• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

देहरादून: प्रेमी की हत्या के लिए 5 लाख की सुपारी, पूर्व प्रेमिका निकली साजिश की मास्टरमाइंड

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
September 12, 2026
in उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
0
देहरादून: प्रेमी की हत्या के लिए 5 लाख की सुपारी, पूर्व प्रेमिका निकली साजिश की मास्टरमाइंड
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून। पटेलनगर क्षेत्र में बैंककर्मी पर हुई फायरिंग की घटना का दून पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, बैंककर्मी की पूर्व प्रेमिका ने ही उसकी हत्या की साजिश रची थी। आरोपी महिला ने कथित तौर पर प्रेमी को रास्ते से हटाने के लिए एक बदमाश को 5 लाख रुपये की सुपारी दी थी।
पुलिस के अनुसार, 8 सितंबर को सत्यम कुमार अपनी बहन के साथ स्कूटी से बड़ोवाला की ओर जा रहा था। इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों ने उसकी स्कूटी को रोककर उस पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से सत्यम गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले में पटेलनगर थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू की। 11 सितंबर को पुलिस को आरोपियों के दोबारा देहरादून आने की सूचना मिली। गोरखपुर चौक के पास चेकिंग के दौरान संदिग्ध बाइक सवारों ने भागने की कोशिश की और बाद में पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
जवाबी कार्रवाई में अंकित चौहान पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी अंकुर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अंकित के कब्जे से देसी तमंचा, खोखे और बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद की।
पूछताछ में सामने आया कि अंकित ने अपने परिचित मोहित के माध्यम से मालिया रहमान के संपर्क में आने की बात बताई। पुलिस के मुताबिक, मालिया और सत्यम के बीच करीब पांच वर्षों से प्रेम संबंध था। बाद में सत्यम ने किसी अन्य युवती से सगाई कर ली और कथित तौर पर मालिया से दूरी बना ली। इससे नाराज होकर मालिया ने सत्यम की हत्या की योजना बनाई।
पुलिस के अनुसार, हत्या के लिए 5 लाख रुपये देने की बात तय हुई थी और 1.20 लाख रुपये एडवांस दिए गए थे। मालिया ने कथित तौर पर अंकित को सत्यम की फोटो और उसके बैंक कार्यालय की जानकारी भी उपलब्ध कराई थी।
पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी मालिया रहमान और उसके साथी मोहित को आईएसबीटी के पास से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, फायरिंग में शामिल आरोपी अंकुर की तलाश जारी है।
गिरफ्तार आरोपी:
मालिया रहमान, उम्र 26 वर्ष, ज्वालापुर हरिद्वार
मोहित, उम्र 25 वर्ष, ज्वालापुर हरिद्वार
मुठभेड़ में घायल: अंकित चौहान, उम्र 25 वर्ष, लक्सर हरिद्वार
वांछित आरोपी: अंकुर, निवासी लक्सर हरिद्वार
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 315 बोर का देसी तमंचा, दो खोखा कारतूस और घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद की है। मामले में फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

Previous Post

कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए भूमि घोटाले और कॉरपोरेट हितों को बढ़ावा देने के आरोप

Next Post

देहरादून में राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन, 12,444 मामलों का निस्तारण

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

देहरादून में राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन, 12,444 मामलों का निस्तारण

देहरादून में राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन, 12,444 मामलों का निस्तारण

September 12, 2026
कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए भूमि घोटाले और कॉरपोरेट हितों को बढ़ावा देने के आरोप

कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए भूमि घोटाले और कॉरपोरेट हितों को बढ़ावा देने के आरोप

September 12, 2026
400 करोड़ खर्च के बाद भी खेत सूखे, PMKSY की ड्रिप सिंचाई पर उठे सवाल

400 करोड़ खर्च के बाद भी खेत सूखे, PMKSY की ड्रिप सिंचाई पर उठे सवाल

September 12, 2026
उत्तराखण्ड कैबिनेट के महत्वपूर्ण निर्णय,राज्य के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस छात्रों का स्टाइपेंड 17,000 से बढ़ाकर न्यूनतम 25,000 प्रति माह करने के प्रस्ताव पर मुहर

उत्तराखण्ड कैबिनेट के महत्वपूर्ण निर्णय,राज्य के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस छात्रों का स्टाइपेंड 17,000 से बढ़ाकर न्यूनतम 25,000 प्रति माह करने के प्रस्ताव पर मुहर

September 11, 2026
ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाए : मुख्यमंत्री

ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाए : मुख्यमंत्री

September 11, 2026
तप्त कुंड में 108 डुबकी लगाते समय हादसा, भीलवाड़ा की दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

तप्त कुंड में 108 डुबकी लगाते समय हादसा, भीलवाड़ा की दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

September 11, 2026
Next Post
देहरादून में राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन, 12,444 मामलों का निस्तारण

देहरादून में राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन, 12,444 मामलों का निस्तारण

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.