• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

​शीतलहर और कोहरे का ‘येलो अलर्ट’: अब सुबह 8:30 बजे के बाद ही खुलेंगे देहरादून के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
January 12, 2026
in उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
0
​शीतलहर और कोहरे का ‘येलो अलर्ट’: अब सुबह 8:30 बजे के बाद ही खुलेंगे देहरादून के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र

Oplus_16908288

0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड में भले बारिश-बर्फबारी न हो रही हो लेकिन पहाड़ों में पाला और मैदानों में शीतलहर सूखी ठंड बढ़ा रही है। हालांकि दिन के समय धूप खिलने से ठिठुरन भरी ठंड से राहत मिल रही है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा।हालांकि देहरादून समेत छह जिलों में कोहरा छाए रहने का भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।

शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए देहरादून जिला प्रशासन ने सुबह स्कूलों के खुलने के समय में बदलाव किया है। अत्यधिक ठंड, पाला और कोहरे के चलते बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी सविन बंसल ने जनपद देहरादून में कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन समय सुबह साढ़े आठ बजे के बाद करने का आदेश दिया है। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सविन बंसल के आदेश के अनुसार जनपद के समस्त शासकीय, अर्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्र अब 31 जनवरी तक प्रातः 8:30 बजे के बाद ही संचालित किए जाएंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रशासन ने यह निर्णय मौसम विज्ञान विभाग देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के आधार पर लिया है, जिसमें आगामी दिनों तक प्रातःकालीन पाला पड़ने और घने कोहरे की संभावना जताई गई है। शीतलहर के कारण आम जनजीवन के साथ-साथ विशेष रूप से विद्यालय जाने वाले बच्चों और आंगनबाड़ी लाभार्थियों के प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि वे जनपद के सभी शिक्षण संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों में आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराएं। वहीं, अभिभावकों से भी अपील की गई है कि वह बच्चों को ठंड से बचाने के लिए आवश्यक सावधानियां बरतें।

Previous Post

उत्तराखंड के किसानों की आय बढ़ाएगी गोवा की कंपनी: कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए ‘कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग’ के निर्देश

Next Post

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित नववर्ष 2026 के कैलेंडर का किया विमोचन

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

सीएम धामी ने थपथपाई बोर्ड परीक्षार्थियों की पीठ, मेधावियों को हर संभव सहयोग का दिया भरोसा।

सीएम धामी ने थपथपाई बोर्ड परीक्षार्थियों की पीठ, मेधावियों को हर संभव सहयोग का दिया भरोसा।

April 25, 2026
जनपद देहरादून त्यूणी क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरा वाहन, चालक की मौत

जनपद देहरादून त्यूणी क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरा वाहन, चालक की मौत

April 25, 2026
मुख्यमंत्री धामी बोले, हिमालयी राज्य आपसी सहयोग और अनुभवों से करें नीति निर्माण,मुख्यमंत्री आवास में हिमालयी राज्यों से समन्वय और नीति निर्धारण परिषद की बैठक सम्पन्न

मुख्यमंत्री धामी बोले, हिमालयी राज्य आपसी सहयोग और अनुभवों से करें नीति निर्माण,मुख्यमंत्री आवास में हिमालयी राज्यों से समन्वय और नीति निर्धारण परिषद की बैठक सम्पन्न

April 24, 2026
देहरादून में शक्ति प्रदर्शन: परेड ग्राउंड से घंटाघर तक सीएम धामी ने महिलाओं संग की पदयात्रा, गूंजा जन आक्रोश

देहरादून में शक्ति प्रदर्शन: परेड ग्राउंड से घंटाघर तक सीएम धामी ने महिलाओं संग की पदयात्रा, गूंजा जन आक्रोश

April 24, 2026
चंबा-कोटी रोड पर भीषण हादसा, अंतिम संस्कार से लौट रहे ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिरी, 8 की मौत

चंबा-कोटी रोड पर भीषण हादसा, अंतिम संस्कार से लौट रहे ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिरी, 8 की मौत

April 23, 2026
चार धाम यात्रा पर अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं: सोशल मीडिया पर पैनी नजर, रुद्रप्रयाग में पहली FIR दर्ज

चार धाम यात्रा पर अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं: सोशल मीडिया पर पैनी नजर, रुद्रप्रयाग में पहली FIR दर्ज

April 23, 2026
Next Post
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित नववर्ष 2026 के कैलेंडर का किया विमोचन

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित नववर्ष 2026 के कैलेंडर का किया विमोचन

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.