• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Panchayat Reporter News Web Portal
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल
No Result
View All Result
Panchayat Reporter News Web Portal
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

वरिष्ठ नागरिकों की समस्याएं सुनेंगे जिलाधिकारी – मुख्यमंत्री

Panchayat Reporter by Panchayat Reporter
July 10, 2025
in उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
0
उत्तराखंड से बड़ी खबर, अपात्र लोगों के बने फर्जी राशन कार्ड,सीएम के निर्देश पर मुकदमा दर्ज
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि सरकार वरिष्ठ नागरिकों को गरिमा और संरक्षण प्रदान करने के लिए प्रति प्रतिबद्ध है, इसी क्रम में जिलाधिकारियों को वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए जिला स्तरीय अपीलीय अधिकरण का पीठासीन अधिकारी बनाते हुए, उन्हें संबंधित शिकायतों का निस्तारण करने को कहा गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए लागू ‘माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण पोषण और कल्याण अधिनियम 2007 (MWPSC Act, 2007)’ को प्रभावी ठंग से अमल में लाया जाए। यह अधिनियम वरिष्ठ नागरिकों एवं माता-पिता को उनके बच्चों, बालिक पोते-पोतियों अथवा संपत्ति के उत्तराधिकारियों से भरण-पोषण की वैधानिक व्यवस्था प्रदान करता है। इस कानून को अमल में लाने के लिए राज्य में जिला स्तर पर कुल 13 अपीलीय भरण-पोषण अधिकरण एवं सब डिविजन स्तर पर 69 से अधिक भरण-पोषण अधिकरण कार्यरत हैं। जहां भरण-पोषण की राशि अधिकतम ₹10,000 प्रति माह निर्धारित की जा सकती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला स्तरीय अपीलीय अधिकरण के पीठासीन अधिकारी जिला मजिस्ट्रेट हैं, इसलिए उन पर इस कानून को सख्ती से अमल में लाते हुए, वरिष्ठ नागरिकों को न्याय दिलाने की जिम्मेदारी है। साथ ही तहसील स्तर पर उपजिलाधिकारी भरण पोषण संबंधित अधिकरण के पीठासीन अधिकारी और जिला समाज कल्याण अधिकारी (DSWO) पदेन भरण-पोषण अधिकारी के रूप में जिम्मेदार बनाए गए हैं।

*संपत्ति हस्तांतरण में सुरक्षा प्रावधान*
कानून के तहत यदि कोई वरिष्ठ नागरिक देखभाल की शर्त पर संपत्ति हस्तांतरित करता है, लेकिन इसके बाद तय शर्तें पूरी नहीं होतीं, तो अधिकरण उस हस्तांतरण को अमान्य घोषित करते हुए, संपत्ति की वापसी सुनिश्चित कर सकता है।

*वरिष्ठ नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाएं*
बागेश्वर, चमोली एवं उत्तरकाशी जिलों में निशुल्क वृद्ध एवं निशक्तजन आवास गृह संचालित किए जा रहे हैं। जहां कई जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिक निवासरत हैं।

राज्य में वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद का गठन करते हुए  रामचंद्र गौड़ को अध्यक्ष, तथा  शांति मेहरा,  नवीन वर्मा, और  हरक सिंह नेगी को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

*उत्तराखंड सरकार अपने वरिष्ठ नागरिकों के प्रति पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। वरिष्ठ नागरिकों से विनम्र अपील है कि यदि आप जीवन-यापन हेतु उपेक्षित महसूस करते हैं, तो अविलंब अपने नजदीकी भरण-पोषण अधिकरण (Maintenance Tribunal) अथवा जिला समाज कल्याण अधिकारी (DSWO) से संपर्क करें।*
*पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड*

Previous Post

भारी बारिश के पूर्वानुमान के चलते देहरादून के सभी स्कूल-कॉलेज और आंगनबाड़ी केंद्र 10 जुलाई को बंद रहेंगे

Next Post

वार्ड 25 कोटगांव (जखोल) में जिला पंचायत चुनाव रद्द कर पुनः कराए जाएं चुनाव: प्रत्याशी मीना देवी रावत ने राज्य निर्वाचन आयोग से लगाई गुहार

Panchayat Reporter

Panchayat Reporter

Related Posts

डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टरों को किया गया सम्मानित,राज्य में बनाया जायेगा विशेषज्ञ चिकित्सकों का पृथक कॉडर-स्वास्थ्य मंत्री

डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टरों को किया गया सम्मानित,राज्य में बनाया जायेगा विशेषज्ञ चिकित्सकों का पृथक कॉडर-स्वास्थ्य मंत्री

July 2, 2026
प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों में तेजी, 45 दिन में आधारभूत सुविधाएं पूरी करने के निर्देश

प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों में तेजी, 45 दिन में आधारभूत सुविधाएं पूरी करने के निर्देश

July 1, 2026
उत्तराखण्ड में शिक्षा सुधार का नया अध्याय शुरू, मदरसा बोर्ड समाप्त कर बना नया शिक्षा मॉडल : मुख्यमंत्री धामी,विभिन्न अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को प्रदान किए गए मान्यता प्रमाण पत्र

उत्तराखण्ड में शिक्षा सुधार का नया अध्याय शुरू, मदरसा बोर्ड समाप्त कर बना नया शिक्षा मॉडल : मुख्यमंत्री धामी,विभिन्न अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को प्रदान किए गए मान्यता प्रमाण पत्र

July 1, 2026
मानसून आपदा से निपटने की तैयारियों का होगा व्यापक परीक्षण,2 जुलाई को जनपद के सात स्थानों पर मॉक ड्रिल

मानसून आपदा से निपटने की तैयारियों का होगा व्यापक परीक्षण,2 जुलाई को जनपद के सात स्थानों पर मॉक ड्रिल

July 1, 2026
विद्यालयी शिक्षा विभाग में वरिष्ठ अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी,माध्यमिक शिक्षा विभाग के प्रभारी निदेशक बने विनोद प्रसाद सेमल्टी

विद्यालयी शिक्षा विभाग में वरिष्ठ अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी,माध्यमिक शिक्षा विभाग के प्रभारी निदेशक बने विनोद प्रसाद सेमल्टी

June 30, 2026
हरिद्वार ,नकली नोट छापने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 शातिर गिरफ्तार बड़ी मात्रा में नकली नोट और छपाई के उपकरण बरामद

हरिद्वार ,नकली नोट छापने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 शातिर गिरफ्तार बड़ी मात्रा में नकली नोट और छपाई के उपकरण बरामद

June 30, 2026
Next Post
वार्ड 25 कोटगांव (जखोल) में जिला पंचायत चुनाव रद्द कर पुनः कराए जाएं चुनाव: प्रत्याशी मीना देवी रावत ने राज्य निर्वाचन आयोग से लगाई गुहार

वार्ड 25 कोटगांव (जखोल) में जिला पंचायत चुनाव रद्द कर पुनः कराए जाएं चुनाव: प्रत्याशी मीना देवी रावत ने राज्य निर्वाचन आयोग से लगाई गुहार

Facebook LinkedIn Twitter Youtube RSS
No Result
View All Result
  • होम
  • आपका गांव
  • हैलो पंचायत
  • स्पेशल
  • हाल फिलहाल
  • खेती बाड़ी
  • पंचायत ज्ञान
  • राजनीति
  • पोल पट्टी
  • मिसाल

© 2022 Panchayat Reporter News Web Portal.