• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

देहरादून पुलिस ने उर्मिला सनावर से की पूछताछ, दर्ज कराए बयान

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
January 8, 2026
in उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
0
देहरादून पुलिस ने उर्मिला सनावर से की पूछताछ, दर्ज कराए बयान
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

अभिनेत्री उर्मिला सनावर का सोशल मीडिया पर बुधवार को एक नया वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में उर्मिला ने कहा कि दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक पुलिस ने अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर पूछताछ की। जिसमें मैंने पूरा सहयोग किया और सभी सवालों के जवाब दिए। साथ ही जो भी साक्ष्य थे वो भी उपलब्ध कराए। उन्होंने कहा कि अंकिता के साथ न्याय होना चाहिए क्योंकि वो पूरे देश की बेटी थी। उसके लिए भले ही सीबीआई या कोई अन्य उच्च स्तरीय जांच क्यों न करानी पड़े। अगर मेरा नार्को टेस्ट कराने की जरूरत हो तो उसके लिए तैयार हूं। सनावर ने कहा कि हमारा नाम राजनीति से जोड़ जा रहा है। कोई कह रहा है कि मैं कांग्रेसी हूं तो कोई कह रहा है कि भाजपा के गुटों में बंटी हुई हैं। उन्होंने अंकिता मामले को लेकर राजनीति न करने की लोगों से गुहार लगाई। साथ ही कहा कि मेरा उद्देश्य सिर्फ यह है कि अंकिता को न्याय मिले।

अंकिता भंडारी हत्याकांड से संबंधित ऑडियो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाली अभिनेत्री उर्मिला सनावर से बुधवार को पुलिस ने कई घंटे पूछताछ की। उर्मिला से इन ऑडियो-वीडियो के स्रोत और उसके पीछे की कहानी के संबंध में कई सवाल किए गए। उर्मिला अब बृहस्पतिवार को हरिद्वार में एसआईटी प्रभारी के सामने पेश हो सकती हैं। इस पूछताछ में दोनों प्राथमिकी (नेहरू कॉलोनी और डालनवाला में दर्ज) के विवेचना अधिकारी शामिल रहे। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि उर्मिला को बुधवार को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। अभिनेत्री उर्मिला सनावर के पास से पुलिस को ऐसा कोई साक्ष्य नहीं मिला है जिसमें अंकिता हत्याकांड से संबंधित नया तथ्य हो। सनावर के पास केवल एक ऑडियो रिकॉर्डिंग थी जिसे पुलिस ने उसके मुख्य फोन से रिकवर भी कर लिया है। यह रिकॉर्डिंग वही है जिसमें सुरेश राठौर और वह (उर्मिला) एक राजनेता का नाम ले रहे हैं। इस रिकॉर्डिंग में जो बातचीत हो रही हैं उन्हें बल देने के लिए भी कोई साक्ष्य उर्मिला के पास से नहीं मिला है।

Previous Post

मुख्यमंत्री ने विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग के प्रतिभागियों को दी शुभकामनाएं,विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में यंग लीडर्स की है महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्यमंत्री

Next Post

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी, इस तारीख से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षा

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

मुख्यमंत्री धामी बोले, हिमालयी राज्य आपसी सहयोग और अनुभवों से करें नीति निर्माण,मुख्यमंत्री आवास में हिमालयी राज्यों से समन्वय और नीति निर्धारण परिषद की बैठक सम्पन्न

मुख्यमंत्री धामी बोले, हिमालयी राज्य आपसी सहयोग और अनुभवों से करें नीति निर्माण,मुख्यमंत्री आवास में हिमालयी राज्यों से समन्वय और नीति निर्धारण परिषद की बैठक सम्पन्न

April 24, 2026
देहरादून में शक्ति प्रदर्शन: परेड ग्राउंड से घंटाघर तक सीएम धामी ने महिलाओं संग की पदयात्रा, गूंजा जन आक्रोश

देहरादून में शक्ति प्रदर्शन: परेड ग्राउंड से घंटाघर तक सीएम धामी ने महिलाओं संग की पदयात्रा, गूंजा जन आक्रोश

April 24, 2026
चंबा-कोटी रोड पर भीषण हादसा, अंतिम संस्कार से लौट रहे ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिरी, 8 की मौत

चंबा-कोटी रोड पर भीषण हादसा, अंतिम संस्कार से लौट रहे ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिरी, 8 की मौत

April 23, 2026
चार धाम यात्रा पर अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं: सोशल मीडिया पर पैनी नजर, रुद्रप्रयाग में पहली FIR दर्ज

चार धाम यात्रा पर अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं: सोशल मीडिया पर पैनी नजर, रुद्रप्रयाग में पहली FIR दर्ज

April 23, 2026
सीएम धामी के चेहरे पर लड़ा जाएगा 2027 का चुनाव,भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की सीएम धामी की सराहना,बोले, सीएम धामी ने गुड गर्वनेंस से जीता लोगों का दिल, उम्मीदों पर उतरे खरे

सीएम धामी के चेहरे पर लड़ा जाएगा 2027 का चुनाव,भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की सीएम धामी की सराहना,बोले, सीएम धामी ने गुड गर्वनेंस से जीता लोगों का दिल, उम्मीदों पर उतरे खरे

April 23, 2026
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले भगवान श्री बद्रीनाथ के कपाट, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले भगवान श्री बद्रीनाथ के कपाट, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम

April 23, 2026
Next Post
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी, इस तारीख से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षा

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी, इस तारीख से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षा

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.