• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने की स्टेट प्रगति के तहत विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा,महत्त्वपूर्ण योजनाओं का प्रत्येक 5 साल में मूल्यांकन कराया जाए

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
May 8, 2026
in उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
0
मुख्य सचिव ने की स्टेट प्रगति के तहत विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा,महत्त्वपूर्ण योजनाओं का प्रत्येक 5 साल में मूल्यांकन कराया जाए
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन ने शुक्रवार को सचिवालय स्थित अपने सभागार में विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने प्रगति की तर्ज पर प्रदेश की महत्त्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षा के लिए स्टेट प्रगति शुरू किया है। उन्होंने कहा कि स्टेट प्रगति के तहत महत्त्वपूर्ण परियोजनाओं की नियमित रूप से समीक्षा की जाएगी, ताकि परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा पर पूर्ण किया जा सके।

मुख्य सचिव ने परियोजनाओं को तय समयसीमा में अंतर्गत पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने नैनीताल में एसटीपी, ट्रंक सीवर से संबंधित कार्यों सहित सीवरेज प्रणाली निर्माण कार्य, जो भूस्खलन के कारण बाधित है, के लिए चिह्नित नई भूमि के लिए संबंधित विभाग से शीघ्र एनओसी लेकर नई टाईमलाईन जारी की जाएं। उन्होंने परियोजना का टाईमलाईन के अनुसार लगातार मॉनिटरिंग करते हुए समय से कार्य पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए।
इसी प्रकार मुख्य सचिव ने नगरपालिका नरेंद्रनगर के अंतर्गत एसटीपी निर्माण कार्य में आ रही समस्याओं को जिला प्रशासन को शीघ्र स्टेक हॉल्डर्स से संवाद कर निस्तारित किए जाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने निर्देश दिए कि हल्द्वानी-काठगोदाम जल आपूर्ति योजना के तहत जल स्रोत क्षमता विकास का कार्य में वनभूमि हस्तांतरण आदि के कार्य को लगातार फॉलोअप कर निस्तारित किया जाए।

मुख्य सचिव ने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, वीरचन्द्र सिंह गढ़वाली स्वरोजगार योजना की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं का लाभ ले सकें इसके लिए आवेदकों को हर सम्भव सहायता मुहैय्या करवायी जाए। उन्होंने विभागों द्वारा बैंकों के साथ ही समन्वय किए जाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने प्रदेश की महत्त्वपूर्ण योजनाओं का प्रत्येक 5 साल में मूल्यांकन भी किए जाने की बात कही। कहा कि मूल्यांकन से योजनाओं में और सुधार लाया जा सकेगा।

मुख्य सचिव ने मिशन एप्पल योजना की सफलता के लिए क्लस्टर बेस्ड एप्रोच अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक प्रोग्रेसिव किसानों को एप्पल मिशन से जोड़ने के लिए प्रयास किए जाएं। उन्होंने पुरोला-मोरी जैसे सेब की खेती के लिए अनुकूल क्षेत्रों में भी हाई डेंसिटी एप्पल फार्मिंग को बढ़ावा दिए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों को सिडलिंग की व्यवस्था से लेकर मार्केट लिंकेज तक कम्पलीट हैण्ड होल्डिंग कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने भविष्य की आवश्यकता के अनुरूप कोल्ड स्टोरेज की व्यवस्था के िलए अभी से तैयारियां शुरू किए जाने की बात कही। कहा कि योजना को सफल बनाने के लिए हनी बी फार्मिंग जैसे विकल्पों को भी इसमें जोड़ा जाए।

Previous Post

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री केदारनाथ धाम में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड अस्पताल का किया लोकार्पण,उच्च हिमालयी क्षेत्र में श्रद्धालुओं एवं स्थानीय जनमानस को मिलेंगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं

Next Post

असम के चाय बागानों में महिला श्रमिकों के बीच पहुँचे कृषि मंत्री गणेश जोशी, स्वयं भी तोड़ी चाय की पत्तियां

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

उत्तराखंड कैबिनेट का बड़ा फैसला: पर्वतीय क्षेत्रों में लागू होगी स्वैच्छिक चकबंदी प्रोत्साहन नीति 2026

उत्तराखंड कैबिनेट का बड़ा फैसला: पर्वतीय क्षेत्रों में लागू होगी स्वैच्छिक चकबंदी प्रोत्साहन नीति 2026

May 13, 2026
सीबीआई ने उत्तराखंड के एलयूसीसी चिट फंड घोटाले में सरगना सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया

सीबीआई ने उत्तराखंड के एलयूसीसी चिट फंड घोटाले में सरगना सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया

May 13, 2026
देहरादून, 60 घंटे बाद पानी की टंकी से उतरे नर्सिंग अभ्यर्थी और ज्योति रौतेला, सरकार के आश्वासन पर आंदोलन स्थगित

देहरादून, 60 घंटे बाद पानी की टंकी से उतरे नर्सिंग अभ्यर्थी और ज्योति रौतेला, सरकार के आश्वासन पर आंदोलन स्थगित

May 13, 2026
उत्तराखंड में ‘किफायत’ का नया मॉडल ,ग्लोबल संकट के बीच मुख्यमंत्री ने की कई बड़े सुधारों की घोषणा

उत्तराखंड में ‘किफायत’ का नया मॉडल ,ग्लोबल संकट के बीच मुख्यमंत्री ने की कई बड़े सुधारों की घोषणा

May 13, 2026
खटीमा CSD कैंटीन को URC कोड दिलाने के लिए मंत्री गणेश जोशी ने सेना को लिखा पत्र

खटीमा CSD कैंटीन को URC कोड दिलाने के लिए मंत्री गणेश जोशी ने सेना को लिखा पत्र

May 12, 2026
चारधाम यात्रा 2026: तकनीक के पहरे में हेली सेवाएं; यूकाडा का ‘कमांड सेंटर’ बना श्रद्धालुओं का सुरक्षा कवच

चारधाम यात्रा 2026: तकनीक के पहरे में हेली सेवाएं; यूकाडा का ‘कमांड सेंटर’ बना श्रद्धालुओं का सुरक्षा कवच

May 12, 2026
Next Post
असम के चाय बागानों में महिला श्रमिकों के बीच पहुँचे कृषि मंत्री गणेश जोशी, स्वयं भी तोड़ी चाय की पत्तियां

असम के चाय बागानों में महिला श्रमिकों के बीच पहुँचे कृषि मंत्री गणेश जोशी, स्वयं भी तोड़ी चाय की पत्तियां

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.