• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे सहकारिता मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत,गांधीनगर में आयोजित सहकारिता मंत्रियों के सम्मेलन में करेंगे प्रतिभाग,उच्च स्तरीय बैठक में ‘सहकार से समृद्धि’ पर रखेंगे उत्तराखंड का रोड़मैप

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
February 16, 2026
in उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
0
गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे सहकारिता मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत,गांधीनगर में आयोजित सहकारिता मंत्रियों के सम्मेलन में करेंगे प्रतिभाग,उच्च स्तरीय बैठक में ‘सहकार से समृद्धि’ पर रखेंगे उत्तराखंड का रोड़मैप
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

सूबे के सहकारिता मंत्री  धन सिंह रावत 17 व 18 फरवरी को गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान गांधीनगर में आयोजित देशभर के राज्यों व केन्द्र शासित प्रदेशों के सहकारिता मंत्रियों की उच्च स्तरीय बैठक में प्रतिभाग करेंगे। यह बैठक केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित होगी। जिसमें डाॅ. रावत ‘सहकार से समृद्धि’ को लेकर राज्य सरकार की योजनाओं और भविष्य के रोड़मैप को रखेंगे साथ ही वह अपने सुझाव भी साझा करेंगे। इसके अलावा डाॅ. रावत अपने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान गुजरात में सहकारिता के विभिन्न महत्वपूर्ण संस्थानों का भी दौरा करेंगे और वहां की कार्यप्रणाली व सहकारी व्यवस्थाओं से परिचित होंगे।

सहकारिता मंत्री  धन सिंह रावत ने बताया कि केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आगामी 17 फरवरी को महात्मा मंदिर कन्वेंशन सेंटर (गांधीनगर) में सहकारिता को लेकर महामंथन होगा। जिसमें डॉ. रावत ‘सहकार से समृद्धि’ को लेकर उत्तराखंड सरकार की सहकारिता योजनाओं, नवाचारों और भविष्य के रोडमैप को प्रस्तुत करेंगे। साथ ही सहकारिता आंदोलन को मजबूत करने, किसानों की आय बढ़ाने, डेयरी व बहुउद्देश्यीय समितियों के विस्तार और सहकारी बैंकों की सुदृढ़ता को लेकर अपने सुझाव भी साझा करेंगे।

डॉ. रावत ने बताया कि सम्मेलन में देशभर में दो लाख नई बहुउद्देश्यीय प्राथमिक कृषि ऋण समितियों, डेयरी व मत्स्य सहकारी समितियों के गठन, आधुनिक वेयरहाउस नेटवर्क, राष्ट्रीय सहकारी संस्थाओं में राज्यों की भागीदारी, प्राथमिक समितियों के कंप्यूटरीकरण, राष्ट्रीय सहकारी डाटाबेस के उपयोग और मानव संसाधन विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। इसके अलावा उच्च स्तरीय सम्मेलन में दाल व मक्का उत्पादन को बढ़ावा देने, सहकारी बैंकों की चुनौतियों का समाधान, साझा सेवा इकाइयों और अम्ब्रेला संरचनाओं की मजबूती तथा राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम की योजनाओं के क्रियान्वयन की भी समीक्षा की जायेगी।

गुजरात प्रवास के दौरान डॉ. रावत बनासकांठा जिले के सहकारिता संस्थानों का भी भ्रमण करेंगे। वह पालनपुर स्थित बनास डेयरी का दौरा कर डेयरी संचालन, विपणन प्रणाली व दुग्ध उत्पादों की प्रक्रिया का अवलोकन करेंगे व अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके अतिरिक्त वह चीज प्लांट, यूएचटी प्लांट, फूड पार्क, ऑयल मिल, आटा प्लांट, बायो-सीएनजी व बायो फर्टिलाइजर इकाइयों का निरीक्षण भी करेंगे।

डॉ. रावत ने कहा कि गुजरात के सहकारिता मॉडल का अध्ययन कर उत्तराखंड में सहकारिता क्षेत्र को और सशक्त बनाया जाएगा, जिससे किसानों, दुग्ध उत्पादकों व ग्रामीण अर्थव्यवस्था को लाभ मिल सके।

Previous Post

टिहरी झील बनेगी ग्लोबल टूरिस्ट डेस्टिनेशन: मुख्य सचिव ने दिए विस्तृत मास्टर प्लान और रिंग रोड के निर्देश

Next Post

सीएम धामी हरिद्वार में एक्शन मोड में – चौपाल में सुनी समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के आदेश,सरकार फाइलों में नहीं, मैदान में काम करेगी

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 7 मार्च को हरिद्वार में विकास एवं न्याय संहिता प्रदर्शनी का करेंगे अवलोकन, जनसभा को भी करेंगे संबोधित

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 7 मार्च को हरिद्वार में विकास एवं न्याय संहिता प्रदर्शनी का करेंगे अवलोकन, जनसभा को भी करेंगे संबोधित

March 5, 2026
होली पर दून मेडिकल कॉलेज अलर्ट: 24 घंटे में आए 610 मरीज, 47 सड़क हादसों का शिकार

होली पर दून मेडिकल कॉलेज अलर्ट: 24 घंटे में आए 610 मरीज, 47 सड़क हादसों का शिकार

March 5, 2026
होली पर आपात स्थिति से निपटने को ‘108’ और ‘खुशियों की सवारी’ अलर्ट पर, कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

होली पर हुड़दंग और हादसों के बीच ‘108’ आपातकालीन सेवा रही मुस्तैद, तीन दिनों में 1229 लोगों को मिली मदद

March 5, 2026
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री  अमित शाह का 7 मार्च, 2026 को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री  अमित शाह का 7 मार्च, 2026 को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण

March 3, 2026
होली पर आपात स्थिति से निपटने को ‘108’ और ‘खुशियों की सवारी’ अलर्ट पर, कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

होली पर आपात स्थिति से निपटने को ‘108’ और ‘खुशियों की सवारी’ अलर्ट पर, कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

March 2, 2026
मुख्यमंत्री आवास में पारंपरिक उल्लास के साथ आयोजित हुआ होली मिलन समारोह

मुख्यमंत्री आवास में पारंपरिक उल्लास के साथ आयोजित हुआ होली मिलन समारोह

March 2, 2026
Next Post
सीएम धामी हरिद्वार में एक्शन मोड में – चौपाल में सुनी समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के आदेश,सरकार फाइलों में नहीं, मैदान में काम करेगी

सीएम धामी हरिद्वार में एक्शन मोड में – चौपाल में सुनी समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के आदेश,सरकार फाइलों में नहीं, मैदान में काम करेगी

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.