• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
Advertisement
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

देहरादून में 14 लाख की लूट का मामला: दो और आरोपी गिरफ्तार, गुप्तकाशी से पकड़े गए दोनों फरार अभियुक्त

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
November 11, 2026
in उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
0
देहरादून में 14 लाख की लूट का मामला: दो और आरोपी गिरफ्तार, गुप्तकाशी से पकड़े गए दोनों फरार अभियुक्त
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून। पटेलनगर क्षेत्र में दिनदहाड़े 14 लाख रुपये की लूट के मामले में दून पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों फरार अभियुक्तों को रुद्रप्रयाग जिले के गुप्तकाशी से गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से लूट की रकम में से 82 हजार रुपये बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, 7 नवंबर 2026 को राजेश कुमार सोनी अपने साथियों के साथ प्लॉट के सौदे के सिलसिले में 14 लाख रुपये लेकर जा रहे थे। इसी दौरान इंद्रेश अस्पताल के पास कुछ युवकों ने उनके साथ मारपीट कर पैसों से भरा बैग लूट लिया और मौके से फरार हो गए। मामले में पटेलनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था।

घटना के बाद एसएसपी देहरादून के निर्देश पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 9 नवंबर को तीन आरोपियों सरवजीत सिंह उर्फ हैप्पी, जसमीत सिंह और शक्ति सिंह को गिरफ्तार किया। इसके बाद 10 नवंबर को कर्ण यादव और सोहेल अख्तर उर्फ साहिल को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

वहीं, लगातार फरार चल रहे दो अन्य आरोपियों सिद्धांत बडोनी और दीपक सिंह शेखावत को पुलिस ने गुप्तकाशी से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सिद्धांत के कब्जे से 40 हजार रुपये और दीपक सिंह के कब्जे से 42 हजार रुपये बरामद किए हैं।

पुलिस के मुताबिक, इस मामले में अब तक कुल सात आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और उनके कब्जे से कुल 3 लाख 2 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। मामले के अन्य पहलुओं की जांच जारी है।

Previous Post

मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश में किया देवभूमि रजत जयंती पार्कों एवं विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश में किया देवभूमि रजत जयंती पार्कों एवं विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश में किया देवभूमि रजत जयंती पार्कों एवं विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

November 10, 2026
देहरादून में दिनदहाड़े 14 लाख रुपये की लूट का खुलासा, 24 घंटे में तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून में दिनदहाड़े 14 लाख रुपये की लूट का खुलासा, 24 घंटे में तीन आरोपी गिरफ्तार

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर भराड़ीसैंण में कीं 13 महत्वपूर्ण घोषणाएं, विकसित उत्तराखण्ड के संकल्प को दोहराया

मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर भराड़ीसैंण में कीं 13 महत्वपूर्ण घोषणाएं, विकसित उत्तराखण्ड के संकल्प को दोहराया

November 9, 2026
भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट

भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट

November 7, 2026
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री  अमित शाह ने उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस निशान से किया अलंकृत

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री  अमित शाह ने उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस निशान से किया अलंकृत

November 6, 2026
अमित शाह और  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने किया 1475.31 करोड़ की 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास

अमित शाह और  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने किया 1475.31 करोड़ की 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास

November 6, 2026
Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.