• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home Uttarakhand

चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट, इस दिन से शुरू होगी हेली सेवा की बुकिंग

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
April 6, 2023
in Uttarakhand
0
चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट, इस दिन से शुरू होगी हेली सेवा की बुकिंग
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

चार धाम यात्रा-2023 के लिए रजिस्ट्रेशन करा चुके तीर्थ यात्रियों की लिए बड़ा अपडेट सामने आया है। आपकाे बता दें कि इसी महीने 22 अप्रैल से गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चार धाम यात्रा की शुरुआत होगी। केदारनाथ हेली सेवा बुकिंग के लिए लेटस्ट अपडेट आया है।

8 अप्रैल से शुरू होगी बुकिंग

ऐसे में यूपी, दिल्ली-एनसीआर, एमपी सहित देश-विदेश के तीर्थ यात्री समय पर हेली सेवा के लिए बुकिंग करवाकर दर्शन को जा सकते हैं। केदारनाथ हेलीसेवा की बुकिंग शनिवार 8 अप्रैल से शुरू होगी। उकाडा के सीईओ सी. रविशंकर ने बताया कि ऑनलाइन टिकट बुकिंग भारतीय रेलवे की कंपनी आईआरसीटीसी के जरिए की जाएगी।

निरीक्षण के बाद होगा हेली सेवा का संचालन 

इससे पहले उकाडा ने पांच अप्रैल से बुकिंग की जानकारी दी थी, लेकिन ट्रायल में तकनीकी दिक्कतों के चलते इसके लिए आठ अप्रैल की तिथि तय की गई। टिकट की कालाबाजारी रोकने को इस बार एक आईडी पर अधिकतम छह टिकट बुक हो सकेंगे। अभी उकाडा ने ट्रैवल एजेंट के लिए बुकिंग का विकल्प नहीं दिया है।

रविशंकर ने बताया कि इसके बाद जल्द ही डीजीसीए की टीमें हेलीपैड का निरीक्षण करने आएंगी, इसी आधार पर हेली सेवाओं का संचालन किया जाएगा। तो दूसरी ओर, देहरादून से चारों धामों के लिए शटल सेवा पर भी ऑपरेटर ने रुचि नहीं दिखाई है। ऐसा होने पर माना जा रहा है कि इस कारण इस सेवा के शुरू होने की अब उम्मीद कम बची है।

केदारनाथ हेली सेवा की ऐसे भी हो सकती है बुकिंग

केदारनाथ हेलीसेवा को टिकट बुकिंग करने के लिए तीर्थ यात्रियों के पास विकल्प हैं। सीईओ यूकाडा सी. रविशंकर ने कहा कि आईआरसीटीसी की साइट https//heliyatra.irctc.co.in/ पर टिकट बुकिंग होगी। अभी किसी भी एजेंट के साथ टिकट बुकिंग के लिए करार नहीं किया गया है। केदारनाथ का किराया गुप्तकाशी से 3870 रुपये, सिरसी से 2749, फाटा से 2750 रुपये प्रति सीट एक तरफ का है।

Previous Post

आखिर क्यों अम्मी-अब्बू बोलने पर पिता ने की डीएम को शिकायत, पढ़ें क्या है मामला

Next Post

देहरादून में यहां अचानक लग गई भीषण आग, तीन बच्चे फंसे होने की आशंका

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

आटा चक्की, खाद की दुकान और क्लीनिक… इन्हीं से बना 1 लाख करोड़ का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ?

July 8, 2026
बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

बदरीनाथ दान चोरी: सवालों के घेरे में मंदिर समीति के अध्यक्ष के फैसले ।

July 4, 2026
धामी सरकार में ईमानदार अफसरों को सजा, विवादित अफसरों को इनाम? दो फैसलों ने ‘जीरो टॉलरेंस’ की पोल खोल दी!

धामी सरकार में ईमानदार अफसरों को सजा, विवादित अफसरों को इनाम? दो फैसलों ने ‘जीरो टॉलरेंस’ की पोल खोल दी!

July 3, 2026
क्या कांग्रेस की रणनीतिक चुप्पी भाजपा को दिलाएगी एक और जीत?

क्या कांग्रेस की रणनीतिक चुप्पी भाजपा को दिलाएगी एक और जीत?

July 3, 2026
इन्वेस्टिगेशन: ‘डेमोग्राफिक चेंज’ और ‘लैंड जिहाद’—सरकारी फाइलों में कोई अस्तित्व नहीं

इन्वेस्टिगेशन: ‘डेमोग्राफिक चेंज’ और ‘लैंड जिहाद’—सरकारी फाइलों में कोई अस्तित्व नहीं

May 6, 2026
नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

नई कैबिनेट का संदेश :धामी मजबूत ,लेकिन दिग्गज गए चूक

March 24, 2026
Next Post
देहरादून में यहां अचानक लग गई भीषण आग, तीन बच्चे फंसे होने की आशंका

देहरादून में यहां अचानक लग गई भीषण आग, तीन बच्चे फंसे होने की आशंका

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.