• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

धामी सरकार का बड़ा फैसला : सातवें वेतनमान वाले कर्मचारियों का DA 55% से बढ़ाकर 58%, 1 जुलाई से प्रभावी

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
November 17, 2025
in उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
0
धामी सरकार का बड़ा फैसला : सातवें वेतनमान वाले कर्मचारियों का DA 55% से बढ़ाकर 58%, 1 जुलाई से प्रभावी
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ते (DA) में 3 प्रतिशत की वृद्धि को मंजूरी दे दी है। धामी सरकार लगातार कर्मचारियों के हितों के प्रति गंभीर रही है, और उसी क्रम में सातवें पुनरीक्षित वेतनमान में वेतन आहरित कर रहे सार्वजनिक निकायों, उपक्रमों व स्वायत्तशासी संस्थाओं के अधिकारियों–कर्मचारियों के लिए DA को 55% से बढ़ाकर 58% किए जाने का निर्णय लिया गया है। नई दरें 1 जुलाई 2025 से लागू होंगी।

औद्योगिक विकास अनुभाग-2 द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि यह बढ़ोतरी राज्य कर्मकारों, सहायताप्राप्त शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थाओं, नगर निकायों, स्थानीय निकायों तथा पूर्णकालिक व अंशकालिक कर्मचारियों पर भी लागू होगी। यह निर्णय केंद्र सरकार की संशोधित दरों के अनुरूप लिया गया है।

जारी आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता केवल उन्हीं सार्वजनिक निकायों/उपक्रमों/संस्थाओं में लागू होगा, जिनकी वित्तीय और आंतरिक संसाधन क्षमता अतिरिक्त व्यय वहन करने में सक्षम हो। सरकार के इस कदम से राज्य के हजारों कर्मचारियों को प्रत्यक्ष लाभ मिलने की उम्मीद है।

*प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रकाश रानकोटी का बयान*

राज्य निगम कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रकाश रानकोटी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं शासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की वृद्धि का निर्णय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लगातार कर्मचारियों के हितों के प्रति संवेदनशील रही है और इस फैसले से हजारों परिवारों को प्रत्यक्ष आर्थिक लाभ मिलेगा। बढ़ती महंगाई के दौर में यह बढ़ोतरी कर्मचारियों को मजबूत संबल प्रदान करेगी। रानकोटी ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी सरकार कर्मचारी हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता में रखकर इसी प्रकार सकारात्मक निर्णय लेती रहेगी।

*प्रदेश महामंत्री नंदलाल जोशी का बयान*

राज्य निगम कर्मचारी महासंघ के प्रदेश महामंत्री नंदलाल जोशी ने कहा DA वृद्धि के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि यह कदम कर्मचारियों के लंबे समय से उठाए जा रहे मांगों को सम्मान देने जैसा है। उन्होंने कहा कि महंगाई लगातार बढ़ रही है, ऐसे समय में भत्ते में 3 प्रतिशत की वृद्धि कर्मचारियों की आर्थिक चिंताओं को कम करेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताते हुए कहा कि सरकार ने हमेशा कर्मचारियों की आवाज सुनी है और यह निर्णय उसी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है। महासंघ ने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में अन्य लंबित मामलों पर भी सकारात्मक कार्रवाई होगी।

Previous Post

स्व. साहित्यकार श्री शैलेश मटियानी को “उत्तराखण्ड गौरव सम्मान–2025” ,मुख्यमंत्री ने उनके पुत्र  राकेश मटियानी को सौंपा सम्मान

Next Post

गहरी खाई में समाया वाहन एक व्यक्ति कि मौत और एक घायल

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 7 मार्च को हरिद्वार में विकास एवं न्याय संहिता प्रदर्शनी का करेंगे अवलोकन, जनसभा को भी करेंगे संबोधित

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 7 मार्च को हरिद्वार में विकास एवं न्याय संहिता प्रदर्शनी का करेंगे अवलोकन, जनसभा को भी करेंगे संबोधित

March 5, 2026
होली पर दून मेडिकल कॉलेज अलर्ट: 24 घंटे में आए 610 मरीज, 47 सड़क हादसों का शिकार

होली पर दून मेडिकल कॉलेज अलर्ट: 24 घंटे में आए 610 मरीज, 47 सड़क हादसों का शिकार

March 5, 2026
होली पर आपात स्थिति से निपटने को ‘108’ और ‘खुशियों की सवारी’ अलर्ट पर, कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

होली पर हुड़दंग और हादसों के बीच ‘108’ आपातकालीन सेवा रही मुस्तैद, तीन दिनों में 1229 लोगों को मिली मदद

March 5, 2026
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री  अमित शाह का 7 मार्च, 2026 को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री  अमित शाह का 7 मार्च, 2026 को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण

March 3, 2026
होली पर आपात स्थिति से निपटने को ‘108’ और ‘खुशियों की सवारी’ अलर्ट पर, कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

होली पर आपात स्थिति से निपटने को ‘108’ और ‘खुशियों की सवारी’ अलर्ट पर, कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

March 2, 2026
मुख्यमंत्री आवास में पारंपरिक उल्लास के साथ आयोजित हुआ होली मिलन समारोह

मुख्यमंत्री आवास में पारंपरिक उल्लास के साथ आयोजित हुआ होली मिलन समारोह

March 2, 2026
Next Post
गहरी खाई में समाया वाहन एक व्यक्ति  कि मौत और एक घायल

गहरी खाई में समाया वाहन एक व्यक्ति कि मौत और एक घायल

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.