• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

तप्त कुंड में 108 डुबकी लगाते समय हादसा, भीलवाड़ा की दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
September 11, 2026
in उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
0
तप्त कुंड में 108 डुबकी लगाते समय हादसा, भीलवाड़ा की दो महिला श्रद्धालुओं की मौत
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बदरीनाथ। बदरीनाथ धाम में भागवत कथा सुनने आई राजस्थान की दो महिला श्रद्धालुओं की शुक्रवार सुबह तप्त कुंड में स्नान के दौरान दर्दनाक मौत हो गई। दोनों महिलाएं प्रभु का नाम जपते हुए लगातार 108 डुबकी लगा रही थीं, तभी अचानक कुंड के भीतर ही बेहोश हो गईं। पुलिस के अनुसार प्राथमिक तौर पर अत्यधिक समय तक पानी में डुबकी लगाने से ऑक्सीजन की कमी या अन्य स्वास्थ्य संबंधी कारणों से यह हादसा होने की आशंका जताई जा रही है।
​प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजस्थान के भीलवाड़ा से श्रद्धालुओं का एक दल गत चार सितंबर को बदरीनाथ पहुंचा था। शुक्रवार सुबह लगभग 4:30 बजे दल के चार महिला और एक पुरुष श्रद्धालु मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे। दर्शन से पूर्व पुरुष श्रद्धालु अमर चंद्र शर्मा पुरुषों के तप्त कुंड में चले गए, जबकि चार महिलाएं महिला तप्त कुंड में स्नान करने लगीं।
​साथ स्नान कर रहीं श्रद्धालुओं ने बताया कि रामू देवी (71) पत्नी अमर चंद्र शर्मा और प्रेम देवी (63) पत्नी मदन लाल शर्मा प्रभु स्मरण करते हुए लगातार 108 डुबकी लगा रही थीं। इसी दौरान दोनों अचानक कुंड में ही अचेत हो गईं।
​साथी महिलाओं ने तुरंत दोनों को बाहर निकाला। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और अन्य लोगों ने उन्हें सीपीआर (CPR) देकर होश में लाने का प्रयास किया और तत्काल बदरीनाथ अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
​बदरीनाथ थाना प्रभारी महादेव उनियाल ने बताया कि घटना सुबह लगभग 5 बजे की है। रिश्ते में बहनें लगने वाली दोनों मृतकाओं के परिजनों ने पुलिस से पोस्टमार्टम न कराने का अनुरोध किया है। आवश्यक औपचारिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद शवों को परिजनों को सौंपने की कार्रवाई की जा रही है।

Previous Post

हल्द्वानी: बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले में 17 सितंबर को होगी अगली सुनवाई

Next Post

ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाए : मुख्यमंत्री

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाए : मुख्यमंत्री

ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाए : मुख्यमंत्री

September 11, 2026
हल्द्वानी: बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले में 17 सितंबर को होगी अगली सुनवाई

हल्द्वानी: बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले में 17 सितंबर को होगी अगली सुनवाई

September 9, 2026
​उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर कड़े कदम: दिसंबर 2026 तक लीगेसी वेस्ट के निस्तारण का लक्ष्य

​उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर कड़े कदम: दिसंबर 2026 तक लीगेसी वेस्ट के निस्तारण का लक्ष्य

September 9, 2026
उत्तराखंड में ग्लेशियर झीलों के सर्वेक्षण के लिए विशेषज्ञ दल रवाना, सरस्वती ताल और केदारताल का होगा वैज्ञानिक अध्ययन

उत्तराखंड में ग्लेशियर झीलों के सर्वेक्षण के लिए विशेषज्ञ दल रवाना, सरस्वती ताल और केदारताल का होगा वैज्ञानिक अध्ययन

September 8, 2026
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में देहरादून की बड़ी छलांग, देशभर में 12वें स्थान पर पहुंची राजधानी

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में देहरादून की बड़ी छलांग, देशभर में 12वें स्थान पर पहुंची राजधानी

September 7, 2026
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में देहरादून की बड़ी छलांग, देशभर में 12वें स्थान पर पहुंची राजधानी

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में देहरादून की बड़ी छलांग, देशभर में 12वें स्थान पर पहुंची राजधानी

September 7, 2026
Next Post
ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाए : मुख्यमंत्री

ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाए : मुख्यमंत्री

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.