• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
Advertisement
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

‘सिल्वर एलीफेंट अवार्ड’ से सम्मानित होंगे कैबिनेट मंत्री  धन सिंह रावत,26 नवम्बर को उत्तर प्रदेश राजभवन में दिया जायेगा सम्माान

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
November 21, 2025
in उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
0
‘सिल्वर एलीफेंट अवार्ड’ से सम्मानित होंगे कैबिनेट मंत्री  धन सिंह रावत,26 नवम्बर को उत्तर प्रदेश राजभवन में दिया जायेगा सम्माान
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

भारत स्काउट एंड गाइड उत्तराखंड के प्रादेशिक अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री  धन सिंह रावत को स्काउट एंड गाइड आंदोलन में उनके उत्कृष्ट योगदान और नेतृत्व के लिए भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान ‘सिल्वर एलीफेंट अवार्ड’ से सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार आगामी 26 नवम्बर को उत्तर प्रदेश राजभवन, लखनऊ में आयोजित भव्य समारोह में प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा उन्हें प्रदान किया जाएगा।

भारत स्काउट्स एंड गाइड्स द्वारा दिया जाने वाला ‘सिल्वर एलीफेंट अवार्ड’ देश में स्काउट एंड गाइड आंदोलन का सबसे बड़ा सम्मान है। यह पुरस्कार उन व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने संगठन के विस्तार, चरित्र निर्माण तथा राष्ट्र निर्माण हेतु विशेष योगदान दिया हो।

डॉ. रावत को यह प्रतिष्ठित सम्मान उत्तराखण्ड में स्काउट-गाइड आंदोलन को मजबूत बनाने, इसे व्यापक स्तर पर लागू करने तथा युवाओं में अनुशासन, एकता और देशभक्ति का भाव विकसित करने के उद्देश्य से किये गये उनके प्रयासों के लिये दिया जा रहा है।

अपने कार्यकाल में डॉ. रावत ने प्रदेश के सभी निजी एवं राजकीय शिक्षण संस्थानों में स्काउट एंड गाइड गतिविधियों को अनिवार्य रूप से लागू करने, साथ ही सभी शिक्षण संस्थानों में इसकी इकाइयां स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाये। उन्होंने स्काउट्स एंड गाइड्स की संख्या को बढ़ाकर दो लाख तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित करते हुए संगठन के विस्तार को नई दिशा दी।

इसके अतिरिक्त डॉ. रावत ने स्काउट एंड गाइड के माध्यम से साहसिक गतिविधियों को बढ़ावा देने, राज्य में विभिन्न सामाजिक सरोकार पर आधारित अभियानों के संचालन तथा युवाओं को जिम्मेदार नागरिक के रूप में तैयार करने में विशेष पहल की।

सिल्वर एलीफेंट अवार्ड के लिए चुने जाने पर डॉ. धन सिंह रावत ने भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह संस्था देश के असंख्य युवाओं को एक जिम्मेदार, सक्षम और संवेदनशील नागरिक के रूप में तैयार करने में निरंतर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि स्काउट-गाइड गतिविधियाँ विद्यार्थियों में शारीरिक, बौद्धिक, आध्यात्मिक और सामाजिक क्षमताओं के विकास के साथ-साथ विश्वव्यापी भाईचारे की भावना को भी सुदृढ़ करती हैं।

 

Previous Post

प्रशासनिक अधिकारी सम्मेलन में हुआ विकसित उत्तराखंड @ 2047 पर मंथन,सुधार के संभावित क्षेत्रों का दिया गया प्रस्तुतीकरण, सचिवालय देहरादून में दो दिवसीय प्रशासनिक अधिकारी सम्मेलन प्रारम्भ हुआ।

Next Post

योजनाओं को गाँव तक पहुंचाने के लिए कार्यशालाओं का आयोजन करें – ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में किया प्रतिभाग, विजेता धावकों को किया पुरस्कृत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में किया प्रतिभाग, विजेता धावकों को किया पुरस्कृत

October 25, 2026
देहरादून पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हिमाचल से गिरफ्तार हुआ 15 हजार का इनामी गैंगस्टर

देहरादून पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हिमाचल से गिरफ्तार हुआ 15 हजार का इनामी गैंगस्टर

October 24, 2026
उत्तराखण्ड के अपमान पर अखिलेश यादव सार्वजनिक रूप से मांगें माफी : मुख्यमंत्री धामी

उत्तराखण्ड के अपमान पर अखिलेश यादव सार्वजनिक रूप से मांगें माफी : मुख्यमंत्री धामी

October 24, 2026
देहरादून में अवैध गैस रिफिलिंग और ब्लैक मार्केटिंग पर बड़ा एक्शन: 104 गैस सिलेंडर जब्त, 2 गिरफ्तार और FIR दर्ज

देहरादून में अवैध गैस रिफिलिंग और ब्लैक मार्केटिंग पर बड़ा एक्शन: 104 गैस सिलेंडर जब्त, 2 गिरफ्तार और FIR दर्ज

October 24, 2026
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन पर सख्ती, नए नियमों के लिए बनेगी व्यापक कार्ययोजना

उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन पर सख्ती, नए नियमों के लिए बनेगी व्यापक कार्ययोजना

October 23, 2026
मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी,नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार और पुलिस की नहीं, पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी,नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार और पुलिस की नहीं, पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री

October 23, 2026
Next Post
योजनाओं को गाँव तक पहुंचाने के लिए कार्यशालाओं का आयोजन करें – ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी

योजनाओं को गाँव तक पहुंचाने के लिए कार्यशालाओं का आयोजन करें - ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.