• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

मसूरी हाथीपांव-क्लाउडेंट रोड पर बड़ा हादसा टला, कार खाई में गिरी, छह युवक बाल-बाल बचे

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
July 8, 2025
in उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
0
मसूरी हाथीपांव-क्लाउडेंट रोड पर बड़ा हादसा टला, कार खाई में गिरी, छह युवक बाल-बाल बचे
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

पहाड़ों की रानी मसूरी में एक बड़ा हादसा उस वक्त टल गया जब पंजाब से आए छह पर्यटक जिस कार में सवार थे, वह हाथीपांव-क्लाउडेंट रोड पर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ और सभी लोग मामूली चोटों के साथ सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए। घटना सोमवार दोपहर की है जब क्लाउडेंट से मसूरी की ओर आ रही इनोवा पीबी11 एके 3131अचानक फिसलकर सड़क से नीचे खाई में गिर गई। हादसे की सूचना मिलते ही थाना हाजा से पुलिस बल और हैप्पी वैली चौकी की टीम आपदा उपकरणों के साथ तुरंत मौके पर पहुंची। प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह कुंवर ने बताया कि “112 कंट्रोल रूम के माध्यम से जैसे ही दुर्घटना की जानकारी मिली, हमारी टीम बिना देरी किए रवाना हो गई। खाई में गिरी इनोवा में छह लोग सवार थे, जिन्हें रेस्क्यू कर 108 एंबुलेंस से उप जिला चिकित्सालय मसूरी भेजा गया। कार में सवार तनजोत पुत्र रज्जीत, तरमनजोत पुत्र हरप्रीत सिंह, सहज सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह, नवजोत सिंह पुत्र हरिश्चंद्र, गुरु सेवक सिंह पुत्र भूपेंद्र सिंह, परमजोत सिंह पुत्र कुलवंत थे और यह सभी युवक पंजाब के राजपुरा के रहने वाले हैं।इन सभी को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं और प्राथमिक उपचार के बाद वे खतरे से बाहर हैं। सभी युवक मसूरी घूमने आए थे और बताया जा रहा है कि वापसी के दौरान कार का एक टायर अचानक फिसल गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर खाई में चला गया। हादसे के बाद स्थानीय पुलिस ने पर्यटकों और ड्राइवरों से अपील की है कि वे पहाड़ी रास्तों पर विशेष सतर्कता बरतें, विशेषकर बारिश या कोहरे के समय, जब सड़कों पर फिसलन बढ़ जाती है।

Previous Post

उत्तराखंड में परिवहन सेवाओं को मिला नया आयाम, मुख्यमंत्री धामी ने 20 नई वातानुकूलित यूटीसी टैम्पो ट्रैवलर को दिखाया हरी झंडी

Next Post

राजपुर में बुजुर्ग महिला पर खतरनाक नस्ल के कुत्तों का हमला, मालिक हिरासत में — बिना लाइसेंस कुत्ते पालने वालों पर अब सख्त कार्रवाई

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

देहरादून में 24 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस: ‘मॉडल स्टैंडर्ड्स फॉर इलेक्टोरल ऑब्जर्वर’ पर मंथन करेंगे देश-विदेश के दिग्गज

देहरादून में 24 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस: ‘मॉडल स्टैंडर्ड्स फॉर इलेक्टोरल ऑब्जर्वर’ पर मंथन करेंगे देश-विदेश के दिग्गज

July 22, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने ‘मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना’ के द्वितीय चरण का किया शुभारंभ; 488 महिलाओं को 2.76 करोड़ की राशि हस्तांतरित

मुख्यमंत्री धामी ने ‘मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना’ के द्वितीय चरण का किया शुभारंभ; 488 महिलाओं को 2.76 करोड़ की राशि हस्तांतरित

July 22, 2026
देहरादून-मसूरी मार्ग के क्षतिग्रस्त मार्ग का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, पुनर्निर्माण में तेजी के निर्देश

देहरादून-मसूरी मार्ग के क्षतिग्रस्त मार्ग का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, पुनर्निर्माण में तेजी के निर्देश

July 22, 2026
ध्यान दें कार्डधारक ,31 जुलाई के बाद नहीं मिलेगा जुलाई का राशन, जिला पूर्ति अधिकारी ने दी जानकारी

ध्यान दें कार्डधारक ,31 जुलाई के बाद नहीं मिलेगा जुलाई का राशन, जिला पूर्ति अधिकारी ने दी जानकारी

July 21, 2026
हरिद्वार-ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर,सीएम धामी ने 235 करोड़ की 4 प्रमुख विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास

हरिद्वार-ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर,सीएम धामी ने 235 करोड़ की 4 प्रमुख विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास

July 21, 2026
विदेश में रोजगार उपलब्ध कराने की मुहिम बढ़ी आगे,जापानी प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय एवं दून विश्वविद्यालय का किया भ्रमण

विदेश में रोजगार उपलब्ध कराने की मुहिम बढ़ी आगे,जापानी प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय एवं दून विश्वविद्यालय का किया भ्रमण

July 21, 2026
Next Post
राजपुर में बुजुर्ग महिला पर खतरनाक नस्ल के कुत्तों का हमला, मालिक हिरासत में — बिना लाइसेंस कुत्ते पालने वालों पर अब सख्त कार्रवाई

राजपुर में बुजुर्ग महिला पर खतरनाक नस्ल के कुत्तों का हमला, मालिक हिरासत में — बिना लाइसेंस कुत्ते पालने वालों पर अब सख्त कार्रवाई

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.