• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
Advertisement
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

राज्य आंदोलनकारी और उनके आश्रितों की पेंशन बढ़ाने की घोषणा,उत्तराखंड राज्य स्थापना रजत जयंती वर्ष के अवसर पर राज्य आंदोलनकारियों और शहीदों के परिजन सम्मानित

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
November 8, 2025
in उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
0
राज्य आंदोलनकारी और उनके आश्रितों की पेंशन बढ़ाने की घोषणा,उत्तराखंड राज्य स्थापना रजत जयंती वर्ष के अवसर पर राज्य आंदोलनकारियों और शहीदों के परिजन सम्मानित
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून स्थित शहीद स्थल कचहरी परिसर में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इसी क्रम मेंउत्तराखंड राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर मुख्यमंत्री ने पुलिस लाइन में आयोजित राज्य आंदोलनकारी सम्मान समारोह में राज्य आंदोलनकारियों और शहीद राज्य आंदोलनकारियों के परिवारजनों को सम्मानित किया। कचहरी परिसर शहीद स्थल और पुलिस लाइन देहरादून में इस अवसर पर राज्य आंदोलनकारियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा भी की गई ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड राज्य का निर्माण केवल राजनीतिक निर्णय नहीं, बल्कि देवभूमि के लाखों लोगों के बलिदान, संघर्ष और तप का परिणाम है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड आंदोलन के दौरान खटीमा, मसूरी और रामपुर तिराहा जैसी दर्दनाक घटनाएं हमारे इतिहास के अमर अध्याय हैं। राज्य निर्माण में अपने प्राणों की आहुति देने वाले सभी ज्ञात-अज्ञात बलिदानियों को नमन करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आंदोलनकारियों के सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देती रही है और देती रहेगी। उन्होंने राज्य आंदोलनकारियों के लिए संचालित पेंशन एवं अन्य सुविधाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि यह केवल सहायता नहीं, बल्कि हमारी कृतज्ञता का प्रतीक है।

*मुख्यमंत्री घोषणा*

*1.शहीद राज्य आन्दोलनकारियों के नाम पर उनके क्षेत्र की मुख्य अवस्थापना सुविधाओं का नामकरण किया जायेगा।*

*2* *उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन के दौरान 7 दिन जेल गये अथवा राज्य आन्दोलन के दौरान घायल हुये आन्दोलनकारियों की पेंशन प्रतिमाह 6 हजार रुपए से बढ़ाकर 7 हजार रुपए प्रतिमाह की जाएगी।*

*3* *उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन के दौरान जेल गये या घायल श्रेणी से भिन्न अन्य राज्य आन्दोलनकारियों की पेंशन प्रतिमाह 4500 रुपए से बढ़ाकर 5500 रुपए प्रतिमाह की जाएगी।*

*4* *उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन के दौरान विकलांग होकर पूर्णतः शय्याग्रस्त हुए राज्य आन्दोलनकारियों की पेंशन प्रतिमाह 20,000 हजार रूपए से बढ़ाकर 30,000 हजार रुपए की जाएगी और उनकी देखभाल के लिए मेडिकल अटेंडेंड की व्यवस्था भी की जाएगी।*

*5* *उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन के दौरान शहीद हुये राज्य आन्दोलनकारियों के आश्रितों की पेंशन प्रतिमाह 3000 रुपए से बढ़ाकर 5500 रुपए की जाएगी।*

*6* *उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारियों के चिन्हीकरण हेतु वर्ष 2021 तक जिलाधिकारी कार्यालय में प्राप्त लम्बित आवेदन पत्रों के निस्तारण हेतु छः माह का समय विस्तार प्रदान किया जायेगा।*

*7* *समस्त शहीद स्मारकों का सौंदर्यीकरण किया जायेगा।*

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आंदोलनकारियों के योगदान को सदैव सम्मानपूर्वक याद रखेगी और उनकी भावना को प्रत्येक नीति एवं निर्णय में स्थान देगी। उन्होंने अपील की कि राज्य स्थापना दिवस पर प्रदेशवासी अपने घरों में पाँच दीपक राज्य आंदोलनकारियों की स्मृति में अवश्य जलाएँ। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए राज्य आंदोलन की भावना ही हमारी प्रेरणा है। उन्होंने सभी से इस प्रयास में सहभागिता का आह्वान किया।

 

Previous Post

किसानों का परिश्रम और त्याग ही हमारी सच्ची पूंजी और ताकत – मुख्यमंत्री,किसानों का परिश्रम और सरकार की नीतियां आने वाली पीढ़ियों के लिए तैयार करेंगे स्वस्थ, समृद्ध और स्वर्णिम भविष्य का निर्माण

Next Post

उत्तराखंड राज्य की जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने 8260.72 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया 

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

ऋषिकेश में स्कूटी से अवैध शराब की तस्करी, 72 क्वार्टर व्हिस्की और बीयर के 24 कैन बरामद

ऋषिकेश में स्कूटी से अवैध शराब की तस्करी, 72 क्वार्टर व्हिस्की और बीयर के 24 कैन बरामद

October 22, 2026
भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस की ‘उत्तराखंड न्याय यात्रा’, प्रीतम सिंह बोले—जनता बदलाव के लिए तैयार

भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस की ‘उत्तराखंड न्याय यात्रा’, प्रीतम सिंह बोले—जनता बदलाव के लिए तैयार

October 22, 2026
मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ

October 22, 2026
दीपावली से पहले FDA का एक्शन, एडीज बेकरी से केक-क्रीम के सैंपल; तमटारा कैफे पर कार्रवाई की तैयारी

दीपावली से पहले FDA का एक्शन, एडीज बेकरी से केक-क्रीम के सैंपल; तमटारा कैफे पर कार्रवाई की तैयारी

October 21, 2026
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प ,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित:मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प ,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित:मुख्य सचिव

October 21, 2026
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

October 21, 2026
Next Post
उत्तराखंड राज्य की जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने 8260.72 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया 

उत्तराखंड राज्य की जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने 8260.72 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया 

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.