम्भ किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वयं बैडमिंटन खेलकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन भी किया। प्रतियोगिता में राज्य के 42 विभागों के कर्मचारी एवं अधिकारी प्रतिभाग कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड हर क्षेत्र में देश के सामने एक उदाहरण बनकर उभर रहा है। राज्य परिवर्तन की ओर अग्रसर है और नवाचारों, ऐतिहासिक निर्णयों तथा जनहितकारी नीतियों के माध्यम से विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। हाल ही में उत्तराखंड में पहली बार राष्ट्रीय खेलों का सफल आयोजन किया गया, जिससे राज्य में खेल अवसंरचना और सुविधाओं का उल्लेखनीय विस्तार हुआ है।

उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में खेलों को प्रोत्साहित कर राज्य को ‘खेल भूमि’ के रूप में विकसित करने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि युवा प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का अवसर मिल सके।

बैडमिंटन क्लब के अध्यक्ष हीरा सिंह बसेड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाओं का तेजी से विकास हो रहा है। खिलाड़ियों को निरंतर प्रोत्साहन और बेहतर संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे उत्तराखंड एक उभरती हुई खेल महाशक्ति के रूप में पहचान बना रहा है।

 

Previous Post

निरंजनपुर मंडी होगी शिफ्ट, मुख्य सचिव ने दिए नयी जगह तलाशने के निर्देश

Next Post

विद्यालयों में सुनिश्चित हों मूलभूत सुविधाएं,श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा में अधिकारियों को दिये निर्देश,कहा प्रत्येक दिन दो-दो विधानसभा क्षेत्र की करें समीक्षा-धन सिंह रावत

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

देहरादून में दून पुलिस का ‘ऑपरेशन नाईट स्ट्राइक’: देर रात हुड़दंगियों और नियम तोड़ने वालों पर कसा शिकंजा, 17 गिरफ्तार

देहरादून में दून पुलिस का ‘ऑपरेशन नाईट स्ट्राइक’: देर रात हुड़दंगियों और नियम तोड़ने वालों पर कसा शिकंजा, 17 गिरफ्तार

October 25, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में किया प्रतिभाग, विजेता धावकों को किया पुरस्कृत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में किया प्रतिभाग, विजेता धावकों को किया पुरस्कृत

October 25, 2026
देहरादून पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हिमाचल से गिरफ्तार हुआ 15 हजार का इनामी गैंगस्टर

देहरादून पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हिमाचल से गिरफ्तार हुआ 15 हजार का इनामी गैंगस्टर

October 24, 2026
उत्तराखण्ड के अपमान पर अखिलेश यादव सार्वजनिक रूप से मांगें माफी : मुख्यमंत्री धामी

उत्तराखण्ड के अपमान पर अखिलेश यादव सार्वजनिक रूप से मांगें माफी : मुख्यमंत्री धामी

October 24, 2026
देहरादून में अवैध गैस रिफिलिंग और ब्लैक मार्केटिंग पर बड़ा एक्शन: 104 गैस सिलेंडर जब्त, 2 गिरफ्तार और FIR दर्ज

देहरादून में अवैध गैस रिफिलिंग और ब्लैक मार्केटिंग पर बड़ा एक्शन: 104 गैस सिलेंडर जब्त, 2 गिरफ्तार और FIR दर्ज

October 24, 2026
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन पर सख्ती, नए नियमों के लिए बनेगी व्यापक कार्ययोजना

उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन पर सख्ती, नए नियमों के लिए बनेगी व्यापक कार्ययोजना

October 23, 2026
Next Post
विद्यालयों में सुनिश्चित हों मूलभूत सुविधाएं,श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा में अधिकारियों को दिये निर्देश,कहा प्रत्येक दिन दो-दो विधानसभा क्षेत्र की करें समीक्षा-धन सिंह रावत

विद्यालयों में सुनिश्चित हों मूलभूत सुविधाएं,श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा में अधिकारियों को दिये निर्देश,कहा प्रत्येक दिन दो-दो विधानसभा क्षेत्र की करें समीक्षा-धन सिंह रावत

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.